For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 मार्च राशिफल: इन 4 राशियों को आज रहना होगा संभलकर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

|

क्या आज आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा और पूरे होंगे आपके सपने, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। इससे आपका आत्मविश्वास मजबूत होगा। यदि आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज कोई बढ़िया प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आपके अंदर वो काबिलियत है कि आप विषम परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर सकते हैं। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको छोटा ही सही लेकिन आर्थिक फायदा मिल सकता है। हालांकि आज पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बिना सोचे समझे अपने आर्थिक फैसले न लें। अपना आर्थिक लक्ष्य निर्धारित करके चलेंगे तो निश्चित रूप से आपको इसका लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। यदि आज आप निजी जीवन में कोई भी फैसला लेते हैं तो इसमें आपके प्रिय का समर्थन मिलेगा। आज अचानक यात्रा करने से आपको काफी थकान रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ रही है तो हो सकता है आज आपको कोई कड़ा फैसला लेना पड़े जिससे आपके जीवन में बड़ा बदलाव संभव है। इस समय आपको बहुत ही धैर्य से काम लेना होगा। जीवनसाथी से जो भावनात्मक समर्थन आपको मिलना चाहिए उसके न मिलने पर आपको काफी निराशा होगी। मानसिक उथल पुथल के कारण दफ्तर में आज आप काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है जिस कारण आपके वरिष्ठ आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ले लेंगे। अच्छे मुनाफे के लिए अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को सही जगह पर निवेश करें। रोमांटिक लाइफ में आज आपके जीवनसाथी का बर्ताव कुछ अजीब रह सकता है। आज वे आपको नजरअंदाज कर सकते हैं। ऐसे में चुप रहकर अपनी तकलीफ न बढ़ाएं बल्कि बिना किसी झिझक के अपने साथी से इस विषय पर बात करें। अच्छे खान पान के साथ रोजाना थोड़ा व्यायाम भी करें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ में अचानक कोई बड़ी समस्या आ सकती है। अपने प्रेम-प्रसंग की बातें ज्यादा इधर-उधर न करें। कोई तीसरा आप दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा कर सकता है। किसी के प्रभाव में आकर अपने पार्टनर के प्रति राय न बनाएं। आज जीवनसाथी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है लेकिन आप प्यार और समझदारी से मामले को सुलझा लेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप दूसरों पर कुछ ज्यादा खर्च कर सकते हैं। कामकाज की परेशानी तनाव का कारण बन सकती है। बेहतर होगा कि आप शांति से काम लें। साथ ही संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें। आज ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जो जरूरत से ज्यादा आपसे उम्मीद रखते हों। ऐसे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। बेकार की बातों को दिमाग में घर न करने दें, इससे आपके बनते हुए कार्य भी बिगड़ जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन थोड़ा गड़बड़ रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से दोपहर 2:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपनी ज़ुबान पर काबू रखने की जरूरत है। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत करें तो अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास करने वाले हैं। काफी दिनों बाद आप दोनों एक दूसरे के साथ ऐसा वक़्त गुजारेंगे। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और घर के सदस्यों के बीच एकता रहेगी। यह समय अपने आर्थिक मामलों को गंभीरता से लेने का है। यदि आप अतिरिक्त धन कमाना चाहते हैं तो आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 5:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी लेकिन आप योग और व्यायाम नियमित रूप से करते रहें। इससे आप केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बेहतर महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ में बड़े बदलाव हो सकते हैं जैसे ट्रांसफर या प्रमोशन। चिंता न करें, ये बदलाव आपके लिए सकारात्मक परिणाम ही लेकर आएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और आप दोनों के बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। आप कोई नया निवेश करने का मन बना रहे हैं तो बेहतर होगा आज आप अपने फैसले को टाल दें। इस समय आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की जरूरत है। दोस्तों के सहयोग से आपका कोई अधूरा कार्य आज पूरा हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 5:55 से दोपहर 2:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

