13 जून राशिफल: मिथुन और मकर राशि वालों का दिन रहेगा आज बेहद खास, क्या है आपके भाग्य में

आज का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज को लेकर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और आपके पास काम ज्यादा और समय कम तो ऐसे में आप अपने सहकर्मियों की मदद ले सकते हैं। आपको अपना हर काम ध्यान से करने की कोशिश करनी होगी। जरा सी लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है। अगर आप कॉस्मेटिक का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। हालांकि आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिजनों के साथ आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज को लेकर आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आज आपकी रफ्तार कुछ कम रहेगी और समय पर आप अपने काम पूरे कर पाने में असफल रहेंगे। हो सकता है वरिष्ठ अधिकारी इस बात को लेकर आपसे कुछ नाखुश रहें। बेहतर होगा कि आप इस बात का खास ध्यान रखें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अचानक आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी छोटी सी सहायता किसी की पूरी जिंदगी बदल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। मुमकिन है पुराने दिनों की कोई याद आज एक बार फिर ताजा हो जाए। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर यदि आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता भी दूर होगी। मुमकिन है उनके स्वास्थ्य में आपको सुधार देखने को मिले। बड़े भाई के साथ चल रहा मनमुटाव खत्म होने से एक बार फिर आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। हालांकि आपको भविष्य में ऐसी बातों से बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर यही होगा कि आप अपने बड़ों का सम्मान करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। हालांकि आज कुछ बड़े खर्चे हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। शाम को कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। आपके करियर को लेकर आज किसी मित्र से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज मानसिक रूप से कुछ उथल पुथल रहेगी। ऐसे में आपको ईश्वर का ध्यान करना चाहिए। इससे आपको शांति मिलेगी और उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में भी आप हिम्मत से काम लेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि इस समय आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा ताकि आप बचत पर अधिक ध्यान दे पाएं और आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। आज जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर आप दोनों के बीच बहसबाजी हो सकती है। अगर आप समझदारी से काम लेंगे तो आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। बेहतर होगा अपने प्रिय का गुस्सा शांत होने तक इंतजार करें। दफ्तर के कामों में आज कुछ बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप ज्यादा चिंतित न हों क्योंकि आपकी यह परेशानी ज्यादा देर तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपके सभी काम पूरे होंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

आज का राशिफल 13 June 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी वाणी में सौम्यता आएगी और बिगड़ी हुई बात को आप आसानी से संभाल लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आप समझदारी का परिचय देंगे। इससे आप बड़ी से बड़ी समस्या का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन आपका खर्चीला स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। बेहतर यही होगा कि आप समय रहते अपने खर्चों पर काबू कर लें। निजी जीवन की बात करें तो यदि आज आपके भाई या बहन को कोई परेशानी उठानी पड़ती है तो आप उनके साथ खड़े रहकर उनका पूरा साथ देंगे। घर के अन्य परिजनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो इस समय उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। बेहतर होगा आप डॉक्टर से उचित सलाह लें।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों को काफी प्रभावित करेंगे। अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आज आप पर काम का दबाव कुछ अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ा फायदा मिल सकता है। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करते हैं तो आज आपके हाथ एक बड़ी डील लग सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव आ सकता है। हालांकि आप अपना फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। सोच समझकर ही अपना अंतिम निर्णय लें। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान रहेगी। बेहतर होगा काम के साथ आप आराम भी करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। आप अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। आप धैर्य और शांत दिमाग से अपना हर काम पूरा करेंगे। वहीं दूसरी ओर घरेलू जिम्मेदारियां भी आज कुछ बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको काम और घर दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है ताकि आप किसी तरह का दबाव महसूस न करें। पैसों की बात करें तो अनावश्यक खर्चों से आपको बचना होगा। यदि आप बचत नहीं करेंगे तो आने वाले समय में पैसों को लेकर आपकी समस्या बढ़ सकती है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर यही होगा कि आप किसी भी विवादित मुद्दे पर उनसे चर्चा करने से बचें अन्यथा आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज उन लोगों को न कहने के लिए तैयार रहें जो आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद रखते हो। आप खुद पर किसी भी बात का दबाव न डालें। कामकाज की बात करें तो आज आपके हाथ कोई सुनहरा मौका लग सकता है जिसे आपको गंवाना नहीं चाहिए। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कोई समस्या आती है तो आपको समय पर सभी की सहायता मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो लंबे समय से अटका हुआ आपका कोई काम आज दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन मेहनत करने की जरूरत है। आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आपसी प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर हो या दफ्तर आज जिम्मेदारियां काफी बढ़ सकती हैं। रोज की अपेक्षा आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दफ्तर में आपका शानदार प्रदर्शन देख वरिष्ठ काफी प्रसन्न रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका आपको मिल सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई आज हो सकती है। वाणी में कटुता रहेगी, अच्छा यही होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आप किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो हो सकता है आज आपको स्वयं के लिए ज्यादा समय न मिले लेकिन आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपने रिश्ते में दोबारा मिठास लाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे आज वो रंग लाती दिखाई देगी। मुमकिन है आज आपके जीवनसाथी भी आपकी ओर प्यार से हाथ बढ़ाएं। परिजनों के बीच प्यार और एकता देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर यदि कोई बदलाव होता है तो इससे घबराए नहीं क्योंकि आने वाले समय में आपको इसका बड़ा फायदा मिलने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। यदि आप ऐसे ही मेहनत करेंगे तो जल्द ही आपको उचित परिणाम भी मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक ठाक रहेगा। इस समय आपको एक अच्छी आर्थिक योजना की जरूरत है। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। आपको आराम का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि काफी समय से आप पर काम का बोझ कुछ अधिक था तो आज काम को अलग रखकर मौज मस्ती करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। अपने बेरंग जीवन में फिर से उत्साह और उमंग लाने के लिए आप अपने मनपसंद कार्यों पर ध्यान दें। आज बात करते वक़्त अपने शब्दों का चुनाव ध्यान से करें। बिना सोचे समझे बात करने की आपकी आदत आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी शानदार है। व्यापरियों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही भाई बहनों से आपके रिश्ते भी अच्छे रहेंगे। परिजनों के साथ आप ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मुमकिन है आज कुछ लोगों के विरोध का आपको सामना करना पड़े लेकिन अंत मे जीत आपकी होगी। ऐसे लोग जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं उनसे दूरी बना लेने में ही आपकी भलाई है। कामकाज को लेकर की गई आज की यात्रा आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। पैसों की बात करें तो आज सभी तरह की चिंताओं को भूलकर अपने लिए कुछ करने का दिन है इसलिए हो सके तो आज अपने लिए कुछ बढ़िया खरीदारी करें। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। शराब के सेवन से आपको बचना होगा, खासतौर पर जब आप वाहन का प्रयोग कर रहे हों।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

Story first published: Saturday, June 13, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion