For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 जून राशिफल: मिथुन राशि वालों का रुका हुआ काम होगा आज पूरा, इन राशियों का भी दिन रहेगा खास

|

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा खुशियों की बहार और किसे नहीं मिलेगा किस्मत का साथ, बताएगा का दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आईटी सेक्टर और बैंकिंग से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी तरक्की का योग बन रहा है। परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। हालांकि इस समय लंबी दूरी की यात्रा करना आपके और आपके अपनों के लिए किसी भी लिहाज से सुरक्षित नहीं है, इसलिए सोच समझकर ही योजना बनाएं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट में जलन, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। मसालेदार भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:20 से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हो सकता है आज पैसे की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम भी पूरा हो सकता है। कामकाज की बात करें तो मीडिया और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज के दिन आप अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। दिन के दूसरे हिस्से में किसे प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी की सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है। इस समय उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज के दिन आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम पूरा होने की प्रबल संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आएं। क्रोध और अहंकार से बचें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि आपके भाई या बहन विवाह योग्य है तो आज उनके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि लंबे समय से आपका कोई आर्थिक प्रयास चल रहा है तो आपको अपने प्रयास बढ़ाने होंगे। यदि आपको हड्डियों और मांसपेशियों से जुड़ी कोई शिकायत हो रही है तो आपको हल्का-फुल्का व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज क्रोध और चिड़चिड़ापन अधिक रहेगा जिसके कारण आपके आसपास के लोगों के साथ झगड़े झंझट हो सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे जातकों को और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन को सुखी बनाए रखने के लिए आपको धैर्य और सहयोग की भावना रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तो प्लेसमेंट के लिए आपको कुछ समय इंतजार करना होगा। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, इसलिए आप निराश न हो। दफ्तर में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। पैसों की बात करें तो आज किसी करीबी की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। आप ज्यादा जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें घरेलू कलह शांत हो सकता है। आज परिजनों के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। ठंडी चीजों के सेवन से बचें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आज बॉस भी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनावपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर हो सकता है। साथ ही व्यापार में भी नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बड़े भाई की ओर से तनाव संभव है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आपको हाथों और पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं आज के दिन बड़ा बदलाव संभव है। अचानक आपको अपने ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है या आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। खुदरा व्यापारियों को अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी आप ओर कानून के दायरे के बाहर कोई भी काम न करें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो जाएगा। पैसों के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। पैसों को लेकर आज आपका तनाव काफी बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास और तेजी से करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य तो आज आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप अच्छे खान-पान के साथ रोजाना योग का सहारा लें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। गुस्से में आप गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें। साथ ही अपनी गलतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और आज आपको उनके साथ पर्याप्त समय बिताने का भी मौका मिलेगा। दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको उनके साथ किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा न करने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम हो सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपकी सेहत ठीक नहीं है तो बिना डॉक्टर से सलाह लिए किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपना टारगेट पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको भरपूर फायदा होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप विधार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। मौज मस्ती की जगह आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज आप शौक मौज पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी थकान काफी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप काम के साथ आराम पर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आप बस अपनी ओर से प्रयास करते रहें। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। आज एक साथ आपको कई काम निपटाने पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। निजी जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। छोटी-छोटी बातों पर अनबन से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने के लिए दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। बिना सोचे समझे आर्थिक लेन देन करने से बचें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का रवैया आप के प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आज वे आपके साथ कुछ ज्यादा ही सख्ती से पेश आएं। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। अब आप अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

इस फैली हुई वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। बेहतर होगा आप सामाजिक दूरी बनाकर रखें और अनावश्यक घर से निकलने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 June 2021 Saturday

What does your Saturday June 12, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, June 11, 2021, 15:53 [IST]
Desktop Bottom Promotion