12 जून राशिफल: कर्क राशि वाले आज यात्रा करने से बचें , हो सकता है नुकसान

अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में कार्यभार अधिक रहेगा। इससे आपको कुछ झुंझलाहट महसूस हो सकती है। यदि आप शांत दिमाग से अपना काम करेंगे तो तय समय पर आपके सभी कार्य पूरे हो जाएंगे। अगर आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। व्यापारी वर्ग को आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज माता-पिता आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आज आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:40 से शाम 6:10 बजे तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। इस समय आपको केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आप पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेगी। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। वे आपको पारिवारिक व्यवसाय से जुड़ने का न्योता दे सकते हैं। यदि आप असमंजस की स्थिति में हैं और कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो खुद को थोड़ा समय दें। अपने विश्वसनीय लोगों से भी आप सलाह ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। दफ्तर में आपको विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:40 तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप मनोरंजन उद्योग से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन भाग्यशाली रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आज उसका उम्मीद के अनुसार परिणाम आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आज वे बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी तरोताजा ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

आज का राशिफल 12 June 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप यात्रा करने वाले हैं तो खुद का ध्यान रखें। वैसे अगर ज्यादा जरूरी न हो तो इस समय सफर करने से बचें। पैसों की बात करें तो आपके बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अच्छा यही होगा कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण करना सीख लें। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव न लें। अगर आप व्यापार करते हैं और उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से प्रयास जारी रखें। जल्द ही परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। मुमकिन है वे आपसे कोई बड़ी मांग करें जिसे अभी पूरा करने में आप सक्षम न हों। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप मानसिक शांति चाहते हैं तो बेवजह की बातों से दूर रहें। अगर आप रोजाना ध्यान करते हैं तो इसका अच्छा लाभ आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से कोई बड़ा मौका प्राप्त कर सकते हैं जिससे आपका काम तेजी से आगे बढ़ेगा। आप इसी तरह अपने तेज दिमाग का प्रयोग करते रहें और एक के बाद एक आपको सफलता मिलती रहेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। आपके शानदार प्रदर्शन को देखकर वे आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। इस समय आपके प्रिय को आपकी जरूरत है। बेहतर यही होगा कि आप उन्हें नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से सुबह 11:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपका मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा जिसकी वजह से काम में आपका मन नहीं लगेगा। बेवजह की बातों या बहसबाजी में पड़कर अपना कीमती समय नष्ट करने की जगह यदि आप अपना ध्यान काम में लगाएंगे तो बेहतर होगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। यदि पैसों की तंगी के कारण आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज किसी अपने की मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। हालांकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो इसके लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि परिजनों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो रिश्तो में सुधार लाने के लिए आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना होगा। आपकी तुनकमिजाजी अपनों से आपको दूर कर रही है। सेहत की बात करें तो आप काफी तनाव में रहेंगे। इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी जीवन की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है जिसे लेकर आज आप काफी तनाव में रहेंगे। मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप खुलकर अपना पक्ष रखें। जो भी गलतफहमिया हैं उन्हें दूर करने की कोशिश करें। इस तरह सोचते रहने से कुछ हासिल नहीं होगा। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अचानक आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है और आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। आप बस अपनी ओर से मेहनत करते रहें। व्यापार करने वाले जातक आज किसी संकट में फंस सकते हैं। आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें और क्या न करें। ऐसे में आपको उचित सलाह लेकर ही अपना कदम आगे बढ़ाना चाहिए। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बेवजह की चीजों पर खर्च कर आप अपना बजट असंतुलित न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि पिछले कुछ दिनों से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत कुछ रंग ला सकती है। आमदनी बढ़ाने का कोई बढ़िया रास्ता आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और आज आपके किसी बड़े मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आप अपनी मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और आज आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। इस समय आपको कुछ बड़े बदलाव की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा वक्त गुजारेंगे। आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुत्फ उठाने का भी मौका मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज अचानक आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जहां आपको अपना फैसला लेने में कुछ कठिनाई महसूस होगी। आप झगड़े का हिस्सा न हो लेकिन आप अपनी ओर से सुलह कराने की कोशिश करेंगे। यदि आप समझदारी और बिना किसी भेदभाव के अपनी बात रखेंगे तो बेहतर होगा अन्यथा आप स्वयं ही इस झंझट में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आप काफी कठिन परिश्रम करेंगे जिसका अच्छा फायदा भी आपको मिलेगा। सेहत के मामले में दिन ठीक है। हालांकि देर तक भूखे रहने की आपकी आदत आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। अच्छा यही होगा कि आप समय पर भोजन करें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। आपके बेहतरीन प्रदर्शन और सबके साथ मिलजुल कर काम करने की कला को देखते हुए आपके बॉस आपकी तरक्की का फैसला कर सकते हैं। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो पुराने काम तेजी से पूरे होंगे और कुछ नए काम भी आपके हाथ में आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ संभव है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा और शारीरिक रूप से भी आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद और सरल रहेगा। आपके अधिकांश कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आप परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। जीवनसाथी की सारी शिकायतें दूर करने के लिए आज आप अपनी ओर से हर संभव प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। आप पढ़ाई लिखाई में उनकी मदद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन शुभ रहेगा। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश करने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आपको अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कुछ उलझे हुए मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। यदि घर में किसी सदस्य की तबीयत ठीक नहीं चल रही है तो आपको लापरवाही से बचना होगा, नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज आपका काफी पैसा खर्च होगा। बच्चों का जिद्दी स्वभाव आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। बेहतर होगा कि आप उन्हें प्यार से समझाने की कोशिश करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर आज आप काफी व्यस्त और उत्साहित रहेंगे। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को काफी प्रयासों के बाद आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 तक

Story first published: Friday, June 12, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion