For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

12 अक्टूबर राशिफल: मीन राशि वालों का दिन रहेगा बेहद शुभ, दूर होगी बड़ी चिंता

|

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन। आज आपकी जिंदगी में कौन सा नया मोड़ आएगा, ऐसे कई सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं आपकी किसमत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आपके लगभग हर प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की, आज पैसों को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपनी मेहनत और सूझ बुझ से कुछ अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आज आप किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आज अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। भागदौड़ के कारण आपको काफी थकान रहेगी हालांकि आपके परिश्रम का उचित फल आपको मिलेगा जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता दूर होगी। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर आपका जाना हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10:40 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपको आलस और सुस्ती महसूस होगी। लगातार काम करने की वजह से आप ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी कमजोर हो रहे हैं। आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है। आज कामकाज को अलग रखकर कुछ समय अपने लिए भी निकालें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। किसी को दिया हुआ पुराना उधार वापिस मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे। आज आप अपने हर कार्य को स्थिरता और गंभीरतापूर्वक करेंगे जिसका फल आपको सकारात्मक रूप में मिलेगा। माता पिता दोनों आपसे प्रसन्न रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपना रिश्ता बोझ लगने लगेगा। पिछले कुछ समय से आप दोनों के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर चल रही अनबन के कारण आपका आपसी लगाव कम हो रहा है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 21

शुभ समय: प्रातः 4.15 बजे से दोपहर 2:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपका चढ़ा हुआ पारा आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। कामकाज का दबाव आपको काफी गुस्सैल बना देगा। अपना व्यवहार ठीक नहीं रखा तो आप विवादों में घिरे रहेंगे जिससे आपका ही नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। आज आपको अपने बड़ों की कही कुछ बातें कड़वी लग सकती है। आपके प्रति उनकी चिंता को आप दखलंदाजी समझ सकते हैं। आपको समझना होगा कि वे आपका भला ही चाहते हैं। आर्थिक रूप से आज आप कुछ परेशान रहेंगे। आपका बढ़ता खर्च आपके बजट को बिगाड़ देगा जिससे आपकी योजनाओं में बाधा आ सकती है। रोमांस के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी रोमांटिक डेट कुछ खास नहीं रहेगी। सेहतमंद रहने के लिए आप तनाव से दूर रहें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 23

शुभ समय: सुबह 10:25 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आप खुद को बहुत ही भाग्यशाली मानेंगे। आज आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रोपोज कर सकते हैं। उनके इस प्रस्ताव से आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएगी। शादीशुदा जोड़ों के लिए भी आज का दिन बेहतर साबित होगा। आपके जीवनसाथी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। अगर आज आप अपना काम आगे बढ़ाने के लिए बड़े खर्चे करने वाले हैं तो ज्यादा संकोच ना करें क्योंकि आपकी किस्मत के सितारे किसी बड़े फायदे की ओर इशारा कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत का मामला आज एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा लेकिन दूसरों के कहने पर अपने वित्तीय फैसले लेने से बचें। यदि आज आप निवेश करना चाहते हैं तो स्वयं ही इससे जुड़ी सारी जानकारी हासिल करने का प्रयास करें। आज जीवनसाथी के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा करने से आपको बहुत हल्का महसूस होगा। आज आपके पिता की नाराजगी दूर होने से भी आपका तनाव दूर होगा। उनका आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में आप अपनी मेहनत से अपने वरिष्ठों का दिल जीत लेंगे लेकिन अपने विरोधियों से आपको सावधान रहना होगा। व्यापारियों के लिए यात्रा बहुत ही लाभदायक रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

सुबह सुबह आज तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो जाए जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। बेहतर होगा घर से निकलने से पहले इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें और अपना दिमाग शांत रखें। आप अपने घर परिवार में सुख और शांति चाहते हैं तो आपको अपना हर एक काम पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा। हद से ज्यादा क्रोध करने से आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। पैसों से जुड़ी समस्या और गहरी हो सकती है। आज लेनदार आपको काफी परेशान कर सकते हैं। आपको बहुत समझदारी से काम लेना होगा अन्यथा आपके लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है। समय पर काम पूरा ना होने पर आज आपके बॉस को आपसे काफी शिकायतें रहेंगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: प्रातः 5 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों के मामले में आज के दिन आपको थोड़ा सावधान रहना होगा हालांकि आपकी आमदनी बढ़िया रहेगी। लेन देन को लेकर किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। अगर समय रहते आपने बात को नहीं संभाला तो मुमकिन है आज मिलने वाला आर्थिक मुनाफा लंबे समय के लिए अटक जाए। कार्यक्षेत्र में आज कुछ अच्छा होने की संभावना है। किसी नए और महत्वपूर्ण व्यक्ति से आप जुड़ सकते हैं जिनकी मदद से आपको आने वाले समय में बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण बढ़िया रहेगा जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप अपनी सारी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिससे परिजनों के बीच आपका मान समान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। आज आप अपने पुराने किसी बिल का भुगतान कर पाएंगे। यदि आप अपना खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आज आपको किसी से वित्तीय सहायता मिलने की संभावना है। दफ्तर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है समय पर आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे ना आएं, इसे आप एक सबक के तौर पर याद रखें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में प्रेम और मिठास बनी रहेगी जिससे आपके सुखों में वृद्धि होगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 12

शुभ समय: प्रातः 5:55 से 9:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के सामने विवाह का प्रस्ताव रखने का यही उचित समय है। मुमकिन है आपको जवाब सकारात्मक ही मिले। किसी से अपने प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। शादीशुदा लोगों को आज कोई ऐसी खुशखबरी मिल सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार था। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आप आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलेंगे जिससे आपको खास समस्या नहीं होगी। आज अतिरिक्त धन कमाने का मौका आपको मिल सकता है लेकिन कोई भी आर्थिक फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है, बेहतर होगा आप अपने व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज को लेकर स्थिति काफी बेहतर हो सकती है लेकिन आप भाग्य के सहारे ना रहें बल्कि मेहनत करें और आगे बढ़ें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में आज किसी काम में कोई समस्या आती है तो आपके उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा इसलिए ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी मदद मिलने से आपको अत्यधिक प्रसन्नता होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके पार्टनर से आपको कोई ऐसा तोहफा मिल सकता है जो आपके लिए बहुत ही खास और यादगार साबित होगा। पैसों के मामले में सावधान रहें। आपका फायदा उठाने की कोशिश की जा सकती है। सेहत को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। आपको इस समय अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है और आपको उनसे काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर आप अपना निर्णय अपने पिता से परामर्श लेकर लेते हैं तो आपके लिए यह बेहद फायदेमंद रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। आपके जीवनसाथी का कड़क मिजाज आज आप दोनों के बीच विवाद का कारण बनेगा। प्रेमी जोड़ों को परिजनों से अपनी शादी को लेकर बातचीत करने मौका मिल सकता है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: सुबह 10 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

लंबे समय से यदि कार्यक्षेत्र में आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपकी समस्या का समाधान होगा। आप महसूस करेंगे कि आपको सही दिशा मिल गई है। अपना व्यापार आगे बढ़ाना चाहते हैं तो प्रचार प्रसार थोड़ा और बेहतर तरीके से करें ताकि लोगों तक आपकी बात पहुंचे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। मुमकिन है आज आपके जीवनसाथी की तलाश खत्म हो जाए। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन कुछ खास रहेगा। अपने लव पार्टनर की ओर आप और ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। आज सेहत को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 12 October 2019 Saturday

What does your Saturday, October 12, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, October 11, 2019, 15:28 [IST]
Desktop Bottom Promotion