Latest Updates
-
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा -
Hindu Nav Varsh 2026: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष? जानें विक्रम संवत 2083 की तिथि और महत्व -
Kharmas 2026 Date: 14 या 15 मार्च, कब से शुरू हो रहा है खरमास? जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं -
Friday the 13th: 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को क्यों अशुभ मानते हैं लोग? जानें इसके पीछे का रहस्य
12 सितंबर राशिफल: आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की कृपा
क्या आज आपकी मेहनत का मीठा फल आपको मिलेगा, या लगेगी आपके हाथ निराशा? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी करने वाले जातकों का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपके बॉस आपके काम से बेहद प्रसन्न रहेंगे। आने वाले दिनों में आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो कई चुनौतियों के बाद आज आपका रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। जल्द ही आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके गुस्सैल स्वभाव के कारण आपको परिजनों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप घरवालों के साथ नरमी से पेश आएं। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आप अपनी जेब पर नज़र बनाकर रखें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं हैं और लंबे समय से नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सभी विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर लेने के बाद ही अपना अंतिम फैसला लें। जल्दबाजी न करें। किसी करीबी मित्र या परिजन से आज आपकी अनबन संभव है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप ज्यादा खर्च करने के मूड में हैं तो मुश्किल हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको सुस्ती महसूस हो सकती है। खुद को तरोताजा और फुर्तीला रखने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करते रहना चाहिए।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कई चुनौतियां लेकर आएगा। आज व्यापारियों को अचानक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज कठिन मेहनत के बाद भी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह सकता है। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। आज कोई आर्थिक लेन देन न करें। घर का वातवरण अशांत रहेगा। घरेलू कलह बढ़ सकता है। आपको अपने बड़ों के साथ आदर से पेश आना होगा। ऐसा कोई काम न करें जिससे उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचे। माता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपका कोई काम न बनने से आप काफी तनाव में रहेंगे। इस तरह की परिस्थिति में आपको धैर्य से काम लेना चाहिए। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी अपने आप ही दूर हो जाएगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अपने शब्दों का ध्यान रखना होगा अन्यथा आपके बिगड़े बोल आपके नुकसान की वजह बन सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है लेकिन बेहतर आपसी समझ के कारण कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आप दिल के मरीज हैं तो आपको अपना अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें अन्यथा इससे आपका काम ही नहीं स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। माता पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और आपके रिश्ते मधुर रहेंगे। सेहत का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आपकी लापरवाही के कारण पुराना कोई रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। इस समय छोटी सी भी लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। वहीं व्यापार करने वाले जातकों को आज अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। यदि आपके किसी काम में कानूनी अड़चन आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। अगर आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ कम होंगे। हालांकि जिस आर्थिक फायदे की आप उम्मीद कर रहे थे उसके प्राप्त न होने से आपको निराश हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आपसी संवाद से आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। लड़ाई, झगड़े या बहसबाजी से दूर ही रहें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। आप दोनों को एक दूसरे पर विश्वास बढ़ाने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में आज आप समय से पहले अपने काम पूरे कर लेंगे जिससे खुद के लिए भी आपको कुछ समय मिलेगा। वहीं व्यापारियों को निवेश का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। लंबे समय से चल रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास फलीभूत होने की प्रबल संभावना है। आज आप कुछ लंबित बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अपनी सारी चिंताएं भूलकर परिवार के साथ समय बिताएं। विपरीत परिस्थितियों में अपनों का साथ आपको हिम्मत देगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को मजबूत रखने का प्रयास करें। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल हो सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। अगर आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो लंबित कार्यों को पूरा करने में आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन आपको वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 23
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप अपनी ओर से पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे लेकिन अचानक कोई रुकावट आ सकती है। हो सकता है आपका लैपटॉप या कंप्यूटर खराब हो जाए। आज सहकर्मियों के साथ भी कुछ तनाव संभव है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कड़ी मेहनत के बाद आज आखिरकार कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर में चल रहे किसी विवाद को खत्म करने के लिए आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। आज आप अपने प्रिय के साथ एक प्यार भरे दिन का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपनी सेहत को लेकर परेशान है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आने से आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। दफ्तर में बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है और आपके बॉस आपकी बातों से सहमत रहेंगे। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। आज कुछ नए और बड़े ग्राहक आप से जुड़ सकते हैं। पैसों के मामले में दिन लाभदयक रहेगा। आज आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8:05 से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पिछले कुछ समय से यदि कई प्रयासों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आपकी मेहनत रंग लाती नज़र आ रही है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कानाफूसी से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों की खामियां निकालने की जगह अगर आप खुद के काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आपको अपने बॉस की सलाह अनुसार काम करने से अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं इसलिए छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी और आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। यह समय आपके लिए बहुत कीमती है। बेहतर होगा आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यस्थल पर अपना व्यवहार ठीक रखें। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना होगा। आपका सख्त रवैया आपके बीच कड़वाहट बढ़ा सकता है। सेहत की बात करें तो आज कानों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











