Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में क्या करें और क्या नहीं? जानें सभी जरूरी नियम -
हरीश राणा का आखिरी 22 सेकेंड का वीडियो वायरल, अंतिम विदाई देख रो पड़े लोग -
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले घर ले आएं ये 5 चीजें, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि -
बॉलीवुड एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 72 की उम्र में निधन, 'सत्ते पे सत्ते' और 'हीरो' जैसी फिल्मों में किया था काम -
Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना? जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूरी विधि -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश
11 मई राशिफल: जानें हफ्ते का पहला दिन कैसा रहेगा आपके लिए

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ धीमा रहेगा। आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थिति प्रतिकूल रहेंगी। परिजनों के बीच वाद विवाद हो सकता है जिससे वातावरण अशांत रहेगा। जीवन मे उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए घबराने की जगह आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढालने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। यहां तक कि आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च हो रहा है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने खर्चों पर काबू करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर दबाव अधिक रहेगा, ऐसे में आप अपने सभी काम योजनाओं के अनुसार करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे और आपकी कार्यक्षमता भी अच्छी रहेगी। आप अपने रास्ते में आने वाली हर बाधा को पार करने में सफल रहेंगे। रोमांस की दुनिया मे आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपके पार्टनर अचानक आप से मुलाकात कर सकते हैं। अगर अपने जीवनसाथी से ज्यादा उम्मीद रखते हैं तो वे भी आपसे अपने प्रति वही समर्पण चाहते हैं। बेहतर होगा आप एक दूसरे को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति में उछाल संभव है। आमदनी का नया जरिया आपको मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो मौज मस्ती की जगह आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आप समय की कीमत को समझें अन्यथा बाद में केवल पछतावा होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
धर्म के प्रति आपकी गहरी आस्था है और आज आपका ज्यादा ध्यान पूजा पाठ में रहेगा। आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। आपके काम की खूब तारीफ होगी। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, साथ ही आप बेहद उत्साहित भी रहेंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को पैसों से जुड़ी चिंता सता सकती है। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम बीच में ही अटक जाए। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो आज अपना अधिक ध्यान रखें। ज्यादा तनाव न लें और आराम करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो इसके कई फायदे आपको मिल सकेंगे। आज आपके पास कई ऐसे काम होंगे जिन्हें निपटाना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। व्यापार में कुछ फायदा मिल सकता है। किसी बिगड़े हुए व्यवसायिक मामले को आप बुद्धिमानी से संभाल लेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। घर के किसी सदस्य की बात आज आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है, खासतौर पर होटल का व्यापार करने वाले लोगों पर दिन भारी पड़ सकता है। आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। भाई बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यदि घर में कोई आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। आज जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करने का अवसर मिलेगा। आपके प्रिय का बदला हुआ अंदाज आपको चौंका देगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। सेहत का मामला आज सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। यदि आपका काम मैनेजमेंट से जुड़ा है तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को अगर इन दिनों कोई नुकसान उठाना पड़ा है तो उसकी भरपाई के लिए आपको कुछ नई योजनाएं बनानी चाहिए। नकारात्मक विचारों से दूर रहें अन्यथा ये आपके सोचने समझने की शक्ति को खत्म के देगा। विद्यार्थियों को अभ्यास पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपको परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सके। इस राशि की महिलाओं को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपका गुस्सा आज घर की शांति भंग कर सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्च कम होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को आज उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर शिक्षा के क्षेत्र में आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का तालमेल वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ अच्छा रहेगा और आज आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारी छोटे मोटे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। अगर आप लकड़ी, डेरी उत्पाद या अन्य खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन मे सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। मन प्रसन्न रहेगा और शारीरिक रूप से भी आप तंदुरुस्त रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज के दिन आपको अपने लक्ष्य को पाने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। वैसे इस समय आपके आर्थिक प्रयास विफल हो सकते हैं। थोक का व्यापार करने वाले व्यापारियों को बड़े फायदे की उम्मीद अभी नहीं करनी चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने काम के प्रति अधिक गंभीरता रखें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने विचारों में स्पष्टता रखें। हो सकता है आज किसी मामले में आप अपनी बात रखने में असफल रह सकते हैं। अपने खोए हुए आत्मविश्वास को दोबारा हासिल करने के लिए आपको सकारात्मक रहना होगा। पारिवारिक जीवन मे स्थिति सामान्य रहेगी। आज स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। पेट दर्द से आप परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अचानक धन लाभ की संभावना है। मुमकिन है लंबे समय से अटका हुआ मुनाफा आज आखिरकार आपको मिल जाए। वहीं दूसरी ओर अगर आज आप कोई आर्थिक लेन देन करते हैं तो बिना पेपर वर्क के ऐसे काम न करें। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। वहीं व्यापारियों को आज निराशाजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज जोखिम भरे निवेश करने से बचें। आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। साथ ही शारीरिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नियमबद्ध तरीके से काम करेंगे तो शाम तक आपके सारे काम आराम से निपट जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज उच्च अधिकारी कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। बेहतर होगा आप उन्हें निराश न करें। अपने कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मियों से भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। मुमकिन है वे आपके काम में आज कोई रुकावट डालने की कोशिश करें। व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिलेगी। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनाए रखने के लिए आपको एक दूसरे पर भरोसा मजबूत करना होगा। सभी के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। तरोताजा रहने के लिए आप अच्छी नींद लें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको सकारात्मकता का अनुभव कराएगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज आखिरकार समाप्त हो जाएगी और आपके बीच निकटता बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आप कोई नई पहल कर सकते हैं। आज साझेदारी में व्यापार करने का प्रस्ताव आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को आज बहुत कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। लंबित कार्यों का बोझ अधिक रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि पैसों को लेकर आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आप चाहकर भी परिस्थितयों को नही संभाल पाएंगे जिससे आपको काफी झुंझलाहट रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह के परिवर्तन से बचना होगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो अभी इस पर कोई फैसला न लें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वालों को आज कुछ लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन मे अशांति रहेगी। घर में कलह हो सकती है। मुमकिन है आज परिजन आप से नाखुश रहेंगे। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखना होगा। साथ ही आपको अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











