Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
11 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का साथ
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आपके बॉस आपसे ज्यादा मेहनत की उम्मीद करते हैं इसलिए आपको अपने काम पर अधिक फोकस करने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें और अपना हर काम पूरी ईमानदारी और लगन से करें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने बिजनेस पार्टनर के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। आज अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा वाद विवाद से आपका ही नुकसान होगा। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। पैसों को लेकर पिता के साथ आप की महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव के कारण आपका शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने का यही सही समय है, इसलिए आप इस मौके का पूरा लाभ उठाएं। खूब मेहनत से काम करें और अपने बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करें। बड़े व्यापारियों को धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। अगर आपका काम पेट्रोल, डीजल, गिट्टी बालू आदि से जुड़ा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने की आपकी आदत के कारण घर का माहौल बिगड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 3:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपकी फिसली हुई जुबान आज आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही तोलमोल कर करें। दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचें और अपने काम से काम रखें तो बेहतर होगा। दफ्तर में किसी सहकर्मी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेने की जरूरत है। गुस्से से बात बिगड़ सकती है और आपकी नौकरी भी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को समझदारी से अपने सारे व्यवसायिक निर्णय लेने होंगे। आप चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो आपकी आर्थिक समस्याओं का जल्द ही का अंत होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अनावश्यक चिंता करने से आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा बल्कि इसका बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। मीडिया से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। छोटे व्यापारियों को आर्थिक मामले में सोच समझकर फैसले लेने की जरूरत है। अच्छे मुनाफे के लिए आपको कुछ नयी योजनाएं बनाने की जरूरत है। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में नियमों का पालन करना आपके लिए बेहद जरूरी है। अगर आप ऑफिस लेट पहुंचते हैं तो अपनी इस आदत को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करें। इसके अलावा काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। आज आपको कुछ आलास्य महसूस हो सकता है। अगर परिश्रम में कोई कमी होती है तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। अगर आप स्टेशनरी से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। परिजनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आज सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप खुद को आत्मविश्वास और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी से काम लेंगे और हर चुनौती का सामना पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आपके बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। व्यापारियों को अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। आपका रुक हुआ कोई काम पूरा होने से आर्थिक फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। अगर कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उचित सलाह लेकर इस ओर आप अपना कदम बढ़ा सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आप रोजाना सुबह सैर करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा और तय समय पर आपके काम पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे मुनाफे के लिए कुछ बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप नए स्टॉक के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आर्थिक मामले में आप सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो भविष्य में इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे और उनका समर्थन आपको मिलेगा। सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आप लापरवाही न करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ मनमुटाव से बचें। घर का माहौल प्रफुल्लित बनाए रखने के लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखने होगा। पिता के स्वास्थ्य में आज गिरावट आ सकती है। ऐसे में आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आपका बजट डगमगा सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातक बड़ा निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से जुड़ा कोई रोग हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ बड़ा करने की सोच रहे हैं तो बिना उचित सलाह लिए आप कोई काम न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा इधर उधर की बातें करने की आदत हो। इससे आपका काम और छवि दोनों ही प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा काफी महंगी और थकान भरी साबित होगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप एक शांत भरा दिन गुजारना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। आपका गुस्सैल स्वभाव न सिर्फ घर का माहौल खराब कर देगा बल्कि आपके बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ सकता है। अगर आप मानसिक अशान्ति की अनुभूति कर रहे हैं तो आपको धार्मिक कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। पूजा पाठ से आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी और आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है। आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको काफी निराशा होगी। आज भविष्य की चिंता भी आपको सताएगी। अपने आने वाले कल के बारे में सोचकर अपना समय नष्ट न करें बल्कि सकारात्मक सोच के साथ मेहनत करें और आगे बढ़ें। दफ्तर में काम का दबाव अधिक रहेगा। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। सेहतमंद रहने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अगर आप अच्छा सोचेंगे तो आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपनों के बीच प्रेम और अपनापन देखकर आपको संतुष्टि मिलेगी। माता या पिता की सेहत को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आपकी बेहतर देखभाल के कारण उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। पैसों की बात करें तो आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आज आपके बड़े आपको कोई सुझाव देते हैं तो उस पर जरूर गौर करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक



Click it and Unblock the Notifications