वैवाहिक जीवन में आज आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली महसूस करेंगे। आपके जीवनसाथी की सकारात्मकता विषम परिस्थिति में भी आपका मनोबल गिरने नहीं देगी। यदि आप किसी परेशानी से गुजर रहे हैं तो उससे निपटने में वे आपकी पूरी मदद करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप सुंदर वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ संघर्षमय रह सकता है। आज घर में किसी बात पर विवाद खड़ा होने की संभावना है। ऐसे में परिस्थिति को संभालना आपके लिए काफी मुश्किल रहेगा। अगर आप असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको अपने जीवन में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीकठाक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन धीरे धीरे आपके काम में तेजी देखने को मिलेगी। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका भरपूर फायदा भी आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि आज का दिन आपके लिए व्यस्त और कठिन परिश्रम करने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी अपनी कार्यक्षमता दिखाने का मौका मिल सकता है। आप इस अवसर का लाभ उठाएं ताकि आपकी पदोन्नति का सपना पूरा हो सके। रोमांटिक लाइफ में आज आपके पार्टनर खुलकर आपसे अपने मन की बात कर सकते हैं। यदि वे किसी मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं तो आपको उनका साथ देना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। अपने जीवनसाथी के साथ बिताए खूबसूरत पलों को याद करके आज आप काफी रोमांचित हो उठेंगे। आज आप अपने प्रिय के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में आज आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कोई आपको गलत जानकारी देकर भटकाने की कोशिश कर सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दफ्तर में काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा। आप अपने इस समय का सदुपयोग करें और लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें। इससे आप पर कोई दबाव नहीं रहेगा। आप व्यापार करते हैं तो आज कोई परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन ये अस्थायी स्थिति होगी। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज पैसा कमाने का कोई अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप एक शांत भरा दिन गुजार पाएंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन भारी पड़ सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ विवाह करने का फैसला लेने वाले हैं तो आज कोई बड़ी बाधा आपके रास्ते में आ सकती है। मुमकिन है आपको परिजनों का समर्थन नहीं मिल पाएगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

दफ्तर में आपकी मेहनत और ईमानदारी की खूब सराहना होगी। आपके वरिष्ठ ही नहीं बल्कि आज आपके सहकर्मी भी आपकी तारीफें करते नहीं थकेंगे। आपकी रचनात्मकता आपके व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद करेगी। आज आप अपने साझेदार के साथ अपने कारोबार को विस्तार देने की नई योजना बना सकते हैं। हालांकि आत्मविश्वास से किये हुए कार्य हमेशा सफल होते हैं लेकिन अति आत्मविश्वास कई बार बनता हुआ काम भी बिगाड़ देता है इसलिए इससे बचें। काफी समय बाद आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। वैवाहिक जीवन में अपने जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने के लिए आपको अपने प्रिय के विचारों को महत्व देना होगा। आप अपने प्रेम से उनकी सारी शिकायतें दूर कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत में आज आप अपने पार्टनर के ख्यालों में खोए रहेंगे। हो सकता है आज आपको मिलने का अवसर नहीं मिल पाएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 10:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आप अपने निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे। आप अपने घर की साज सजावट से लेकर मरम्मत तक करवाने का काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आज आपके जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बेहद खूबसूरत रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला भी ले सकते हैं। आज आपके रिश्ते में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन आज खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आज कुछ अटके हुए बिलों का भुगतान आपको करना पड़ेगा। आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान रहेगा। आप किसी धार्मिक क्रायक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 3

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

सफल होने के लिए आपको अपनी सोच बदलनी होगी। जीवन का एक सकारात्मक पहलू भी होता है। जिंदगी में ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। यह बात आपको समझनी होगी। छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें, तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। आपको यह सलाह दी जाती है कि जल्दबाजी में या भावुक होकर अपना कोई भी निर्णय ना लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई खास फायदा नहीं मिल पाएगा। आप ईमानदारी से मेहनत करते रहें, सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन थकान भरा रहेगा। आज एक साथ आपको कई काम पूरे करने पड़ सकते हैं। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास आज फलीभूत हो सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक रूप से यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पिछले कुछ समय से आपकी शादीशुदा जिंदगी बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही थी लेकिन आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आज आपके जीवनसाथी के कड़क बर्ताव में कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। अपने बीच की दूरियों को खत्म करने के लिए आपको उनसे खुलकर बातचीत करने की जरूरत है। मुमकिन है वे आपकी भावनाओं को समझेंगे। रोमांटिक लाइफ में सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। आप अपने पार्टनर के साथ खुशी का अनुभव करेंगे। आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आपने साझेदारी में कोई काम शुरू किया है तो आज इसका अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 March 2020 Thursday

What does your Thursday, March 12, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion