Latest Updates
-
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें
12 दिसंबर राशिफल: शनिवार के दिन पैसों के मामले में ये राशियां रहें सतर्क
आज किसका दिन रहेगा शुभ और किसका अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज के दिन किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही आनंद में गुजरेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ ज्यादा ही खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित फल आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज के दिन आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके रास्ते में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करें। खुदरा व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को कानूनी दांवपेच से बचने की सलाह दी जाती है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको बहुत ही तोलमोल कर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो वह आपके लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। माता पिता के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। पिता की ओर से आपको कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो एक ओर जहां नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। ईश्वर के दर्शन करके आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पिछले कुछ समय से यदि आपके जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। हालांकि कुछ मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बनाकर चलने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी व्यवसायिक फैसला जल्दबाजी में न लें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने परिजनों के लिए निकालें। रिश्तों में आई दूरियों को खत्म करने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक ठाक रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज के दिन आपके किसी कीमती वस्तु के चोरी होने या खोने की आशंका है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। जोश में आकर कोई भी फैसला न लें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक मामलों में संभलकर रहना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप उनके साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको बाहर का खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत देने वाला साबित होगा। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। यदि हाल ही में आपने नौकरी ज्वाइन की है तो आज आप पर कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। ऐसे में आपको अपनी ओर से जमकर मेहनत और प्रयास करना होगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपने घर से दूर रहते हैं तो आज आपको अपने परिजनों से मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आपका खर्चीला स्वभाव आपका बजट बिगाड़ सकता है। इस समय आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। आपके प्रिय कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। यदि वरिष्ठ अधिकारी आपको कोई भी काम सौंपते हैं तो आप ज्यादा आनाकानी करने से बचें। व्यापारियों को कुछ खास फायदा नहीं होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत का उचित फल आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको अपने प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि संभव है। बड़े व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। इसके अलावा आज आप कुछ नए और महत्वपूर्ण क्लाइंट से भी जुड़ सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आज उनके स्वभाव में रूखापन देखने को मिल सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा आप अपनी इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। ऐसे में आपको सारी चिंताओं को भूलकर आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। पैसों को लेकर आज कोई समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी पढ़ाई में कोई बड़ी बाधा सकती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने सभी कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें। साथ ही लंबित कार्यों पर भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके प्रिय की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिवार के साथ आज आप खूब मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों के साथ दिन मजेदार गुजरेगा। आपके पिता आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर समय पर पहुंचने की कोशिश करें। आपकी लेटलतीफी आपके बॉस का मूड खराब कर सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को इस समय सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। अगर आप किसी नए व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नही है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 31
शुभ समय: शाम 5:55 से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और परिजनों के साथ काफी अच्छा समय बिताएंगे। हालांकि चारों ओर फैली हुई इस महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि किसी नए और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आप पर है तो आपको पूरी मेहनत और लगन से काम करने की जरूरत है। आपको समय का भी ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी वाणी की वजह से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने ग्राहकों से बात करते समय अपने शब्दों और व्यवहार का ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है। शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











