For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

11 सितंबर राशिफल: आज इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती है मुश्किलें

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल जहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां हासिल होगी। तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अपने उज्जवल भविष्य की योजनाओं पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। आज आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। यदि मन में किसी तरह की दुविधा या संकोच हो तो अपने बड़ों या फिर करीबी मित्रों की सहायता आप ले सकते हैं। दफ्तर में आप पूरी मेहनत से काम करेंगे। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। यदि आप अपनी रचनात्मकता का प्रयोग करते हैं तो आपकी तरक्की की उम्मीद बढ़ जाएगी। आप अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज इस सिलसिले में आपको शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आपको शांतिपूर्वक तरीके से सोचना होगा। एक दूसरे पर आरोप लगाने से भी बचें। आज की शाम आपके लिए कुछ खास रहेगी। परिजनों के साथ आप घूमने फिरने और अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सताएगी। इस समय आपको उन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पढ़ाई लिखाई छोड़कर वे अन्य गतिविधियों में ज्यादा लिप्त रह सकते हैं। ऐसे में आप उनका सही मार्गदर्शन करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपके रास्ते में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति हेतु कोई प्रयास कर रहे हैं तो मामला बीच में ही अटक सकता है। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में अपने काम से काम रखें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा मस्ती मजाक ना करें। आज आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही उनका गुस्सा भड़का सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

नौकरीपेशा जातकों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने वरिष्ठों के सामने ठीक से बर्ताव करें। यदि आज वे आपके साथ कड़क रवैया अपनाते हैं तो आप खुद पर नियंत्रण रखें। जोश में आकर कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने भागीदार के साथ संबंध अच्छे रखने होंगे अन्यथा आपका काम प्रभावित हो सकता है। आज जीवनसाथी की मदद से आपकी कोई बड़ी समस्या सुलझ सकती है। आपके प्रिय का मिजाज आज काफी बढ़िया रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम दे सकता है। लंबे समय से चले आ रहे किसी कानूनी मसले का हल होने से आपको वित्तीय लाभ मिलने के आसार हैं। सेहत की बात करें तो मानसिक परेशानी के कारण शारीरिक रूप से भी आप सुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए आपको कुछ ठोस कदम उठाने पड़ेंगे। आज आपको कुछ जोखिम भरे फैसले लेने पड़ सकते हैं। ऐसा करना जरूरी है ताकि आर्थिक रूप से आप सुरक्षित हो पाएं। आपको आय का नया स्रोत तलाशने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहने के आसार हैं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आसानी होगी। आपकी लव लाइफ में आज किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। हालांकि यह सोचना कि यह व्यक्ति आपका पार्टनर ही है अभी जल्दबाजी होगी। आप समझदार हैं इसलिए सोच परख कर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। कामकाज के मोर्चे पर आप किसी भी तरह की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी प्रतिभा को काफी सराहा जाएगा और जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलने का योग बन रहा है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपके स्वभाव में खुशमिजाजी देखने को मिल सकती है। पिछले कुछ समय से आपको अपने द्वारा किए हुए कार्यों का उचित परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। यह सब आपकी मेहनत और सकारात्मक सोच से ही संभव हो पाया है इसलिए आज अपनी जीत का जश्न मनाएं। व्यापार करने वाले जातक आज अपने विरोधियों से संभलकर रहें। वे आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वे आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे फिर भी अपने दुश्मन को कमजोर समझने की भूल ना करें। बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी के साथ कुछ अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय और बच्चों के साथ खरीदारी करने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

बीते कुछ समय से आपके जीवन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी। आप मेहनत तो कर रहे थे लेकिन धीमे परिणामों के कारण कहीं ना कहीं आपका आत्मविश्वास और मनोबल कमजोर पड़ रहा था लेकिन आज आपको परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके परिजनों की वजह से ये संभव हो पाया है। उनका स्नेह और समर्थन आपको आगे बढ़ने की हिम्मत देगा। आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनों पर चर्चा कर सकते हैं। रोमांस के मामले में आज का दिन कुछ फीका रहेगा। आपकी मुलाकात किसी कारणवश टल सकती है लेकिन आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से पार्टनर के संपर्क में रहेंगे। पैसों को लेकर आज ज्यादा चिंता ना करें। आपकी आर्थिक स्थिति ठीकठाक बनी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आज आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है तो घर पर ना बैठें, बाहर निकलें और दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर जाएं। समाजिक मेलजोल बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। आपको एक ब्रेक की जरूरत है क्योंकि पिछले कुछ समय से आप लगातार काम कर रहे हैं। आपको केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी थोड़े आराम की जरूरत है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आप सिंगल हैं तो आज आपके साथ कोई रोचक घटना घट सकती है। शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि आप दोनों के बीच बढ़ रही दूरियां कम हो सके। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज ना ही कोई नुकसान होगा और ना ही फायदा, कुलमिलाकर आज आप काफी संतुष्ट रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 से 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपकी सेहत थोड़ी नाजुक रहेगी। आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। मसालेदार और चटपटी चीजें आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है इसलिए इनसे परहेज करें। आर्थिक स्थिति आपकी कुछ डगमगा सकती है। आपके लगातार बढ़ते खर्च आपकी जमा पूंजी भी खत्म कर रहे हैं इसलिए समय रहते आपको संभलने की जरूरत है अन्यथा आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। घर के सदस्यों के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव है। यदि आप अपना आपा खो बैठते हैं तो इससे बात हाथ से निकल सकती है। आपका गलत रवैया आपके अपनों को दुखी कर सकता है। उग्र होकर बात ना करें बल्कि अपना व्यवहार संतुलित रखें। बड़ों का अनादर करने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में भी कुछ बदलाव ला सकती है। आपको मानसिक संतुष्टि की अनुभूति होगी। कार्यक्षेत्र में स्थित अनुकूल रहेगी। अपने तेज दिमाग और कार्य कुशलता के बल पर आज आप सफलता हासिल कर पाएंगे। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। आपके काम की सराहना होगी। इसके लिए आपको सम्मानित भी किया जा सकता है। व्यापार से जुड़े जातक पूरी स्वतंत्रता से अपना काम कर पाएंगे। आपकी कड़ी मेहनत और लगातार कोशिशें जल्द ही आपको वो पहचान दिला सकती है जिसके आप हकदार हैं। माता की सेहत में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आज आप उनके साथ कुछ अच्छा समय भी बिताएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

जीवनसाथी के साथ मनमुटाव आज झगड़े में बदलने से घर का वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। घर की शांति वापस लाने के लिए आपको अपने बर्ताव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना सीख लें। कामकाज की बात करें तो आज दफ्तर में काम अधिक रहेगा। यदि आप शांत दिमाग और अपनी योजना के अनुसार चलेंगे तो आसानी से समय पर आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं, इसमें संकोच ना करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज आप अतिरिक्त धन कमा सकते हैं लेकिन अचानक कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको संभलकर रहना होगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज आप अधिकांश समय अपने साथी के ख्यालों में डूबे रहेंगे। इस समय आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा आप दोनों के बीच गलतफहमी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर चलेंगे। आप भी उनका साथ पाकर काफी प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जी चुराने से बचना होगा। यदि आपको कोई चुनौतीपूर्ण कार्य सौंपा जाता है तो उसे स्वीकार करें। आपकी मेहनत का उचित परिणाम जल्द ही आपको मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपके नए व्यापार के लिए पैसों की दिक्कत आ रही थी तो आज आपको किसी से वित्तीय सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आप मानसिक रूप से बढ़िया महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आज आपको काफी राहत और प्रसन्नता मिलेगी। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ उच्च अधिकारियों का भी समर्थन मिलेगा। यदि हाल ही में आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया गया है तो आज आपको अपने बेहतरीन काम के लिए शाबाशी मिल सकती है जिससे आपका हौसला और भी बुलंद होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। दिन का दूसरा हिस्सा आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें। इस समय लापरवाही घातक साबित हो सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 11 September 2019 Wednesday

What does your Wednesday, September 11, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 16:38 [IST]
Desktop Bottom Promotion