For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 मई राशिफल: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लेकर आएगा बड़ी राहत

|

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और बनेंगे आपके बिगड़े काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को सोच समझकर अपनी व्यापारिक योजनाएं बनाने की जरूरत है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करें। आपको अच्छी सफलता जरूर मिलेगी। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको आर्थिक मामलों में संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए आप अपने खान पान का विशेष ध्यान रखें, साथ ही आपको चिंता मुक्त भी रहना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई समस्या है तो आपको शांति और समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। जल्दबाजी और गुस्से में ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। व्यापारियों को छोटे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने बिगड़े हुए संबंधों मे सुधार लाने का प्रयास करें। हो सके तो आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताएं। आज जीवनसाथी के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। बेहतर होगा आप खुलकर अपने प्रिय के साथ बात करें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। हालांकि आपको उधार लेन-देन करने से बचने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 5:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप काफी उत्साहित और सकारात्मक रहेंगे। घर हो या कार्यस्थल आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आज अपने छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करें। जरा सी लापरवाही बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि घर के बड़ों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आपको अपने प्रिय के पक्ष को समझने का प्रयास करना होगा। गुस्से और अहंकार से आपका रिश्ता और बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अपने खान पान को संतुलित रखें और रोजाना व्यायाम करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। यदि किसी सदस्य का जन्मदिन या सालगिरह है तो आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप कुछ तनाव में रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रयासों में कमी आने न दें और चिंता मुक्त होकर काम करने का प्रयास करें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अगर अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने की सोच रहे हैं तो आपको अपने बजट को ध्यान में रखने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यस्थल पर आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। अपने काम पर फोकस करें। साथ ही सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। बेवजह की वाद विवाद से नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों की वजह से आप का कोई बनता हुआ काम अटक सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के बड़ों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा है तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने जीवनसाथी को नजरअंदाज करने की भूल न करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप अविवाहित और आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आता है तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो उसके प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस समय आपको कुछ भी नया और बड़ा करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हो दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको अपने टीममेट्स का पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा बॉस भी आपकी मेहनत से काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास और तेज करना होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो इस महामारी को देखते हुए आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। सबसे पहले बात करते हैं आपके निजी जीवन की, घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है खासतौर पर बड़ों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करें। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। कार्यस्थल पर हो रही राजनीति से आपको संभल कर रहना होगा। आपकी सफलता कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन सकती है। छोटे व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी, वहीं बड़े व्यापारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहने के आसार है। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो गुस्से और तनाव से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा, लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दफ्तर का माहौल अच्छा रहेगा और आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार है। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद होने की आशंका है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। आपको चोट लग सकती हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। जाने अनजाने ऐसी कोई बात न कहें जिससे आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़े। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार चलें, इसमें आपका ही फायदा है। यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आपको उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज की गयी यात्रा खर्चीली और थकान भरी रहेगी। जीवनसाथी के आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का लुफ्त उठाने का भी अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। घर हो या कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का बोझ काफी बढ़ सकता है। हालांकि आपको घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप धैर्य से काम ले और शांति से अपने सभी काम निपटाने का प्रयास करें। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। आपके किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। यदि विवाह योग्य आपके भाई या बहन है तो आज उनके रिश्ते की बात चल सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। संपत्ति से जुड़े किसी मामले को लेकर आज पिता के साथ आप की महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा पर्याप्त आराम करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस महामारी को देखते हुए आपको बेवजह घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है। अति आवश्यक हो तभी घर से बाहर जाएं। अगर आप व्यापारी है और किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने का इंतजार करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि लंबे समय से आप का वेतन अटका हुआ है तो आज उसके प्राप्ति होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। इसके अलावा आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और आप अपने सभी काम बेहतर ढंग से निपटाने में सफल रहेंगे। हो सकता है आज आप कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मिजाज बढ़िया रहेगा। आपके बीच निकटता बढ़ेगी। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ कुछ अच्छा समय बिताकर आपको खुशी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती है। अपने पार्टनर से किया हुआ कोई वायदा आज आप पूरा नहीं कर पाएंगे जिसके कारण उनका मूड काफी खराब रहेगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 14

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 May 2021 Wednesday

What does your Wednesday May 12, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, May 11, 2021, 18:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion