Latest Updates
-
Kumaoni Kheera Raita: गर्मी के मौसम में वरदान है उत्तराखंड का ये खीरे का रायता, 10 मिनट में ऐसे करें तैयार -
Surya Grahan 2026: किस अमावस्या को लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण? क्या भारत में दिन में छा जाएगा अंधेरा? -
Jamun Side Effects: इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए जामुन, फायदे की जगह पहुंचा सकता है भारी नुकसान -
Amarnath Yatra 2026: सावधान! ये 5 लोग नहीं कर सकते अमरनाथ यात्रा, कहीं आप भी तो शामिल नहीं? -
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे'
13 July Horoscope: इन 4 राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा आज मजबूत
आज किन राशियों को मिलेगा अपनी मेहनत का मनचाहा फल और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर अंकुश लगाने की सलाह दी जाती है। अगर आप बिना सोचे समझे खर्च करते रहेंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आलस्य का त्याग कर आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रह जाता है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। कारोबार पर छाई हुई मंदी आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सिर दर्द, थकान, अनिद्रा,आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 2:45 से रात्रि 9:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। दवा के कारोबारियों को आज अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले जातकों को भी आज उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। आज पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। ऐसे में आपको सोच समझकर अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो फिट रहने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:25
शुभ समय:सुबह 7:20 से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ राहत भरा साबित होगा। अगर लंबे समय से आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपको संभल कर करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आपकी कोई जरूरी फाइल मिस्प्लेस हो जाए। ऐसे में आपका काफी समय बर्बाद हो सकता है, साथ ही आपका तनाव भी बढ़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों की लिस्ट बढ़ सकती है। जीवनसाथी को ज्यादा समय देने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है लापरवाही न करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 34
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से शाम 5:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज के दिन आप को विवादों से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें अन्यथा बेकार की बातों में आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। साथ इससे आपकी मानसिक शांति भी भंग हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। अटके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अटके हुए मामले घने हो सकते हैं। जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:05 से रात्रि 8:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आज आपका दिन बिगाड़ सकती है। आपको अपने खाने-पीने का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है विशेष रूप से बाहर के भोजन से आप परहेज करें। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए यह समय ठीक नहीं है। आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कुछ राहत मिल सकती है। कोई अटका हुआ मामला सुलझने की प्रबल संभावना है। आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। भाई या बहन के साथ तालमेल बिगड़ने की आशंका है। आपको अपना व्यवहार संतुलित रखने की जरूरत है। ज्यादा क्रोध करने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आर्थिक योजनाओं की जानकारी आपको गुप्त रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 9:05 से दोपहर 12 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है खासतौर पर यदि आपका कारोबार लोहे का है तो आज आपको जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज तेजी से अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। आज आपके कार्यों की समीक्षा भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो आज लंबे समय बाद परिजनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही शारीरिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचें और शांत दिमाग से अपने सभी काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की जरूरत है। यदि आप कोई बड़ा आर्थिक लेनदेन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। छोटी सी बात पर आपके बीच बड़ा झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। शौक मौज पर ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन के लिए काफी कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर नौकरी के साथ आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते और आप के मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे विशेष रूप से छोटे भाई और बहन के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज पैसों की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है खासतौर पर यदि जीवनसाथी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो आज अपने बीच की सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें अन्यथा देर हो सकती है। माता या पिता को स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज उन्हें लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आपको बड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं अचानक आपका कोई काम बीच में अटक सकता है हो सकता है! आज आप को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़े ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत है। आप अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझ कर ले उत्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरअंदाज करने की भूल ना करें पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी विपरीत परिस्थिति में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे। फलों और मिठाइयों का कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपनी कोशिशें बढ़ानी होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। हालांकि काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आप पर काम का बोझ पड़ सकता है। बेहतर होगा आप पहले से ही तैयार रहें। जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको एक दूसरे पर भरोसा करने की जरूरत है साथ ही आप एक दूसरे को फिर से समझने का प्रयास करें। आपके बीच के झगड़ों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप जितना अधिक बचत करेंगे आपके लिए उतना ही अच्छा होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको सर्दी, जुकाम आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 17
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











