Latest Updates
-
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं
13 फरवरी राशिफल: इस राशि की गर्भवती महिलाएं रहें आज अधिक सचेत
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी ओर से मेहनत और लगातार प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को इस समय नौकरी बदलने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम करने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करें। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपकी आज की डेट किसी खास जगह पर हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापार करते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ समय और इंतजार करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी करने से बचें। फर्नीचर से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने के आसार हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आएं। आपकी तुनकमिजाजी आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज किसी भी बात के लिए अपने पार्टनर पर दबाव डालने से बचें अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आपको कठिन परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा इसलिए आप अपने समय का सदुपयोग करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। आपको अपने बजट के अनुसार ही चलने की जरूरत है। जीवनसाथी के बर्ताव में आज कुछ रूखापन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना बर्ताव ठीक रखने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके पार्टनर आज काफी अच्छे मूड में रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका पूरा फोकस आपके काम पर ही रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के कारोबार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का फल प्रमोशन के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहने वाली है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। माता-पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। यदि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आपको अपने पार्टनर की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज कोई भी बड़ा खर्च करने से बचना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें। आपको चोट लगने की आशंका है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपका नकारात्मक रवैया सिर्फ आपको ही नहीं बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा छोटी-छोटी बातों में खुशियां ढूंढने का प्रयास करें और इस तरीके के विचारों का त्याग कर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ें। व्यापारिक मामलों में आपको सजग रहने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलता है तो सोच समझ कर ही अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों पर आज कार्यभार कुछ अधिक रहेगा। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें क्योंकि वह आपका भला ही चाहते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने के आसार हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने आहार में फाइबर की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
ओवरकॉन्फिडेंस में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। कामकाज के मोर्चे पर आपको अपने सभी निर्णय बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर के नियमों का पालन करें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाले हैं। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो अपने परिजनों से इस विषय पर बात करने के लिए दिन अच्छा है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 17
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
दफ्तर में सहकर्मियों के साथ वाद विवाद से बचें। इस समय आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। लोहे के व्यापारियों को भी अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। रोमांटिक लाइफ में कुछ तनाव संभव है। आज आपके प्रिय का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर आपके बीच कोई बड़ा झगड़ा भी हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपको उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का डबल फायदा आपको हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आपके बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। वे आपके द्वारा किए गए कार्यों से असंतुष्ट रहेंगे। अनाज का व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना घरेलू मुद्दा उभर सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस राशि की गर्भवती महिलाओं को सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दिन की शुरुआत महादेव की आराधना से करें। आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आलस्य से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। बैंक से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो आज उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। आज आपको अटके हुए आर्थिक मुनाफे की भी प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। भाई बहनों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन भी मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके पार्टनर आपको आपकी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी ले जा सकते हैं। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप काम के साथ पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी दिन के दूसरे हिस्से में अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। लंबे समय बाद आज दोस्तों के साथ आप बहुत ही अच्छा दिन बताएंगे। आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि कुछ समय से आपके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है इसलिए आप उनका पूरा ध्यान रखें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ टकराव से बचें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल है। यदि आप अपने कार्य दृढ़ मनोबल और पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जिसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आप तेजी से अपने काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास दिलाएगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12: 25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज के दिन आपको अत्यधिक क्रोध और अहंकार से बचने की जरूरत है अन्यथा आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहकर काम करने की जरूरत है। कार्यभार अधिक रहने की वजह से आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आपके बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण काम सौंपते हैं तो आप छोटी सी भी गलती न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप स्वयं के लिए जमकर शॉपिंग कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर आपको कोई बढ़िया सरप्राइज दे सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की आशंका है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











