For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 जून राशिफल: आज इन राशियों की आर्थिक स्थिति में आ सकती है गिरावट

|

आज आपके जीवन में कौन-कौन से उतार-चढ़ाव आएंगे, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

विद्यार्थियों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। एकाग्रता में कमी, कमजोर स्वास्थ्य आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि पारिवारिक जीवन में कोई तनाव है तो आज आपकी परेशानी दूर होगी। घर का माहौल एक बार फिर शांत और खुशनुमा हो जाएगा। परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय भी बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका पूरा समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आज आप यात्रा कर सकते हैं। आपका यह सफर बहुत ही यादगार रहेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापारियों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। आप बस किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपके बीच तालमेल बेहतर होगा और इसका अच्छा लाभ भी आप को मिलेगा। वहीं दूसरी ओर नौकरी करने वाले लोगों को कुछ निराशा हो सकती है। आप महसूस करेंगे कि आपको अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल रहा है। आप अपनी ओर से प्रयास करते रहें और भरोसा रखें, जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ का योग बन रहा है। वहीं दूसरी ओर धन आर्थिक हानि भी हो सकती है। बेहतर होगा कि पैसों के मामले में आप संभल कर रहें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ दिन आनंद में गुजरेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज खान पान में लापरवाही से बचें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

13 June 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप परिजनों को पर्याप्त समय दे पाएंगे और उनकी सभी शिकायतें आप दूर करने की कोशिश करेंगे। अगर आपके छोटे भाई या बहन विवाह योग्य हैं तो आज घर में उनके विवाह की चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आपकी खुशियां दुगनी हो जाएगी। पैसे की बात करें तो आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर होंगी। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके करियर में एक नया मोड़ आ सकता है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। स्वास्थ्य की मामले में दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपको अपने सभी निर्णय बहुत ही सोच समझकर लेने की जरूरत है। अगर आप सही समय पर सही अवसर का लाभ उठाते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। काम का दबाव और वरिष्ठ अधिकारियों का सख्त रवैया आपको परेशान कर सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आप सारे तनाव भूलकर अपने काम पर फोकस करें। साथ ही आपको अपना भी ख्याल रखना चाहिए इसलिए विपरीत परिस्थितियों में आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। वहीं व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो अगर आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। आप अपनी मेहनत से अपने सारे महत्वपूर्ण और लंबित कार्यों को पूरा करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। टीम वर्क से आपको अच्छा फायदा होगा। व्यापारियों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। निजी जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज घर में विवाद होने की संभावना है। आपके व्यवहार में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा। आप खुद पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती हैं। आपको अपने परिजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की बात करें तो आज आप कर्ज ले सकते हैं। हालांकि पैसों के मामले में आप सोच समझकर ही अपना कदम उठाएं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपको आपका मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है और जल्द ही आप विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां उठाने के लिए आप तैयार रहें। यदि आप पूरी मेहनत और लगन से काम करेंगे तो जल्द आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारी किसी नए न काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज पैसों से जुड़ी समस्या भी दूर होगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा। आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखना चाहते हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ बात बात पर टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर रहा है। संतान की शिक्षा में बाधा आ सकती है जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। हालांकि आपको ज्यादा तनाव लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही परिस्थिति में सुधार नज़र आएगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कड़े संघर्ष के बाद आपको धन की प्राप्ति होगी। आपको अपने पैसों का सही उपयोग करने की सलाह दी जाती है। अगर आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो कुछ जानकार और अनुभवी लोगों से सलाह लेकर आप अपना काम शुरू कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपको मौज मस्ती करने का भी अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। हालांकि इससे आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है और आपको मेहनत भी अधिक करनी पड़ सकती है। बेहतर यही होगा कि आप खुद को पहले से ही तैयार रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए वे आपकी तरक्की का फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। विपरीत परिस्थितियों में उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों की बात करें तो आज आपका बजट संतुलित रहेगा। इसके अलावा अटके हुए धन की प्राप्ति का भी हो सकती है। कामकाज का बढ़ता हुआ दबाव आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

माता-पिता को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। उन्हें स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अगर आप किराए के घर में रहते हैं और खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रति उनका व्यवहार कुछ ठीक नहीं रहेगा। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर बड़ा सुधार आने की संभावना है। आज आप किसी अच्छे काम के लिए धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप पूरी मेहनत से अपने काम पूरे करेंगे। व्यापारियों को अपने प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। धन का अधिक व्यय आपको परेशानी में डाल सकता है। आपको ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप नौकरी करते हैं तो वेतन मिलने में विलंब होने से आप काफी चिंतित रहेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपका कोई प्रयास विफल हो सकता है। आज आपको अपने छुपे हुए दुश्मनों से भी सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचकर आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा आप संभल कर रहें। आज कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी को आपसे कई शिकायतें रहेंगी। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रिय के साथ अपने रिश्ते में सुधार लाने की कोशिश करें, कहीं बहुत देर न हो जाए। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपके शरीर के किसी हिस्से में दर्द की शिकायत है तो कोई भी वजनदार सामान उठाने से बचें। साथ ही पर्याप्त आराम करें अन्यथा आपकी समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारियों की नजर आप पर बनी रहेगी। हो सकता है कि वे आपके काम में कई कमियां भी निकालें। हालांकि इससे आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपनी गलतियों को स्वीकार करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। आपके बीच के मतभेद व्यापार में भारी नुकसान की वजह बन सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा इसका फायदा उठाने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को निभाने में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की बात करें तो यदि आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो आज कोई समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। इस कोरोना काल में आपको अपना और अपने परिवार का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएंगे तो आप कई सारी परेशानियों से बच सकते हैं। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको बड़ी परेशानी में डाल सकता है। कामकाज के मामले में आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। मुमकिन है आज आपका बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ जाए। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज बहसबाजी से बचें, नहीं तो आपका कहा आपके खिलाफ जा सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करना होगा। घर का वातावरण अशांत रहेगा। संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ हो सकता है। आज आप स्वयं को कई चीजों में उलझा हुआ पाएंगे जिस कारण मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। मुमकिन है इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़े।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 13 June 2021 Sunday

What does your Sunday June 13, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 12, 2021, 12:32 [IST]
Desktop Bottom Promotion