Latest Updates
-
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
12 अप्रैल राशिफल: तुला राशि वाले न करें आज ये गलती, मिलेंगे गलत नतीजे
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर कुछ दिनों से आपकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आएगा। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में स्थितियां अनुकूल रहेगी और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को पैसों के मामले में जरा सी भी जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है खासतौर पर निवेश से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 11:50 से दोपहर 2:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज की बात करें तो अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज अचानक आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो दूसरों की बातों में आकर अपने पार्टनर के साथ अपने संबंध बिगाड़ने से बचें अन्यथा इसका बुरा परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आज का आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी रखने के लिए आपको जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करना होगा। झगड़े झंझट से आपके बीच की दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको गैस्टिक की समस्या हो सकती है। खानपान में लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:40 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक या इधर उधर की बातें करने से बचें अन्यथा छोटी सी बात पर विवाद होने की आशंका है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अति आत्मविश्वास से बचने की की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज खर्चे कुछ कम हो होंगे। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने की सलाह दी जाती है। सेहत कुछ कमजोर रहेगी। आज आपको सर्दी, जुकाम या बुखार हो सकता है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। अगर आप अपने पिता के कारोबार से जुड़े हैं तो अपनी मेहनत से आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बॉस आपके काम से काफी संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो संतान के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। बेहतर होगा आप गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप फाइनेंस जुड़ा काम करते हैं तो आज के दिन आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। लापरवाही आपकी लिए नुकसान की वजह बन सकती है। दफ्तर में आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की जरूरत है। यदि वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको शांति से उनकी बात सुननी चाहिए। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करना चाहिए। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आपको सर्दी, जुकाम, कफ, खांसी आदि जैसी समस्याएं होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 28
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको अधिक सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपकी किसी कीमती वस्तु की चोरी होने की आशंका है। अगर आप नौकरी करते हैं और इस समय वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन गैप बिल्कुल न होने दें। समय-समय पर अपने कार्यों की सूचना उन्हें देते रहें। व्यापारियों को अच्छे सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। भाई या बहन के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। ऐसे मामलों में अब जल्दबाजी करने से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अधिक क्रोध और तनाव से बचने की सलाह दी जाती अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आप को बड़ी राहत मिलेगी। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ नरमी देखने को मिलेगी। हो सके तो बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें। झगड़े झंझट से नुकसान आपका ही होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलें। सोने चांदी का व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह-सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपनों के साथ आपको बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको पारदर्शिता रखनी होगी। वाद विवाद और मनमुटाव बड़ा नुकसान करा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अगर आप पदोन्नति की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको अपनी ओर से और मेहनत करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: सुबह 11:30 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। हो सकता है उनके स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी चिंतित रहें। यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने के आसार हैं। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। व्यापारियों को मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में यदि कोई बड़ी जिम्मेदारी दी गई है तो उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको दी हुई जिम्मेदारी वापस भी नहीं जा सकती है। इस तरह की बातें आपके करियर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। इससे आपकी तरक्की रुक सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके ग्राहकों का नेटवर्क मजबूत होगा। इसके अलावा यदि कुछ समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो उसके पूरे होने की आशंका है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप किसी कठिन कार्य को बड़ी सरलता से पूरा कर पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने वाले हैं तो अपने शुभचिंतकों और अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज थकान अधिक रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपकी रोमांटिक लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती है। आपके बीच विवाद होने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी आज संभलकर रहना होगा। अपने जीवनसाथी को दुखी न करें बल्कि उनका पक्ष भी समझने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ खास नहीं है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी बोझिल और कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आज कुछ सकारात्मक होने की संभावना है। अलग पहचान बनाने का आपका सपना आज पूरा हो सकता है। यह सब आपके लगातार प्रयासों और कड़ी मेहनत का नतीजा है। अगर बात आपके लव लाइफ की करें तो अपने प्रेमी/ प्रेमिका से गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। मुमकिन है वे आपकी बात को समझें। शादीशुदा जोड़ों का दिन रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका हुआ है तो उसकी प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











