12 मार्च राशिफल: आज किन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद

आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। कामकाज की बात करें तो विदेशी कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास तेज करने होंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है इसलिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का अंत होगा। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना ध्यान का सहारा लें। इसके अलावा आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ सब कुछ अच्छा ही होगा। जीवनसाथी के साथ रूखा व्यवहार करने से बचें। आपका बर्ताव आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपका हर काम बिना किसी बाधा के पूरा होगा। वहीं लोहे का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। अगर आज आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रेम में इजाफा होगा और आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। हालांकि आपको अपने तय बजट से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए। कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो आपको लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 11:45 से रात्रि 8:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा होने की संभावना है। इस तरह की बातों से आपको बचना होगा क्योंकि इसका बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। एक दूसरे को समझने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। हालांकि तय समय पर आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको गरिष्ठ भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आ सकता है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत और सही फैसलों का ही फल है। व्यापारिक मामलों में आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचने की जरूरत है। यदि साझेदारी में आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो सोच समझकर अपना फैसला लें। अनाज से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल कर रखें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर में हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। अगर आपका काम शेयर बाजार से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण रहेगी। माता के साथ आपकी अनबन हो सकती हैं। जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा लेकिन आपको अपने गुस्से और शब्दों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यदि आपको माइग्रेन की शिकायत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। हालांकि ओवरकॉन्फिडेंस में आपको कोई भी गलत फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में वर्क लोड बढ़ सकता है। समय की कमी के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की बात करें तो अगर आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सतर्कता बरतनी होगी। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। कोई गंभीर घरेलू मुद्दा सुलझाने में आज आप सफल रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं समय पर अपनी दवाइयां लेते रहें। साथ ही आराम कर भी ध्यान दें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापारिक मामलों में स्थिति लगभग सामान्य रहेगी। आज आपको कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। छोटे व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है वे आपके द्वारा किये गए कार्यों से संतुष्ट न रहें। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप जल्द से जल्द अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज उधार लेने और देने से आपको बचना होगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। एक दूसरे के प्रति आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। अगर आपको शुगर की बीमारी है तो आज छोटी सी भी लापरवाही न करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर निपटाने का दबाव आप पर रहेगा। हालांकि आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जल्द ही मिल सकता है इसलिए आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। यदि कुछ समय से बड़े भाई के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको अपने प्रिय का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण शांत रखने के लिए आपको अपने स्वभाव में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें और छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी से बचें। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। अपने प्रिय के साथ उनकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जाएं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आप छोटा मोटा आर्थिक लेन देन भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अधिक भागदौड़ के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन में काफी उथल-पुथल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। लड़ाई झगड़े और बहसबाजी से दूर रहें। घरेलू तनाव के कारण पिता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी लाभ का योग बन रहा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई नया कारोबार करना चाहते हैं तो आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का कार्यभार कुछ कम रहेगा। इसके अलावा दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आपको स्वयं के लिए अतिरिक्त समय मिल पाएगा। जहां तक बात पैसों की है तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च न करें। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कोई बड़ी समस्या नज़र नहीं आ रही है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 37

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

Story first published: Friday, March 12, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion