Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क
13 अप्रैल राशिफल: धनु राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद खास
कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज घर का माहौल कुछ ज्यादा ही अच्छा रहेगा। सुबह सुबह अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी खुशियां अपने परिजनों के साथ बाटेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि यदि आपके मन में कोई भी दुविधा हो तो आपको खुलकर अपने परिजनों से बात करनी चाहिए। आज आप अपनी सभी परेशानियों को एक तरफ रखकर अपने पारिवारिक जीवन पर पूरा ध्यान देंगे। माता पिता के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और आपको अपने जीवन में नयेपन का एहसास होगा। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आप खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। आप व्यापार करते हैं तो आज अपने किसी व्यवसायिक मामले को लेकर आप उलझे रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ में उतार चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर से मुलाकात करने के लिए आज कुछ ज्यादा ही बेचैन रहेंगे। हालांकि आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। छोटी छोटी बातों को दिल से लगाने की आपकी आदत आज मानसिक शांति भंग कर सकती है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें अन्यथा इसी तरह आप दुखी रहेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें और खुद को मजबूत बनाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रखें। इस समय मिलजुल कर काम करने में आपकी भलाई है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। वे आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करेंगे। आप संभल कर रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 21
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। ऐसे में उनसे बचने के लिए आपको सूझबूझ से काम लेना होगा। जीवनसाथी के साथ आज गलतफहमियां बढ़ सकती हैं इसलिए आपको बहुत ही तोलमोल कर बात करने की जरूरत है। बेवजह अपना गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आपके कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। हाल ही में आपके द्वारा पूरे किए हुए किसी काम के अच्छे नतीजे आज आपको मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार ही मुनाफा मिलने के संकेत मिल रहे हैं। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव के कारण आपका ब्लड प्रेशर गड़बड़ हो सकता है इसलिए सावधान रहें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज सेहत को लेकर किसी तरह की लापरवाही न करें बल्कि आज आप आराम पर ज्यादा ध्यान दें अन्यथा आपकी परेशानियां कम होने की जगह बढ़ सकती हैं। कमजोर सेहत के कारण आपके काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे। ज्यादा चिंता करने से बचें, समय के साथ आपकी मुश्किलें दूर हो जाएगी। आज मित्रों और परिजनों के साथ वक़्त बिताने का प्रयास करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में जरा संभलकर रहें। किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें, जहां तक हो सके सभी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। वहीं व्यापरियों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा रहेगा। आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से बढ़ सकता है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपनी भावनाओं पर आपको काबू रखने के जरूरत है। ज्यादा जज़्बाती होना आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। फिजूल खर्ची से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज अचानक पुराने दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। लम्बे समय के बाद अपने करीबी मित्रों के साथ मिलने से आपको काफी प्रसन्नता होगी। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक साबित होगा। काफी दिनों बाद आपकी डेट इतनी स्पेशल होगी। मुमकिन है आज आपके पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज दें। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी आज अपने जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी इसलिए पैसों को लेकर ज्यादा चिंता न करें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप जमकर मेहनत करेंगे और अपने काम से संतुष्ट भी रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। आज आप काफी बोर महसूस करेंगे। अगर आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो खाली बैठने की जगह अपने समय का सदुपयोग करें। आप व्यापार करते हैं और आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर का वातावरण काफी बढ़िया रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अगर आपके जीवनसाथी आपसे नाराज चल रहे हैं तो उनकी शिकायतें दूर करने के लिए आप उन्हें कोई खूबसूरत तोहफा दें। मुमकिन है उनका सारा गुस्सा शांत हो जाएगा। सेहतमंद और फुर्तीला रहने के लिए अपने खाने पीने की आदत में कुछ बदलाव करें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे, वहीं कुछ मामलों में आपको काफी संभलकर रहना होगा। आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखना होगा अन्यथा लोगों के साथ आपके झगड़े हो सकते हैं। आप नौकरी करते हैं तो आज आपके द्वारा की गई किसी लापरवाही का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है, बेहतर होगा आप सावधान रहें। अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो किसी व्यवसायिक मुद्दे को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। हालांकि ज्यादा चिंता करने से कुछ हासिल नहीं होगा इसलिए आप अपना दिमाग शांत रखें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज वित्तीय लाभ मिलने का योग बन रहा है। आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने वाले हैं तो उचित सलाह लेकर ही आगे बढ़ेंगे तो अच्छा होगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपने घर को एक नया रूप देने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप ध्यान रखें।
रंग: मैरून
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके सामने कोई चुनौती आ सकती है। हालांकि इससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा इसलिए सकारात्मक रहें और परिश्रम करते रहें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपके किसी व्यवसायिक संबंध का भरपूर लाभ मिलेगा। मुमकिन है आपका अधूरा काम आज पूरा हो जाए जिससे जल्द ही आपको अच्छा खासा फायदा मिल सकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। आज जीवनसाथी आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो इस समय आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। बेहतर होगा आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाएं ताकि भविष्य में आप आर्थिक संकट से दूर रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। पिछले कुछ समय से आपके किसी करीबी मित्र से यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आप दोनों की दोस्ती में वो विश्वास और प्यार लौट आएगा। हालांकि भविष्य में ऐसी बात दोबारा न हो इसका आपको ध्यान रखना होगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो अगर आप सिंगल है तो आज आपके साथी की तलाश खत्म हो सकती है। शादीशुदा जोड़ों के वैवाहिक जीवन में भी अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज दिन आनंद में बीतेगा। पैसों के मामले में दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप नौकरी करते हैं तो आज आपके उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और इससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों की तंगी के कारण आज आप कुछ ज्यादा ही परेशान रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर अगर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करने की जरूरत है। इसके अलावा जहां तक हो सके फिजूल खर्च करने से भी आपको बचना होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का परिश्रम सफल हो सकता है। मुमकिन है आज आपके बॉस आपके बेहतरीन काम के लिए शाबाशी दें। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज आपके पिता आपसे बेहद नाराज रहेंगे। आपको उनके विचारों को समझना होगा क्योंकि वे आपका भला ही चाहते हैं। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताने का मौका मिल सकता है। आज आप प्रिय के साथ अपना सुख दुख साझा कर सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 41
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी तरह की समस्या नहीं आएगी और आपके सभी काम आपकी योजनाओं के अनुसार ही पूरे होंगे। सबसे पहले बात करते हैं नौकरीपेशा जातकों की तो आपके शानदार प्रदर्शन के लिए आज आपको कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। आप जिस तरह दिन रात मेहनत कर रहे हैं इससे आपके वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। वहीं व्यापारियों को आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा प्रस्ताव मिलेगा। हालांकि आप सोच समझकर फैसला लेने में विश्वास रखते हैं इसलिए जो भी करें बहुत ही समझदारी से करें। घर में आज खूब शोर शराबा रहेगा। अपनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। पैसों के मामले में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बना रहेगा। आज आप समझ पाएंगे कि आपके प्रिय आपके लिए क्या मायने रखते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको कुछ निराशा हो सकती है। आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपकी रूचि कम हो। ऐसे में आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। हालांकि इस समय आपको लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापारियों को छोटा ही सही लेकिन फायदा मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन बढ़िया रहेगा। आपकी वित्तीय समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











