Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
12 दिसंबर राशिफल: इन राशियों पर बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा, क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे
दैनिक राशिफल के माध्यम से अपने आज से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी प्राप्त करें। आइए जानते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में आज आपके वरिष्ठ आपसे उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। बेहतर होगा आप और मेहनत करें। आप कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो आपको उनका भरोसा जीतना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आज आप एक दूसरे के साथ बेहतरीन समय गुजार पाएंगे। बच्चों को थोड़ा ज्यादा समय देने का प्रयास करें और उनके उद्देश्य प्राप्ति में सहायता करें। पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आपको एक से ज्यादा स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। आज आप अपने प्रियजनों के लिए उपहार खरीद सकते हैं। घरेलू परेशानियों को हल करने में आप अपने किसी करीबी की सहायता ले सकते हैं। स्वास्थ्य का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 11
शुभ समय: दोपहर 2:55 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कई मामलों में बेहतर साबित होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का एक अलग और अनोखा रूप देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको अच्छी तरह से समझते हैं। कामकाज के मोर्चे पर अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। अतीत में किये गए परिश्रम का फल आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपके बॉस और सीनियर्स की सराहना आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाएगी। आज आपको अपने वरिष्ठों से सलाह मिल सकती है। व्यापार में भी आपको लाभ मिल सकता है। भाग्य आज आपका साथ देगा और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। अचानक धन लाभ प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी और आप अपने सारे बिल और उधार चुका सकेंगे। लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है इसलिए सेहत का ध्यान रखें। सड़क पर चलते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज मन में अजीब सी बेचैनी महसूस होगी। आप अपने खाली समय का सदुपयोग करें। कुछ अच्छा और रचनात्मक पढ़ने की कोशिश करें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वैवाहिक जीवन में परेशानियों से बचने के लिए जीवनसाथी से ऐसे मुद्दों पर बात करने से बचें जिनसे आप दोनों के बीच विवाद हो जाए। याद रखें कि गुस्से और झगड़े से किसी का भला नहीं हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। आपकी फैक्ट्री या दुकान में कोई दुर्घटना हो सकती है। आज दोस्त आपका उत्साह बढ़ाएंगे और आप अपने सारे अधूरे काम पूरे कर पाएंगे। यात्रा करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कुछ मामलों में आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। घर के बड़ों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। कुछ वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निजी और व्यावसायिक मामलों में आज आप अपने सारे निर्णय समझदारी से लेंगे जिनका परिणाम आपके हित में आएगा। आज भागदौड़ भरी दिनचर्या और खान पान में अनिमियतता के कारण सेहत से जुड़ी परेशानियों से आपको दो चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कामकाज के सिलसिले में आपको घर से दूर रहना पड़ सकता है। अचानक काम का बोझ बढ़ने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन आप काम पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको संभलकर रहने की जरूरत है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा ना करें। आज आपका कोई विश्वासपात्र ही आपका भरोसा तोड़ सकता है। ऐसे में आपकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंचेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी आपको समझेंगे और मुश्किल समय में आपका साथ देंगे। पैसों की बात करें तो दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करने से बचें वरना शाम को खाली हाथ ही घर लौटेंगे। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपको परेशान कर सकता है। आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें। खाने का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आज खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपकी आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आप खुले दिल से पैसे खर्च ना करें। व्यापार को लेकर की गई छोटी सी यात्रा आज सफल और फायदेमंद साबित होगी। आपको जिस मुनाफे की उम्मीद थी, वो मिल सकती है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। सेहत की बात करें तो आज किसी पुरानी बीमारी में आपको काफी आराम मिलेगा। आज आप अपने कुछ जरूरी कार्य पूरे कर पाएंगे। निजी जीवन में अगर आप अपनी परेशानियों का सामना दृढ़ता से करेंगे तो आसानी से इनका समाधान कर सकते हैं। जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आज आप अपने किसी करीबी मित्र को कोई ऐसी सलाह दे सकते हैं जिससे उनका बड़ा फायदा होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी ठीक ठाक रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी आपको परेशान कर सकती है। आज आप कोई बड़ा खर्चा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। हो सकता है आज आपके परिजन आपको ठीक से ना समझें जिस कारण आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक को नकारा नहीं जा सकता लेकिन शाम तक सब कुछ शांत हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। योग्य कर्मियों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। आज गप्पेबाजी और अफवाहों से दूर रहें वरना बेकार की बातों में आपका काफी समय नष्ट हो सकता है। तनाव और काम का बोझ आपको बीमार कर सकता है। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 7
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बिगड़ने से कोई बड़ा विवाद हो सकता है और परिस्थिति को संभालना आपके लिए बेहद मुश्किल हो जाएगा। हालांकि शांत रहकर और समझदारी से आप मामले को सुलझा सकते हैं। पिछले कुछ समय से आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा था लेकिन आज आप ऐसे बदलाव लाने की कोशिश करेंगे जिससे आपके रंग रुप में निखार आएगा। आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो गलतफहमी की वजह से आप दोनों के बीच मनमुटाव संभव है। आप रिश्ते में प्यार और अपनापन चाहते हैं तो अपने पार्टनर को प्यार से समझाने की कोशिश करें। इससे आपके बीच की सारी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। दांपत्य जीवन की कोई पुरानी याद आज ताजा हो जाएगी। पैसों की स्थिति आज संतोषजनक रहेगी।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 10:45 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आज काम के प्रति लापरवाही आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आज आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता है। आलस्य ना करें और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें। आर्थिक मोर्चे पर आज हालात कुछ कठिन रहेंगे। प्राप्त हुआ धन उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। पैसों की कमी के कारण घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतें आएंगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। अपने जीवनसाथी की कोई शिकायत दूर करने में आज आप सफल रहेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज पार्टनर आपको कोई बढ़िया सरप्राइज देकर चौंका सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा और आपको अपने प्रयासों में भी सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आएगी। आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपका प्रभाव बढ़ेगा। वरिष्ठ आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को आज पुराने किसी निवेश का लाभ मिलने के आसार हैं। जल्द आपका व्यापार आगे बढ़ाने का सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामले को लेकर आज घर में कलह हो सकती है। ऐसे मामलों में जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेने की जरूरत होती है। आर्थिक रूप से आज आप मजबूत रहेंगे। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज आप शौक मौज पर कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो मन कुछ परेशान रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। जोश में अपना होश खोने से बचें। किसी भी तरह के वाद विवाद से दूर रहें वरना आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वित्तीय मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी कठिन रहेगा। आपका कोई जरूरी काम बीच में अटकने से आपके हाथ निराशा लगेगी। आज आपके स्वाभाव में आक्रामकता रहेगी जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। आप खुद को शांत रखें अन्यथा आप दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन अच्छा हैं। शत्रु पक्ष आज सक्रिय रहेगा, सावधान रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज मन कुछ बेचैन रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वित्तीय मामलों में अपने फैसले जल्दबाजी में ना लें। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपने तयशुदा योजना के अनुसार ही चलना होगा। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं हैं इसलिए कुछ समय के लिए इसे टाल दें। निजी जीवन में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं लेकिन आप प्यार से उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज आपको दिमाग से काम लेने की जरूरत है। यदि मन में कोई संदेह है तो खुलकर अपने पार्टनर से बात करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक नहीं रहेगा। आप काफी कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 41
शुभ समय: शाम 4 बजे रात्रि 10:45 तक



Click it and Unblock the Notifications











