For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 नवम्‍बर राशिफल: वृषभ और मीन राशि कहासुनी से बचें, जानें बाकी राशियों के हाल

|

अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके आज से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप घर के सदस्यों के साथ काफी अच्‍छा समय बिताएंगे। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आसपास के माहौल में खुशनुमा परिवर्तन महसूस करेंगे। आज आप इस बात को समझ पाएंगे की जीवन में छोटी-छोटी चीज़ें भी अक्सर बड़ी-बड़ी खुशियां देती हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। पैसों की बात करें तो आज छोटे मोटे खर्चे संभव हैं। आपका बजट संतुलित रहेगा इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई समस्या आ सकती हैं लेकिन उच्च अधिकारियों की मदद से आपकी परेशान दूर हो जाएगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा मुनाफा नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12: 45 से शाम 5: 20 तक

 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटी-छोटी बातों पर टेंशन लेने की आपकी आदत आपकी मानसिक शांति को तो भंग कर रही ही रही हैं साथ ही इससे आपकी सेहत पर भी पड़ रहा हैं। आपको जरूरत हैं आदत को बदलने की अन्यथा मुश्किल हो सकती हैं। आपका उग्र स्वभाव आज घरेलू कलह की वजह बन सकता हैं। बेहतर होगा आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपके कड़वे बोल आपको अपनों से दूर कर सकते हैं। जीवनसाथी भी आपके रूखे व्यवहार से उदास रहेंगे। अगर आप अपने जीवन में सुख और शांति चाहते है तो सभी के प्रति अच्छी भावना रखें। आज धन लाभ का योग बन रहा हैं। यदि आप इन पैसों का सही उपयोग करते हैं तो भविष्य में इसका परिणाम आपको अच्छा मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके किसी काम में बाधा नहीं आएगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे तक

 मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

लगातार एक ही काम करके आज आप बोर महसूस करेंगे और दफ्तर में आज काम में आपका मन नहीं लगेगा। यदि आपको बोरियत महसूस हो रही हैं तो ऐसे में आप एक छोटा सा ब्रेक ले सकते हैं। हो सके तो दोस्तों या परिवार के साथ कुछ समय के लिए आप कहीं घूमने जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ बड़े खर्चे संभव हैं। मुमकिन हैं आज आपको कोई पुराना उधार या कर्ज चुकाना पड़े। यदि आप सोच समझकर आर्थिक मामलों में अपना कदम बढ़ाएंगे तो उधार या कर्ज लेने की नौबत ही नहीं आएगी। वैसे भी इस समय आपको ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च करने से बचना होगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का समर्थन और स्नेह मिलने से आपका आत्मविश्वास बना रहेगा खासतौर पर जीवनसाथी विपरीत परिस्थितियों में भी आपका साथ देंगे। सेहत की बात करें तो आज आप थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। पैसों के मामले में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं जिससे आपकी चिंता दूर होगी। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा। आप काफी ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे। अपनी इस ऊर्जा का फायदा उठाएं और महत्वपूर्ण अधूरे कार्यों को आज पूरा कर लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ बढ़िया तालमेल रहने के कारण आज आपको काम करने में काफी आनंद आएगा। व्यापारियों के लिए सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के बीच एकजुटता व सौहार्द की भावना देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी जिससे गृहस्थी की गाड़ी सुचारु रूप से चलती रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे आपकी मेहनत और लगन को देखते हुए आज आपके बॉस आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। मुमकिन हैं आज आपको उच्च पद की प्राप्ति हो साथ ही वेतन वृद्धि भी संभव हैं। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आज आपका चढ़ा हुआ पारा जीवनसाथी के साथ बड़ा विवाद करा सकता हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको काफी समझदारी से काम लेने की जरूरत हैं। अपशब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपकी शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आ सकती हैं। संतान पक्ष से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आज आपको काफी निराशा होगी। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप दिल खोलकर खर्च करने वाले हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर) :

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर) :

घर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। हो सकता हैं आज सात समुंदर पार से आपके कुछ रिश्तेदारों का आना हो। लंबे समय बाद अपने करीबियों के साथ समय बिताकर आपको भी अच्छा महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता हैं। हो सकता हैं अभी आप इसके लिए मानसिक रूप से तैयार न हो बेहतर होगा आप इस विषय पर खुलकर अपने परिजनों से बात करें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए कोई अच्छा अवसर ला सकता हैं। यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी का प्रस्ताव आपको मिल सकता हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ा आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा हैं। आज आप अपने लिए जी भर कर शॉपिंग कर सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9: 20 तक

 तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप जीवन में कुछ कर दिखाना चाहते हैं तो बेहतर होगा आप पुरानी सारी बातें भूल जाएं और एक नई शुरुआत करें। इस तरह डर और शंका में जीने से आपकी मानसिक शांति भंग हो जाएगी और साथ की आपकी प्रगति भी रुक सकती हैं। पैसों की बात करें तो आज आपको बहुत ही सोच समझकर खर्च करने की जरूरत हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए यदि आप ज्यादा खर्च करेंगे तो जल्द ही आप पर कोई बड़ा आर्थिक संकट आ सकता हैं। घर के किसी सदस्य की खराब सेहत आज आपकी चिंता कुछ बढ़ा सकती हैं। हो सकता हैं आज आपको अस्पताल के भी चक्कर काटने पड़े। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में उनके साथ बातचीत करते समय आपको विवादित मुद्दे उठाने से बचना होगा। खुद पर काम का दबाव ज्यादा डालकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। बेहतर होगा आप एक समय पर एक ही काम करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

 वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक जीवन में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। कुछ दिनों से घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा था जिससे आपका तनाव भी काफी बढ़ गया था लेकिन आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। परिजनों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में वे आपका पूरा साथ देंगे। प्यार-मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ खास रहेगा। आज आपका नया रिश्ता बनने की प्रबल संभावना हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संभलकर रहने वाला हैं। जल्दबाजी में निवेश करने से बचें अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता हैं। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक निर्णय स्वयं ही लें। कामकाज की बात करें तो आज आपसे कोई बड़ी लापरवाही हो सकती हैं। हालांकि आप समझदारी से परिस्थिति को संभाल लेंगे लेकिन भविष्य में आपको ऐसी गलती करने से बचना होगा।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज का दिन बहुत ही शुभ हैं। आपको उचित परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन की मुश्किलें हल होती नज़र आ रही हैं। आज जीवनसाथी के बर्ताव में आपको बदलाव देखने को मिलेगा। हो सकता हैं आज वे सारे मनमुटाव भूलकर आपकी तरफ प्यार से अपना हाथ बढ़ाएं। ऐसे में आपको भी पूरा सहयोग देना चाहिए। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनका आशीर्वाद और प्यार मिलने से विपरीत परिस्थितियों में भी आपकी हिम्मत बनी रहेगी। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता हैं जिससे आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कोई बड़ा परिवर्तन हो सकता हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं हैं इससे आने वाले समय में आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। सेहत अच्छी रहने से आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं इससे जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिलने के आसार नज़र आ रहे हैं। व्यापार करने वाले लोगों परिणाम की प्राप्ति हो सकती हैं विशेष रूप अगर आपका कारोबार लोहे से जुड़ा हैं तो आज बड़ा लाभ मिलने का योग बन रहा हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो आपके परिजनों के साथ साथ मित्रों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। लाटरी से आपको फायदा मिलने की संभावना हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती हैं। यदि समय रहते अपने ठीक से इलाज न करवाया तो आपकी या समस्या बढ़ सकती हैं इसलिए लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10: 25 से दोपहर 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज को लेकर आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती हैं। भागदौड़ के कारण आपको काफी थकान रहेगी हालांकि आपके परिश्रम का उचित फल आपको मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आज पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपनी मेहनत और सूझ बुझ से कुछ अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। साथ ही आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव व मतभेद उत्पन्न होने की सम्भावना है, इसलिए जहाँ तक हो सके वाणी पर संयम रखें। आज आपको आलस और सुस्ती महसूस होगी। लगातार काम करने की वजह से आप ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम की जरूरत हैं इसलिए आज कामकाज को अलग रखकर कुछ समय अपने लिए भी निकालें।

शुभ रंग : आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय : शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके कुछ खास नहीं रहेगा। आज आपको तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। बेहतर होगा घर से निकलने से पहले इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें। अगर आप अपने घर परिवार में सुख और शांति चाहते है तो आपको अपना हर एक काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। हद से ज्यादा क्रोध करने से आपकेरिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। पैसों से जुड़ी समस्या और भी गहरी हो सकती हैं। आज लेनदार आपको काफी परेशान कर सकते हैं। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती हैं। समय पर काम पूरा न होने पर आज आपके बॉस को आपसे काफी शिकायतें रहेगी। यदि इसी तरह चलता रहा तो आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय:दोपहर 2:40 से शाम 7:55 तक

English summary

Daily Horoscope for 12 November 2019 Monday

What does your Monday, November 12, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, November 11, 2019, 18:07 [IST]
Desktop Bottom Promotion