Latest Updates
-
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं -
दही के साथ भूलकर भी ना खाएं ये 5 चीजें, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Telangana Formation Day Quotes: गर्व से कहो जय तेलंगाना! अपनों को भेजें दिल को छू लेने वाले बधाई संदेश -
Indore Street Style Poha Recipe: घर पर बनाएं इंदौर जैसा चटपटा और खिला-खिला पोहा
11 मार्च राशिफल: महाशिवरात्रि के अवसर पर इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग
अपने दिन भर की जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी आदि से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आप अपना हर काम बहुत ही ध्यान से करने का प्रयास करें। जरा सी लापरवाही आज आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। आपकी मेहनत का अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर की सजावट के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने प्रिय के साथ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन काफी थकान भरा रहने के आसार हैं। काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
फुटकर व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए भी दिन शुभ रहेगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। उच्च पद की प्राप्ति या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास विफल हो सकता है जिससे आप काफी निराश होंगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आप अपने प्रयास जारी रखें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को संभाल रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपको वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आप आसानी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। किसी अटके हुए कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में भी कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता दुगनी कर देगा। बच्चों पर आपको ध्यान देने की सलाह दी जाती है खासतौर पर पढ़ाई लिखाई के प्रति उनकी लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि मानसिक रूप से अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं तो आज के दिन कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। आपको बेहतर महसूस होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। गैर कानूनी कार्यों से खुद को दूर रखें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों से आपका मूड स्विंग होगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप खुद पर काबू रखें। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने माता-पिता का पूरा समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप लापरवाही न करें और खुद का ध्यान रखें। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको शांत दिमाग और सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। साथ ही आप अपने कार्यों की जांच भी करते रहें ताकि गलती की कोई गुंजाइश न रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी राहत मिल सकती है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका लापरवाह रवैया आपके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
मानसिक रूप से आप कुछ अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मन में काफी उथल-पुथल रहेगी और आप खुद को नकारात्मक विचारों से घिरा हुआ पाएंगे। यदि कुछ समय से आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश और हताश होने की जगह अपने प्रयास तेज करने होंगे। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। भाग्य के भरोसे बैठने से कुछ हासिल नहीं होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के बड़े बुजुर्गों के किसी फैसले से आप सहमत नहीं हैं तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको सख्ती से अपनी परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी जाती है। अगर आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप अपने बड़ों, मित्रों या गुरुजनों की मदद ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज अचानक कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। हो सकता है उनकी मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो जाए। हालांकि आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आप अपने फैसले समझदारी से लें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। हो सकता है आप अपने प्रिय की इस मांग को पूरा करने में असमर्थ रहें और अपने प्रिय को समझाना आपके लिए बेहद मुश्किल हो। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आज आप अच्छा धन कमा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: प्रातः 6 से दोपहर 12:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही संभलकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आज किसी करीबी मित्र के साथ आपकी अनबन हो सकती है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज अचानक किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरूर करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आप पर दबाव काफी बढ़ सकता है। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको अच्छा फायदा हो सकता है। सेहत की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बनने की प्रबल संभावना है जिससे आर्थिक रूप से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दफ्तर में चल रही है राजनीति से भी आप सावधान रहें। पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहने वाला है। अपनों के लिए आज आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। यदि मन में कोई बात है तो खुलकर अपने प्रिय से साझा करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी फुर्तीले और तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका निर्णय आने वाले दिनों में आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज स्वयं को आप असमंजस की स्थिति में पाएंगे। ऐसे में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करना होगा। यदि वे आपके काम से असंतुष्ट हैं और आपके द्वारा किए गए कार्यों में गलतियां निकालते हैं तो आपको शांति से उनकी बात समझनी होगी। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। व्यर्थ के खर्चों से बचें। सेहत की बात करें तो आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को भी आज अपने उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि हाल ही में आपको कोई नई जिम्मेदारी सौंपी गई है तो उसे आप समय रहते पूरा कर पाएंगे। आज आपकी जमकर तारीफ होगी। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा और लोगों आपकी सकारात्मकता देखकर काफी प्रभावित होंगे। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आज आप किसी गंभीर घरेलू मुद्दे को सुलझाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल एक बार फिर शांत और बढ़िया हो जाएगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक



Click it and Unblock the Notifications