Latest Updates
-
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना
11 मई राशिफल: आज इन राशियों की मेहनत होगी सफल
आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन के लिए कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज के दिन आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी खासतौर पर अगर आपका जनरल स्टोर का काम है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो घर में यदि छोटे बच्चे हैं तो उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय उग्र होने से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपके बीच कहासुनी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि आपको अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। सेहत की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। यदि आप कोई बड़ा फैसला लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आपको आलस्य का त्याग कर तेजी से अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। किसी नयी डील को लेकर आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। बढ़ते हुए खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। सेहत की बात करें तो यदि आपका ब्लड प्रेशर लो रहता है तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप छोटी सी भी गलती करने की भूल न करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरू किया है और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। उचित समय आने पर आपको अच्छा फल जरुर मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो आज आप अपने परिजनों को बहुत मिस कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपका कोई कठिन कार्य बिना किसी बाधा के पूरा होने की संभावना है। अगर आप बेरोजगार है और नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी खबर मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि हो सकती है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपका कोई उलझा व्यवसायिक मामला सुलझने के आसार है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज शारीरिक और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें खासतौर पर अपना स्टॉक क्लियर करने के लिए जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखना होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन हानि होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति कुछ ठीक नहीं रहेगी। ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप आईटी सेक्टर में कार्यत है तो आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की सलाह दी जाती है। इस समय लापरवाही अतीत में की गई मेहनत पर पानी फेर सकती है। वहीं छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। घर की मरम्मत या साथ सजावट के लिए आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव या कहासुनी से आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ प्रेम से पेश आएं और मिलजुल कर रहें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आपको हृदय सांस से जुड़ी कोई समस्या है तो आज आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अपने डॉक्टर की सलाह लें और सामाजिक दूरी बनाकर रखें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है खासतौर पर यदि आपने कोई लोन लिया हुआ है तो आज आप पर दबाव कुछ बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी चुनौती लेकर आ सकता है। आपकी नौकरी पर संकट के बादल छा रहे हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 9:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अपने व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। इसके अलावा यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो आपको अधिक सचेत रहना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाती है तो आपको आनाकानी करने से बचने की जरूरत है। आप जितना ज्यादा परिश्रम करेंगे उतना ही अच्छा फल आपको मिलेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है विशेष रूप से यदि आपको सिर दर्द या माइग्रेन की शिकायत रहती है तो संभल कर रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको अपने पुराने संपर्क से अच्छा लाभ हो सकता है। आप के कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप अपने काम पर अच्छी तरह से फोकस कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको कोई दिक्कत होती है तो बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाइयों का सेवन करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं और जितना ज्यादा हो सके आप बचत पर ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभल कर रहने की जरूरत है अन्यथा आज आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेना होगा। दफ्तर में आपका कोई काम अधूरा रह सकता है। यदि आप इसी तरह लापरवाही करते रहेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने काम पर पूरा ध्यान दें और वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापार करते हैं और नए स्टॉक की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आज किसी के साथ टकराव हो सकता है। इस तरह की बातों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। आज भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गले से जुड़ी कोई शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज कुछ सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अनावश्यक खर्चों से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। आज के दिन आपको कर्ज लेने से बचने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। पिता की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपको घर के बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:15 तक



Click it and Unblock the Notifications











