Latest Updates
-
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
13 मार्च राशिफल: शनिवार का दिन इन 5 राशियों पर पड़ेगा भारी, बाकी भी जानें अपना हाल
आज किन राशियों को मिलेगा ईश्वर का आशीर्वाद और चमकेगी किसकी किस्मत, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज कुछ मामलों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। वहीं कुछ मामलों में आपके हाथ निराशा लगेगी। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेकार के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में आज अचानक कार्यभार बढ़ सकता है। आपके बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। आज छोटे से छोटे काम को भी ध्यान से करें। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के लेन देन में सावधानी बरतने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो ज्यादा मसालेदार भोजन करने से आप परहेज करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ दिन: 5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय बिताएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं और किसी कारणवश आपका प्रमोशन रुका हुआ है तो आपको अभी और इंतजार करना होगा। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप कोई बड़ा खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको उनका अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ दिन: 11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से यदि कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो रही है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके लंबित कार्य आज पूरे होंगे। साथ ही बॉस का सानिध्य भी प्राप्त होगा। व्यापार करने वाले जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। अगर आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। यदि बड़े भाई के साथ आपकी अनबन चल रही है तो अपने बीच की गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें। आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ दिन: 8
शुभ समय: सुबह 11:20 से शाम 6:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अचानक धन कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो यदि आप अपने पिता के व्यापार से जुड़े हैं तो आपको उनकी सलाह से आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने के आसार हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। हालांकि आपको क्रोध और अहंकार जैसी भावनाओं से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। छोटी सी बात पर परिजनों के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अगर आपकी सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ दिन: 7
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको अपने गुस्से और भाषा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। घर और बाहर किसी के साथ भी अपमानजनक शब्दों का प्रयोग न करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा आप उधार लेने से भी बचें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नया कारोबार शुरू करने वाले हैं तो जल्दबाजी में अपने व्यवसायिक फैसले न लें। साझेदारी में कोई भी काम शुरू करने से पहले कुछ अनुभवी लोगों से आप सलाह जरूर ले लें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप अपनी ओर से जमकर मेहनत करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। अगर आपको हाई बीपी की शिकायत है तो अधिक तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आज आपके बॉस आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। इसके अलावा आपको समय का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है लेकिन शाम तक आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा। अपने प्रिय को कोई बढ़िया सरप्राइज देने के लिए दिन अच्छा है। सेहत की बात करें तो यदि आपको सांस या दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आज सतर्क रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: 2
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। बिना प्लानिंग के आज कोई भी काम न करें तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में अचानक आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रूकावट आ सकती है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से आपका काम समय पर पूरा हो जाएगा। यदि हाल ही में अपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। व्यापरियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: 21
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। आज आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ समय से माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आप समय-समय पर अच्छे चिकित्सक से सलाह लेते रहें। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 30
शुभ समय: सुबह 9:45 से शाम 5:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज मन विचलित रहेगा और कामकाज में आपका अधिक ध्यान नहीं लगेगा। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप बेवजह की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट न करें। यह समय मेहनत करने का है इसलिए आप पीछे न हटें। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। लंबे समय से चला आ रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा विवाद भी सुलझने के आसार हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपके बीच बड़ा झगड़ा भी हो सकता है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आपके बीच कड़वाहट काफी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक और मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: 19
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप किसी मुसीबत में फंसे हैं तो अपनों के सहयोग से आज आपकी इस समस्या का अंत होगा। लंबे समय बाद आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और अपनों के प्रति आपका भरोसा मजबूत होगा। कामकाज की बात करें तो व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। यदि आपके मार्ग में छोटी मोटी परेशानी आती है तो उससे घबराने की जरूरत नहीं है। अपने अनुभव से आप इन रुकावटों को दूर करने का प्रयास करें। दफ्तर में सहकर्मियों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आपकी यह आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप काफी सकारात्मक और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: 6
शुभ समय: दोपहर 12:30 से रात्रि 8:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन कुछ अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। यदि आप पहले से ही बीमार चल रहे हैं तो आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले ले सकते हैं। निजी जीवन की बात करें तो यदि आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समय से तनाव चल रहा है तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करना चाहिए। आपके बीच गलतफहमियां काफी बढ़ सकती हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: 18
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 12:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े जातक अटकी हुई योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई नया काम मिल सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। सोच समझकर अपना फैसला लें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताएं और उनकी भावनाओं का आदर करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: 4
शुभ समय: दोपहर 1:20 बजे से शाम 4:00 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











