Just In
- 8 hrs ago अनुपमा फेम रुपाली गांगुली है Working Mom Guilt का शिकार, जानें क्या होता है और ऐसा होने पर क्या करें?
- 9 hrs ago Animated Images से खास दोस्तों को दें Holi Wishes, खुशियों और रंगों का मजा हो जाएगा दोगुना
- 10 hrs ago Retinal Detachment सर्जरी के लिए ब्रिटेन जाएंगे आप सांसद राघव चड्डा, ये हैं बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज
- 12 hrs ago एल्विश यादव पर लगे NDPS एक्ट में फंस चुके हैं आर्यन खान, इतने सालों की हो सकती हैं यूट्यूबर को सजा
Don't Miss
- News Lok Sabha Polls: बीजेपी ने विभिन्न राज्यों के कैंडिडेट्स पर घंटों किया मंथन, मनसे को 2 सीटें मिलने की उम्मीद!
- Education SEBI Recruitment 2024 सहायक प्रबंधक रिक्तियों के लिए आवेदन 13 अप्रैल से, सैलरी 1,49,000 रु प्रतिमाह
- Movies राम चरण की पत्नी उपासना ने अयोध्या को दिया बड़ा तोहफा,फ्री में होगा भक्तों का इलाज बनवाया 300 बेड वाला अस्पताल
- Travel रमज़ान 2024 : इफ्तारी नहीं, हैदराबाद में ये हैं सेहरी के लिए बेस्ट जगहें, जरूर Try करें
- Finance दिल्ली सरकार की "जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना" क्या है? किसे मिलता है लाभ, कैसे करें अप्लाई?
- Automobiles Top-10 Bikes : February में इन टॉप-10 बाइक की हुई जबरदस्त बिक्री, जानें किसने किया नंबर-01 की पोजिशन पर कब्जा
- Technology Vivo T3 5G की भारत में इतनी होगी कीमत, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स, जानें लॉन्च डेट
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
12 अक्टूबर राशिफल: सोमवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा
आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और मिलेगी अपार सफलता, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
दफ्तर में काम अधिक रहेगा लेकिन आप तनावमुक्त रहेंगे और अपने सारे काम तेजी से निपटाएंगे। आपके अच्छे प्रदर्शन से बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। अगर आप बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने संपर्कों का अच्छा फायदा मिल सकता है। आज आप कुछ नए लोगों से भी जुड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप कुछ खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन अच्छा है। हालांकि इस समय पर आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे तो बेहतर होगा क्योंकि घर पर रहकर आप बीमारियों से दूर और सुरक्षित रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आज आपके पास कोई मदद के लिए आता है तो आप उनकी सहायता जरूर करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इस समय आप उधार देने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। प्रमोशन के साथ आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने फैसले समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी न करें, नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। माता-पिता आपसे नाखुश रहेंगे। आपके बेपरवाह रवैये की आलोचना हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप जोश और उत्साह से भरे रहेंगे और पूरी ऊर्जा के साथ अपने सारे काम पूरे करेंगे। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। अगर आप इस कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं दूसरी ओर कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय जल्दबाजी न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आपके प्रिय के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे और आपका वजन भी संतुलित रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में काम अधिक रहने के कारण आज आप थकान और तनाव महसूस करेंगे। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपना काम शांत दिमाग से करें। जल्दबाजी और तनाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। यदि बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपते हैं तो आप उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई काम आज पूरा हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आज कोई भी बड़ा व्यवसायिक निर्णय न लें तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको समझदारी का परिचय देते हुए शांति से मामले को निपटाने का प्रयास करना होगा। वहीं दूसरी ओर विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी कमजोर रहेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। धन प्राप्ति के लिए आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आप धैर्य बनाए रखें, आपको अपने प्रयासों में जल्द ही सफलता मिलेगी। घर परिवार पर आज कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपके बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी इसलिए काम के प्रति आज जरा सी भी लापरवाही न करें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आज बॉस के साथ आपकी चर्चा भी हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानून संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का मूड ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उनसे किसी भी विवादित मुद्दे पर बातचीत न करें। स्वास्थ आपका कमजोर रहेगा और मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 19
शुभ समय: प्रातः 4:15 से दोपहर 1 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के मामले में और जरा सी भी लापरवाही न करें। अगर आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप फौरन डॉक्टर से सलाह लें। आपको स्वच्छता का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आप जिम्मेदारी के साथ अपना हर काम पूरा करने में सफल रहेंगे और इसके लिए आपको अपने बॉस की तारीफे भी मिलेंगी। वहीं दूसरी ओर आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी आपके कार्य में बाधा डालने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ सकती है। आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होने की प्रबल संभावना है। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी किसी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप अपने लंबित कार्यो को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा आने वाले दिनों में आप पर कार्यभार बढ़ सकता है। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छा ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज किसी जरूरतमंद या निर्धन व्यक्ति की मदद करने की कोशिश करें, इसका अच्छा फल आपको जरूर मिलेगा। जीवनसाथी को लेकर यदि कोई परेशानी है तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। आप अपने प्रिय के साथ आज बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आपका बेपरवाह रवैया आपको मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप गैर जरूरी चीजों पर खर्च करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट आ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। लोहे के कारोबारियों को आज फायदे का सौदा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज से जुड़े किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने की कोशिश करें। आपको मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करना चाहिए। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं और फैसलों पर भरोसा रखें, सफलता आपको जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपकी माता के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करने से बचें अन्यथा आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज आप किसी मीटिंग को लेकर काफी व्यस्त रहने वाले हैं। इस मीटिंग में आप काफी अहम भूमिका निभाएंगे। अपने कार्यों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापारियों को अपने विरोधियों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। आप सावधान रहें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आपको ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप अपना व्यवहार और वाणी संतुलित रखें। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े और रिश्तों में दूरियां बढ़ जाए। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही आपकी सेहत में गिरावट का कारण बन सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने वरिष्ठ अधिकारियों और बॉस की सलाह अनुसार ही चलें। इससे आपका करियर प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को आज अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि इस समय आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। आपकी यात्रा आर्थिक रूप से आपको मजबूती प्रदान करेगी। घर का माहौल प्रसन्नचित्त रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा और छोटे आपका सम्मान करेंगे। संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपकी कुछ पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पिछले कुछ समय से अगर आप अपने सामाजिक जीवन पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो आज आपको इसके लिए समय निकालने की जरूरत है। अपनी सामाजिक छवि को मजबूत करने के लिए आप लोगों के साथ मेल मिलाप करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके प्रमोशन के संकेत मिल रहे हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप दवाइयों का कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आज के दिन आप आराम पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3:45 तक