Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
12 अप्रैल राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए खुल सकते हैं आज तरक्की के द्वार
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने सभी सवालों के जवाब।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आज आपको इससे राहत मिलेगी और आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठाएंगे। हालांकि आपको अपने खान पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। घर का माहौल आज कुछ बदला हुआ रहेगा। पिछले कुछ दिनों से परिजनों के बीच आपसी मतभेद बढ़ गए थे लेकिन आपकी लगतार कोशिशें आखिरकार आज सफल होंगी और अपनों के बीच दूरियां खत्म करने में आप कामयाब होंगे। आज माता पिता को आप पर गर्व महसूस होगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे 7:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों को आज कोई नया सौदा करने का मौका मिल सकता है। जल्द मुनाफे के चक्कर में आप गलत फैसला न लें, बेहतर होगा आप सभी कोनों से जांच पड़ताल करने के बाद ही कोई निर्णय लें। वहीं दूसरी ओर अगर आपने कर्ज ले रखा है तो आज पैसों को लेकर किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में आपको गुस्से से नहीं बल्कि समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपका क्रोध आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आप नौकरी करते हैं तो अपने कार्यों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। आप अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाएंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। यदि जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन चल रही है तो आज वे प्यार से आपकी ओर हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी अपनी नाराजगी भूल जाएं। रोमांटिक लाइफ सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपकी मानसिक परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। पैसों को लेकर चल रही समस्या का आज समाधान होगा और आप अपनी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा कर पाएंगे। कुछ समय से आप स्वयं पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज आप अपने लिए भी समय निकालेंगे। आप परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आप नौकरीपेशा हैं तो वरिष्ठों के सहयोग से आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आज आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो यदि आप सिंगल हैं तो आज प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। सेहत को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी रचनात्मकता से वरिष्ठ प्रभावित होंगे। यदि आप इसी तरह काम करते रहें तो आपकी तरक्की का सपना जल्द ही पूरा हो सकता है। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती का अवसर आपको मिल सकता है। आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं लेकिन आपको अपने बजट पर भी नजर बनाए रखनी होगी। माता पिता का प्रेम और सहयोग प्राप्त होने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई योजना आज कुछ आगे बढ़ सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अपने पार्टनर से आज किसी तरह का वादा करने से पहले ठीक तरह से सोच विचार कर लें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में कुछ कष्ट संभव है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आपके प्रिय को आराम के साथ उचित देखभाल की जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो आज लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने से आपको परेशानी हो सकती है। आपके बॉस आज आपसे बेहद नारज रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा और आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़े मामलों में अपने फैसले सोच समझ कर लें। नया निवेश करने के लिए समय ठीक नहीं है। आज रिश्तेदारों या दोस्तों से कुछ अनबन हो सकती है। उग्र होकर गलत शब्दों का प्रयोग न करें। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका मन शांत रहेगा और आप ताजगी का अनुभव करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। किसी रुके हुए कार्य को आप सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज दोस्तों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। वहीं दूसरी ओर आज कुछ लाभ संभव है। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने प्रिय को खास महसूस कराने के लिए घर पर कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आगे बढ़ने का कोई बेहतरीन मौका आपको मिल सकता है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें, आज किस्मत के सितारे कुछ अच्छे संकेत दे रहे हैं।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में आज एक खूबसूरत मोड़ आ सकता है। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही अच्छे मूड में रहेंगे और अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। आज उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिल सकता है। अगर संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता है तो आज उससे मुक्ति मिल सकती है। आज आप अपने बच्चों के साथ खूब मौज मस्ती करेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है काम अधिक हो लेकिन समय की कमी के कारण आप थोड़ा नर्वस महसूस करेंगे। यदि आप शांति से काम लेंगे तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को भी आसानी से पार कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। काफी दिनों बाद आज आपको अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आज दिन भर आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी रुचियों पर भी ध्यान देंगे। मुमकिन है आज आप किसी खेल कूद में हिस्सा लें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप पर काम को बोझ अधिक नहीं रहेगा जिससे आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा। माता पिता की ओर से मिली तारीफ आपका उत्साह बढ़ाएगी। आज वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके जीवनसाथी आपकी किसी लापरवाही से बेहद नाराज रहेंगे। ऐसे में आप दोनों के बीच कुछ बहसबाजी भी हो सकती है। पैसों की बात करें तो आज आपको उचित परिणाम मिल सकता है। हालांकि पैसों के मामले में जरा संभलकर रहने में ही आपकी भलाई है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। परिजनों के साथ विवादों की लम्बी कड़ी के बाद आज आखिकार आपके बीच सुलह हो जाएगी। अगर भविष्य में आप इस तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं तो आपको अपने अड़ियल स्वभाव को बदलना होगा। यदि आज आप अपने सभी काम अपनी योजना अनुसार करेंगे तो निश्चितरूप से आपको सफलता मिलेगी। खासतौर पर यदि आप दफ्तर का काम घर से कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें ताकि आप पर किसी तरह का दबाव न रहे। वहीं व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज वे आपके किसी काम में अड़चने पैदा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई नया काम करने का फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अगर कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो उससे जुड़ी जानकारी गुप्त रखें। ज्यादा इधर उधार बात करने से बचें। व्यापारिक उद्देश्य से की गई यात्रा आज सफल हो सकती है। हालांकि इस समय आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आपसे सच्चा प्रेम करते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आज आपकी ऊर्जा का स्तर काफी बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 2:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
किसी पुरानी बात को लेकर अचानक आज आप गहरी सोच में पड़ सकते हैं। इस समय आपको अपने महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की बातों में आप अपना समय नष्ट न करें। कामकाज की बात करें तो व्यापार की गति आज भी कुछ धीमी ही रहेगी। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। हालांकि आप ज्यादा चिंता न करें, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आ सकता है। पैसों की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अगर आपके मन में कोई बात है तो आप अपने प्रिय से खुलकर बात करें, इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। आपके पार्टनर आपको समझने में भूल कर सकते हैं जिससे आप दोनों के बीच वाद विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आज व्यर्थ की भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज एक बार फिर जीवनसाथी के साथ आपको प्यार हो जाएगा और लम्बे समय के बाद एक दूसरे के साथ इतना अच्छा वक़्त बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। उनके बर्ताव में आपको कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। यदि आपके मन में कोई दुविधा है तो आप उनसे इस विषय पर जरूर बात करें। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज कुछ वित्तीय लाभ मिलने का भी योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने से आपको बचना होगा अन्यथा आज आपके नजदीकी लोगों से आपका मनमुटाव हो सकता है। आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक



Click it and Unblock the Notifications