12 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और होगा आपकी परेशानियों का अंत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

काम का बोझ अधिक रहने से आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अगर आप धैर्य से काम लेंगे तो चीजें आपके लिए आसान हो जाएगी अन्यथा आप बेवजह के झंझटों में पड़कर केवल अपना कीमती समय ही नष्ट करेंगे। आपका कोई करीबी आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में मन उदास रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो अनावश्यक घर से निकलने से बचें, नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

परिवार में किसी बात को लेकर आज विवाद हो सकता है। ऐसे में घर का वातावरण ठीक नहीं रहेगा। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें। साथ ही छोटों के साथ भी नरमी से पेश आएं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपने मन की बात अपने साथियों से शेयर करके आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। इसके अलावा आज कोई वित्तीय लेन देन न करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। अचानक कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आपके चेहरे पर खुशी आ जाएगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस समय सेहत के साथ जरा भी लापरवाही न करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपके काम समय पर और आसानी से पूरे होंगे। अगर आप साझेदार में व्यापार करते हैं तो अपने साझेदार के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। सोना चांदी का व्यापार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापारियों को आज कोई अच्छी डील करने का मौका मिल सकता है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो किसी महत्वपूर्ण व्यवसायिक मामले में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। आपको भावनात्मक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके प्रति कितने ईमानदार हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आज आप बच्चों के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। यदि पहले से ही आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपका सामना किसी ईर्ष्यालु स्वभाव के व्यक्ति से होगा। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है, साथ ही आपको अपना व्यवहार भी संतुलित रखना होगा। यदि मन में कुछ उथल पुथल चल रही है तो कोई धार्मिक पुस्तक पढ़ें। इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आप सकारात्मकता का भी अनुभव करेंगे। दफ्तर के कार्यों में अधिकता रहेगी। आज समय पर काम पूरे करने का दबाव रहेगा। व्यापारियों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आप अपने निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें। इस समय आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी बराबर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज शरीर के किसी हिस्से में दर्द से आप परेशान रहेंगे। आप रोजाना सुबह उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पिछले कुछ दिनों से आपकी आर्थिक स्थिति में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। आज आप पैसों को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहेंगे। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने के लिए आपको और तेजी से प्रयास करना होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन कुछ कठिन रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ आपके काम से नाखुश रहेंगे। इसके अलावा किसी सहकर्मी से आपकी अनबन भी हो सकती है। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। अगर आप अपने व्यापार को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने वाले हैं तो सोच समझकर ही अपना निर्णय लें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका आपको नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज आपकी सेहत कुछ नरम रहेगी।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

जितनी तेजी से आपको गुस्सा आता है उतनी ही जल्दी वह शांत भी हो जाता है। बेहतर होगा कि आप गुस्से में आकर कोई भी ऐसी बात न कहें जिसे लेकर आपको बाद में पछताना पड़े। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिससे आपके करियर में एक नया मोड़ आएगा। आप इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और जमकर मेहनत करें। वहीं दफ्तर में यदि वरिष्ठ आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वालों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज कुछ सुधार संभव है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज अपने शब्दों का प्रयोग बहुत सोच समझकर ही करें अन्यथा आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आप मन लगाकर और पूरी मेहनत से अपना हर काम करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज निवेश का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के बीच तालमेल बिगड़ने से घर में कलह हो सकती है। ऐसे में आपका मानसिक तनाव काफी बढ़ जाएगा। बेहतर होगा कि आप ज्यादा तनाव न लें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों को अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लेनी चाहिए। दफ्तर में काम के प्रति आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आलस्य से बचें और जो भी लंबित काम हैं उन्हें पूरा करने की कोशिश करें। इस समय आपको जमकर मेहनत करने की जरूरत है। यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आएंगी। जीवनसाथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद संभव है। बेवजह का तनाव लेने से आप अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे इसलिए बेहतर होगा कि आप इस तरह की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें बल्कि प्यार और शांति से मामले को संभालने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:45 से सुबह 10:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो जल्द ही आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने बॉस के सामने अपनी अच्छी छवि मजबूत रखने की कोशिश करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि काम के प्रति आप कोई लापरवाही न करें। छोटे कारोबारियों को अच्छा फायदा हो सकता है। यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में फिर से वही जोश और उत्साह चाहते हैं तो अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान दें। आपको अपने प्रिय की पसंद नापसंद का भी ख्याल रखना चाहिए। आज सोशल मीडिया पर आप काफी एक्टिव रहेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से आपका संपर्क भी हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों बल्कि अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान दें। आप अपना भला-बुरा भली-भांति जानते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके पास कई ऐसे कार्य होंगे जिन्हें समय पर आपको पूरा करना होगा। आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। वहीं व्यापारियों को आज काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी रुके हुए कार्य को दोबारा शुरू करने के लिए आप खूब मेहनत करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। एक ओर आज आपकी अतिरिक्त कमाई हो सकती है, वहीं दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि संभव है। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। सेहत की बात करें तो अगर आप लगातार बैठकर काम करते रहेंगे तो रीड की हड्डी से जुड़ी शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा कि आप बीच-बीच में छोटे छोटे ब्रेक लेते रहें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 34

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने होंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आलस्य से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आज आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े तो इसके लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत होना पड़ेगा ताकि आप सही फैसला ले सकें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको उदास कर सकता है। ऐसे में बातचीत के द्वारा आपको अपनी समस्या का हल ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए। इसके अलावा आपको उन्हें ज्यादा समय देने की भी जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

Story first published: Thursday, November 12, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion