Latest Updates
-
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार
11 नवंबर राशिफल: इन 4 राशियों का दिन रहेगा आज बेहद खास, क्या है आपके भाग्य में
आज का दिन किन राशियों पर पड़ेगा भारी और किन लोगों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके वाहन खरीदने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान की प्रगति होने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। शिक्षा में उनका पूरा ध्यान रहेगा और आज उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आपकी माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है, खासतौर पर यदि उन्हें रक्तचाप से जुड़ी शिकायत है। दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आप दोनों का तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आप दोनों एक-दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को पूर्ण सहयोग व समय दे पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। आपके वेतन वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आज परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। परिवार के साथ अचानक कहीं घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन आप सब कुछ संभालने में कामयाब रहेंगे। भविष्य के लिए भी आपको पैसे जोड़ने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आप खुद के लिए भी समय निकालें। पिछले कुछ समय से आप अपने समाजिक जीवन पर ठीक से ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज किसी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शाम को किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। बीते दिनों की अच्छी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6:45 बजे से रात्रि 10:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी से आपको भरपूर प्रेम व सहयोग की प्राप्ति होगी। उनके साथ आपके संबंध पहले के मुकाबले और अधिक प्रगाढ़ होंगे। आज आपके पिता को कोई बड़ा मान-सम्मान मिल सकता है। अगर बात आपकी रोमांटिक लाइफ की करें तो आज आपके पार्टनर के स्वभाव में आप गुस्सा व रूखापन महसूस करेंगे। अपनी समस्या का समाधान करने के लिए सबसे पहले आपको उनकी नाराजगी की वजह जाननी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। आपको काफी कठिनाइयों के बाद धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज आपके हाथ निराशा लगेगी। आज आपको अपने खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। यदि आज आप खरीदारी करने के लिए जाते हैं तो सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। आर्थिक परशानियों के चलते आज आप काफी दबाव महसूस करेंगे। आज भाई-बहनों से मतभेद संभव है। यदि वे आपकी बात से सहमत ना हों तो उन पर किसी तरह का दबाव डालने से बचें। इससे रिश्तों में दूरियां और बढ़ जाएगी। कामकाज की बात करें तो आज आप मेहनत तो बहुत करेंगे मगर परिणाम उम्मीद से कम मिलने की संभावना है। हो सकता है आपके वरिष्ठ गौर ना करे। रोमांटिक लाइफ में कोई समस्या आ सकती है। गलतफहमी के कारण आप दोनों के बीच तकरार हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके अंदर आध्यात्मिकता बढ़ेगी। पूजा पाठ में आपका ज्यादा मन लगेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा लाभ, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। रोजमर्रा के कामों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। एकसाथ आप कई कार्यों को पूरा कर पाएंगे। नौकरी को लेकर आप लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। परिजनों के बीच प्यार और आपसी मेलजोल बढ़ेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको जबरदस्त सफलता मिलने के आसार हैं। आज धन कमाना आपकी प्राथमिकता होगी। आप अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए खूब मेहनत करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1:30 से शाम 6:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
रोमांटिक लाइफ में आज आपको फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है। कोई तीसरा आपके संबंधों में दरार डाल सकता है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे होने की संभावना बन रही है। बेवजह उन पर शक करके आप अपने रिश्ते को कमजोर न करें। जहां तक हो सके अपने रिश्तों में तालमेल बिठाने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपका तबादला होने की प्रबल संभावना है। व्यापार करने वाले जातकों को आज छोटा ही सही लेकिन मुनाफा मिल सकता है। अगर आप अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बेहतर है कि आप कोई अच्छी योजना बनाएं और उसके अनुसार ही आगे बढ़ें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 45
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कठोर परिश्रम करने वाले हैं। अगर थोड़ी सूझ-बूझ दिखाएंगे तो आप मनचाहा धन कमाने में सफल हो सकते हैं। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है, ना की पुरानी बातों को याद करके अपना समय बर्बाद करें। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। यदि आप परिजनों की किसी बात से सहमत ना हों तो शांति से अपना पक्ष उनके सामने रखें। उनके खिलाफ जाकर आप कोई काम ना करें तो बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखना चाहते हैं तो इसके लिए दिन बढ़िया है। ज्यादा भागदौड़ के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप शारीरिक श्रम की बजाय मानसिक श्रम अधिक करेंगे। छोटी छोटी बातों पर आपको गुस्सा आ सकता है जिससे आपके आसपास का वातावरण को तनाव-युक्त बना रहेगा। जहां तक हो सके ज्यादा तनाव ना लें और क्रोध करने से भी बचें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने खान-पान का आपको खास ध्यान रखना होगा। मसालेदार भोजन से परहेज करें। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है और प्राप्त हुआ धन भी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। अपने जीवनसाथी के साथ मनोरंजक और आनंददायक पल बिताने का मौका मिल सकता है। आपके संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। यदि आप नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो आज आपको कोई प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3:30 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आज आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। आज आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और ढेर सारा पैसा भी खर्च कर सकते हैं। आपकी सेहत की बात करें तो व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप सेहतमंद रह सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में जरूरत से ज्यादा जज्बाती ना हों अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से आप खुद पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज ऐसे बदलाव लाने की जरूरत है जिससे आपके रंग रुप में निखार आ जाए। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपका जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार दफ्तर में लोगों को खुश कर देगा। साथ ही वे आपसे काफी प्रभावित भी होंगे। व्यापार को लेकर की गई छोटी सी यात्रा आज फायदेमंद साबित होगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप जोश व ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने सभी कार्य तेजी से पूरे कर पाएंगे। दफ्तर में काम के प्रति आपकी लगन देखकर आपके उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। आज जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव संभव है। रिश्तों में सुधार लाने के लिए आपको अपने प्रिय के विचारों का आदर करना होगा, साथ ही उन्हें सम्मान देने की भी जरूरत है। आज परिजनों के बीच भी तालमेल की कमी देखने को मिल सकती है। इस तरह की परिस्थितयों से निपटने में आप सक्षम हैं इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है। आज काम का दबाव कम होने के कारण आप दोस्तों के साथ कुछ अच्छा समय बिता पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। आज आप परिजनों की खुशियों के लिए काफी धन खर्च कर सकते हैं। आज आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना होगा, लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की शिक्षा में प्रगति होने से मन काफी प्रसन्न रहेगा। सामाजिक तौर पर आज आपका मान-सम्मान बढ़ने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में जी-तोड़ परिश्रम करेंगे, जिसकी वजह से शारीरिक व मानसिक थकान हो सकती है। आप काम के साथ आराम भी करें। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक माहौल अच्छा रहने से आपका तनाव दूर होगा। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। अगर लंबे समय से आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस करेंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा और आप खुद पर ढेर सारा धन खर्च कर सकते हैं। नया निवेश फायदेमंद रहेगा और अतिरिक्त धन कमाने का कई अवसर आपको मिल सकता है। पुराने व्यावसायिक संबंधों से लाभ प्राप्त हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आज आपको कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। आज लोग आपके आकर्षक व्यक्तित्व और गुणों की खूब तारीफ करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:30 से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications