Latest Updates
-
Navreh 2026: सुबह उठते ही क्यों देखा जाता है 'चावल और जंत्री'? जानें इस कश्मीरी परंपरा का राज -
Gudi Padwa 2026 Wishes in Marathi: 'नव्या वर्षाच्या हार्दिक शुभेच्छा!' मराठी अंदाज में दें गुड़ी पड़वा की बधाई -
41 की उम्र में मां बनेंगी Divyanka Tripathi, जानें 'लेट प्रेग्नेंसी' में सुरक्षित रहने के जरूरी हेल्थ टिप्स -
Gangaur 2026 Wishes: 'म्हारे माथे री बिंदिया चमकती रहवे...', सखियों को राजस्थानी अंदाज में दें शुभकामना संदेश -
Eid Ka Chand 2026 Live Kab Dikhega: सऊदी अरब में कब दिखेगा ईद का चांद? जानें भारत में कब मनाई जाएगी मीठी ईद -
Gudi Padwa पर गाड़ी खरीदना शुभ है या अशुभ? जानें 2026 में वाहन खरीदने के कुल कितने हैं मुहूर्त -
Navratri Wishes for Husband & Wife: अपने लाइफ पार्टनर को इन भक्तिमय संदेशों के साथ कहें 'शुभ नवरात्रि' -
हरीश राणा को कैसे दी जाएगी 'इच्छामृत्यु'? वेंटिलेटर हटने से लेकर अंतिम सांस तक, मरीज के साथ क्या-क्या होता है? -
Navratri 2026: नवरात्रि के दिनों में न करें 5 गलतियां, वरना माता रानी हो जाएंगी रुष्ट -
Shab-e-Qadr Mubarak 2026: इबादत, मगफिरत और दुआओं की रात, अपनों को भेजें शब-ए-कद्र के ये मुबारक संदेश
11 नवंबर राशिफल: बुधवार के दिन इन राशियों पर बनी रहेगी गणपति की कृपा
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको स्थिर होकर काम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। आज बॉस के साथ आपकी कुछ महत्वपूर्ण बातचीत भी हो सकती है। ऐसे में आप खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अधिक माल डंप करने से बचना होगा अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। कपड़े के व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की करें तो अधिक भागदौड़ के कारण आपकी थकान बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। काम के प्रति आपकी लापरवाही की वजह से आपके बॉस का पारा काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप पूरी एकाग्रता के साथ काम करने की कोशिश करें। व्यापार में यदि आप किसी परिवर्तन के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल नहीं है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। छोटे भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। इस तरह की परिस्थिति में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ने से शारीरिक स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़कर आप अपने आज पर फोकस करें। अपनों से मेलजोल बढ़ाएं और अपने विचारों को सकारात्मक रखें। अगर आप नौकरी करते हैं और काफी प्रयासों के बावजूद भी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आप धैर्य रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। आपका कारोबार आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की आर्थिक समस्या नजर नहीं आ रही है। वैवाहिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेंगी। आपका गुस्सैल स्वभाव जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आएं अन्यथा आपके बीच कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। एक ओर आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। वहीं दूसरी ओर काम का बढ़ता हुआ बोझ आपको काफी बोझिल महसूस करा सकता है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। हालांकि इस समय आपको काम से जी चुराने से बचना होगा। आपकी इस मेहनत का फल आने वाले दिनों में आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप स्वयं पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन का सेवन करने से बचें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपके जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है। मानसिक रूप से आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु स्वभाव के सहकर्मी आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। इसके अलावा वे आपकी प्रतिष्ठा को भी धूमिल करने की कोशिश करेंगे। इस तरह के मामलों में आपको बहुत ही होशियारी से काम लेना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ मुनाफा आपको मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। भविष्य की योजनाओं पर अपने प्रिय के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप घुटनों के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को जरा सी भी लापरवाही से बचना होगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करें अन्यथा आपके हाथ से यह सुनहरा मौका निकल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नई डील करने का अवसर प्राप्त होगा। इससे आपके कारोबार को एक नई दिशा मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 10:10 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। मन में कई सारी चिंताएं रहेंगी और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के माहौल में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। घर के कुछ सदस्यों का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के बर्ताव में भी आपको रूखापन देखने को मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में बच्चों के साथ आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। खानपान में गड़बड़ी के कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8:35 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। दफ्तर में आपको कोई नया काम सौंपा जा सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करने की सलाह दी जाती है। इससे आपका काम आसान हो जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। कंपटीशन बढ़ सकता है और आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत भेंट मिल सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और काफी तरोताजा भी महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। लंबे समय से चला आ रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल होने से आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज आप अपने और अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। दफ्तर में काम का दबाव कम रहेगा और आज समय पर आपके सारे कार्य पूरे होंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से बेहद प्रसन्न भी रहेंगे। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। हालांकि जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। दफ्तर में आपको बड़ा बोनस मिल सकता है। त्योहार के इस मौसम में बोनस मिलने से आपकी खुशियों में वृद्धि होगी। अगर आप व्यापार करते हैं और आज कोई नयी डील करने वाले हैं तो आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल नुकसान की वजह बन सकते हैं। जीवनसाथी पर अविश्वास आपकी शादीशुदा जिंदगी की खुशियों को ग्रहण लगा सकता है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के पक्ष को समझने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से नौकरी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपके हाथ सफलता लग सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। आप जमकर मेहनत करें और आगे बढ़े। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज का दिन आपके लिए जबरदस्त फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभर सकता है। बिना सोचे समझे अपने शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके गलत शब्द रिश्तो में दरार पैदा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो किसी पुराने दर्द से आपको राहत मिल सकती है। हालांकि इस समय आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1
शुभ समय: सुबह 9:20 से शाम 6 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यह समय नई शुरुआत करने का है इसलिए अपने दिमाग से सारे नकारात्मक विचार निकाल दें। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। मन में कुछ दुविधा रहेगी। बेहतर होगा आप अपने किसी करीबी या अनुभवी व्यक्ति से इस विषय पर बात करें और सलाह लें। आपके जीवन में कोई खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आज आप ज्यादा खर्च करते भी हैं तो किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप पीछे न हटें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:05 से दोपहर 3:40 तक



Click it and Unblock the Notifications











