For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 जुलाई राशिफल: इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज बड़ा उछाल

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी आज भी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

यदि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आ रही है तो आज आपको डॉक्टर के पास जाकर सलाह लेनी चाहिए। अगर आप लापरवाही करेंगे तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। धन लाभ का योग बन रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। इसके अलावा आज आप कोई बड़ा वितीय लेन-देन भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन आनंद में गुजरेगा। भाई बहनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की तरफ से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है जिसे पाकर आप काफी भावुक महसूस करेंगे। इस तरह की छोटी छोटी खुशियां आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि करेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

आज का राशिफल 13 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
 वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आखिरी समय पर आपकी यात्रा टल जाए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आपको अपने किसी पुराने छोटे-मोटे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको आर्थिक मामलों में बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो आज घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। जरूरत पड़ने पर आपको उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी थकान बढ़ सकती है। ऐसे में आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस मामले में आपको काफी सोच समझकर आगे बढ़ने की जरूरत है। सबसे पहले आप अपने अनियंत्रित खर्चों पर लगाम लगाएं। साथ ही उधार देने से भी बचें अन्यथा लंबे समय तक के लिए आपका पैसा अटक सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां कुछ बढ़ती नजर आ रही हैं। इस वजह से आज आप कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आज आपको कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपका परिश्रम अधिकारियों का दिल जीत सकता है इसलिए आप पूरी सकारात्मकता के साथ अपना काम करते रहें। अगर आप दवाई के कारोबार से जुड़े हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। आपके माता-पिता आपकी सूझ-बूझ और समझदारी से काफी प्रभावित होंगे। वे आपसे बेहद प्रसन्न भी रहेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़ी किसी समस्या से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। हालांकि आपको पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी लापरवाही आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

 सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

निजी जीवन की परेशानियां आज आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। घरेलू कलह के कारण आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। इस वजह से आपको काफी झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस तरह की बातों से ध्यान हटाकर अपने काम पर फोकस करें अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा करने से बचें। आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही चलें। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है। हालांकि शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप बस अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। आज सेहत से जुड़ी परेशानियां असहजता का कारण बन सकती हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आप अपने निजी जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। रिश्तों में चल रही अनबन को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। इसके लिए आप परिजनों के साथ आज अधिक से अधिक समय बिताएंगे। पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ रही है तो आज आश्चर्यजनक रूप से इस परेशानी से आपको छुटकारा मिल सकता है। अचानक आपके किसी करीबी से आपको वित्तीय सहायता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को अपने क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आपकी यह मुलाकात आने वाले दिनों में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों को भी करने के लिए आज आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। आज आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आपको परिवार या दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। इधर उधर की बातें और हंसी मजाक करने से आपको अच्छा महसूस होगा। आपके पास कोई मदद के लिए आए तो उसे निराश न करें। आपकी छोटी सी मदद किसी को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अनुभव कराएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो छोटी मोटी दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आज आपके पास कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य आ सकते हैं जिन्हें आपको आज ही निपटाना पड़े। समय की कमी के कारण आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर के सदस्यों के साथ टकराव या बहसबाजी से बचें अन्यथा कोई बड़ा विवाद हो सकता है जिससे आपके घर की शांति भंग हो जाएगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आज आपको राहत मिलेगी। शाम को अचानक किसी मेहमान का घर आना हो सकता है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप अपने दिन की शुरुआत ईश्वर की भक्ति से करें। इससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। साथ ही आपको अपनी परेशानियों से लड़ने की हिम्मत भी मिलेगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। कार्यभार अधिक रहने के बावजूद समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रहने का भी लाभ आपको मिलेगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज आपको उधार माल देने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक नुकसान संभव है। वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी की तुनकमिजाजी के कारण आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 2 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

बॉस के साथ तालमेल बिगड़ने की संभावना है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उनकी हर बात को गंभीरता से लें। आप अपना व्यवहार ठीक रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहेगा। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आप खुदरा व्यापारी है तो आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि पिछले कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज परिस्थितियों में सुधार आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू मुद्दों को सुलझाने में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को काफी संघर्षों के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आज आप व्यापार से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। यह यात्रा आपको केवल थकान देगी। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। सामाजिक रुप से आज आप काफी एक्टिव रहेंगे। आप उन लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे जिनसे लंबे समय से आपका संपर्क नहीं हो पाया है। आज बिगड़े हुए काम बनने के संकेत मिल रहे हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। इस अवसर को हाथ से जाने न दें। मन लगाकर काम करें ताकि जल्द ही आपकी तरक्की हो जाए। वहीं व्यापारियों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जाए। हालांकि ऐसी स्थिति बहुत समय तक नहीं रहेगी इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 41

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:55 तक

English summary

Daily Horoscope for 13 July 2020 Monday

What does your Monday, July 13, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, July 11, 2020, 14:51 [IST]
Desktop Bottom Promotion