Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
12 जनवरी राशिफल: मकर राशि वालों को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा, क्या है आपके भाग्य में
क्या आप अपने दिन भर की जानकारी प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं? अगर हां तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने वैवाहिक जीवन, आर्थिक, पारिवारिक जीवन, व्यापार, नौकरी आदि से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो आईए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। गुरुजनों का सानिध्य मिलेगा। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में काफी कड़ी मेहनत के बावजूद आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी तरफ से प्रयास करते रहें। उचित समय आने पर आपको सफलता जरूर मिलेगी। लकड़ी का व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत मजेदार गुजरेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 12:05 बजे से रात्रि 10:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए अपने व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आपको कुछ नए तरीके तलाशने होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। वाद-विवाद से दूर रहने में ही आपकी भलाई है अन्यथा आप स्वयं के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपकी सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 26
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:50 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अपनी मेहनत और प्रबल आत्मविश्वास के बल पर आज आप कोई बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों की चिंता गहरी होती नजर आ रही है। आज आपको कुछ खास फायदा नहीं होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरने वाला है। आप अपने प्रिय के साथ किसी खूबसूरत जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जा सकते हैं। आपको उनकी ओर से कोई बढ़िया तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण संपर्क से अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। लंबे समय से यदि आपका कोई सरकारी काम नहीं बन पा रहा है तो आज आपकी यह परेशानी भी दूर होगी। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी और आज आप कोई बड़ा खर्च भी कर सकते हैं। आप अपनों के लिए कुछ तोहफे भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो उनकी सलाह से आज आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आपको ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। बेवजह की बहसबाजी या टकराव से बचें अन्यथा आप अपना ही नुकसान करा बैठेंगे। खाने-पीने का व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो जल्द मुनाफा कमाने के लिए आप कोई भी गलत फैसला न लें। लालच में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर टकराव या अनबन से आपको बचना होगा। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का बुलावा आ सकता है और आपसे आपके कार्यों की सूची मांगी जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने ग्राहकों के साथ संबंध अच्छे रखने की जरूरत है। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आज आपके मार्ग में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। सेहत की बात करें तो आज सिर दर्द, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर लगाने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की बातों में अपना समय नष्ट करने से बचें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अचानक कार्यभार बढ़ने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं लोहे के व्यापारियों को आज अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक नहीं है। अगर आप कुछ बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य की बात करें तो थकान और तनाव बढ़ने से आज आपकी सेहत कुछ प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर के कार्यो को तेजी से पूरा करने की कोशिश करें। आपकी धीमी गति आपको मुश्किल में डाल सकती है। आज आपके बॉस का रवैया काफी कड़क रहेगा और आपको उनकी खरी-खोटी भी सुननी पड़ सकती है। फर्नीचर, कपड़े, डेयरी प्रोडक्ट्स आदि से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो उसके लिए अपने प्रिय को दोषी न ठहराएं। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आपका क्रोध आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। यदि आज वे आपको कोई काम सौंपते हैं तो मन लगाकर अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपको कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने से आप आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि इस समय आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप शांत दिमाग से अपने काम पूरे करने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। खुदरा व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों को कानूनी मामलों में पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। इस वैश्विक महामारी के बीच आपको सेहत के प्रति अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
सेहत के लिहाज से आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप सुख सुविधा की चीज़ों पर धन खर्च करने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है। इतना ही नहीं, जल्दबाजी में लिया हुआ आपका आर्थिक फैसला आपका भारी नुकसान करा सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कठिन रहेगा। घरेलू कलह बढ़ सकती है। घर के सदस्यों का आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। दफ्तर में खुद को विवादित मुद्दों से दूर रखें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई मौका मिल सकता है। दफ्तर में जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी गई थी उसके समय पर पूरा होने से आपका खूब नाम होगा। आपके वरिष्ठ ही नहीं बल्कि सहकर्मी भी आपकी तारीफ करेंगे। अगर आर्थिक रूप से आप परेशान चल रहे हैं तो आज परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। किसी छोटे से काम से आपको अच्छा वित्तीय लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है। यदि आप विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक हैं तो आपका यह सपना जल्द पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। आज काफी भागदौड़ भरा दिन रहेगा लेकिन बावजूद इसके आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











