12 फरवरी राशिफल: इन राशियों को आज भाग्य का साथ मिलेगा कुछ कम, बढ़ सकती है मुश्किलें

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आज आप किसी बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर इस बात का आपको ध्यान रखना होगा। अपने वरिष्ठों के किसी फैसले से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे। बेहतर होगा जोश में अपने होश न खो बैठें। व्यापारियों को कुछ खास फायदा नहीं होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं जिससे आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो रहा है। आप इसी तरह समझदारी से अपने आर्थिक फैसले लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। आज जीवनसाथी आपके रोजमर्रा के कार्यों में आपकी मदद कर सकते हैं। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:30 से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

काफी दिनों बाद आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। अपनों का साथ पाकर आपको काफी प्रसन्नता मिलेगी। वहीं दूसरी ओर आज जीवनसाथी से आपके वैचारिक मतभेद संभव है। हालांकि आप अपनी सूझबुझ से जल्द ही मामले को संभाल लेंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपकी आज की मुलाकात काफी यादगार रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा फल आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों का काम आज आसानी से पूरा हो जाएगा। साथ ही आज आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देंगे। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर मिलेगा। आप काफी प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। पैसों की बात करें तो आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी से भी सुख की प्राप्ति होगी। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। कामकाज की बात करें तो आज कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका दिया जा सकता है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था इसलिए जमकर मेहनत करें। थोक व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। सेहत में सुधार होने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आज न चाहते हुए भी आप अपनी बातों से दूसरों को नाराज कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। आपकी रफ्तार अच्छी रहेगी और आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। आपकी मेहनत से वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों को आज लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी लेकिन आपको फिजूल खर्ची से बचना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। यात्रा के लिए दिन शुभ है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय के बाद आप स्वयं को तनावमुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। रोमांटिक लाइफ में चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। यदि आपके बीच कुछ तनाव है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। दफ्तर में आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और अपने सारे काम आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज सोच समझकर अपने फैसले लेने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार कार्यभार अधिक होने से आप तनाव महसूस करेंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा। आपको अपनी बड़ी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आने वाले समय में इसका पूरा लाभ आपको मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। अगर आप शौक मौज पर खर्च करने का मन बना रहे हैं तो ऐसा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। निजी जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। रोमांटिक लाइफ में आज कोई सकारात्मक बदलाव आ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए। पेट से जुड़ा कोई रोग आपको परेशान कर सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन कुछ मामलों में आपकी परीक्षा ले सकता है। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो आज किसी वजह से आपका पैसा कहीं अटक सकता है। हो सकता है आपने जल्दबाजी में या बिना सोचे समझे अपना कोई आर्थिक फैसला लिया हो जिसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ रहा है। शादीशुदा जिंदगी में आपकी कम होती दिलचस्पी आपके जीवनसाथी को आपसे दूर कर रही है। बेहतर होगा आप उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और उन्हें अधिक समय दें। प्यार की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आज आपके कुछ कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। हो सकता है आज उच्च अधिकारी भी इस बात को लेकर आप से नाखुश रहें। व्यापारियों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपके लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ आपको कोई बड़ा और नया काम सौंप सकते हैं। यह सब आपकी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इतना ही नहीं, लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की भी काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। रोमांटिक लाइफ प्यार और रोमांस से भरपूर रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको बहुत संभलकर रहना होगा। शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में गहरी दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। बेवजह की बातों में पड़कर अपनी एकाग्रता भंग न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। इस समय आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भरी पड़ सकती है। दफ्तर में आज सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। व्यापारी आज कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो जल्द पैसा कमाने के चक्कर में गलत रास्ते न अपनाएं। घर में आज कोई अच्छी बात हो सकती है जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज की बात करें तो आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो काफी कड़े परिश्रम के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कई कमियां निकाल सकते हैं। व्यापारियों का कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो अगर घर में तनाव चल रहा है तो आज आप अपनी ओर से घर के माहौल को ठीक करने की पूरी कोशिश करेंगे। लव हो या लाइफ पार्टनर आज का दिन काफी रोमांटिक रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर वित्तीय रूप से आप मजबूत होना चाहते हैं तो पैसों के मामले में अपने फैसले सोच समझकर लें। फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहेगा। आपका कोई भी काम आपकी योजना के अनुसार नहीं हो पाएगा जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। साथ ही आज आपके स्वभाव में क्रोध की भी अधिकता रहेगी। ऐसे में आपका गुस्सा बेवजह दूसरों पर निकल सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आपकी माता की सेहत में गिरावट आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको उनका अधिक ध्यान रखना होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें। आपका नुकसान संभव है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आज छोटी सी बात पर आपके जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन सकती है। रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ सकता है। आपके पार्टनर का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। खानपान मे लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ कोई मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। मुमकिन है इससे आपको एक नयी दिशा मिलेगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन आज अचानक कुछ बड़े खर्चे संभव है।

पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आज परिजन आपकी किसी बात को गलत समझ सकते हैं। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आज आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भी आपको समझने में भूल कर रहे हैं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

Story first published: Friday, February 12, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion