Latest Updates
-
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार -
अगर आपको भी हैं ये 5 बीमारियां, तो नवरात्रि व्रत भूलकर भी न खाएं साबूदाना, फायदे की जगह होगा नुकसान -
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं
13 मई राशिफल: कन्या राशि वाले रखें आज अपनी सेहत का ध्यान
आपके जीवन में आने वाली सुख, दुख, सफलता, असफलता सब कुछ ग्रहों की चाल पर निर्भर करता है। अगर आप अपने आज के दिन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अपने दिन की शुरुआत हंसी खुशी से करें। सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े और अपने कार्यों को पूरा करें। कार्यक्षेत्र में उचित परिणाम की प्राप्ति के लिए आपको और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी भी प्रकार के बदलाव के विषय में न सोचें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार को ठीक रखने की जरूरत है। बेवजह किसी भी बात का गुस्सा अपने परिजनों पर निकालने से बचें। साथ ही अपने विचार दूसरों पर थोपना भी गलत है। पैसों की बात करें तो अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने की जरूरत है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:45 से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो अपनी एकाग्रता मजबूत करने के लिए आपको रोजाना ध्यान करना चाहिए। शांत मन से पढ़ाई करने पर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। आज आपका विवाद हो सकता है। यह समय अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने का है इसलिए बेकार की बातों से दूर रहें अन्यथा आपका ही नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी लेकिन अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों का आज खास ध्यान रखें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
करियर को लेकर यदि मन में कोई दुविधा है तो आज वो दूर होती नजर आ रही है। आप नौकरी करते हैं तो आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपके बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंपे। हालांकि आप अपनी बुद्धिमानी और मेहनत से इस काम को सफलतापूर्वक पूरा कर लेंगे जिसके लिए आपको शाबाशी भी मिलेगी। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप अपना सुख दुख साझा करेंगे। पिता की ओर से वित्तीय लाभ संभव है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ उखड़ा हुआ रहेगा। आपको उनके लिए भी समय निकालना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा है। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन शांत रहेगा और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। पूजा पाठ, दान आदि जैसे कार्यों में आपका अधिकांश समय जाएगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को लेकर कुछ दुविधा में हैं तो अभी आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को भी अपना हर कदम सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का अधिक ध्यान रखना होगा। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आज आपको मानसिक और शारीरिक रूप से अच्छा महसूस होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:15 से सुबह 10:10 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज स्थिति कुछ उलझी हुई रहेगी। कई प्रयासों के बाद भी आपको सफलता न मिलने से आज आपका आत्मविश्वास कुछ डगमगा सकता है। आपको हिम्मत रखनी चाहिए क्योंकि यह सब अस्थायी है आपको जल्द ही उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपने बॉस का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कुछ अतिरिक्त काम भी करना पड़ सकता है। आज परिजनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ पुरानी और अच्छी यादें आज ताजा हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलने से आपके बीच का प्रेम बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। ठंडा पानी, कोल्ड्रिंक आदि के सेवन से बचें अन्यथा आपको कफ की समस्या हो सकती है। इसके अलावा बेवजह घर से निकलने से भी बचें। आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आप बिना सोचे समझे खर्च करने की आदत को बदलें। अपने खर्चों का लेखा जोखा ठीक से रखें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को साझेदारी में किए हुए किसी कार्य से अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परिजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आज आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप काफी रिलैक्स रहेंगे। अटके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी प्रतिभा निखरकर सबके सामने आएगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप थोड़ी सी कोशिश और करेंगे तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने बड़ों या गुरुजनों की मदद लें। सेहत के मामले दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: प्रातः 4:25 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। भावनात्मक संबंधों को लेकर मन में जो उथल पुथल है उसे आप शांत करने की कोशिश करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। हो सकता है घर के कुछ लोगों का व्यवहार आपके प्रति ठीक न रहे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा। पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। आर्थिक लेन देन संभलकर करें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज सहकर्मियों की गलतियां निकालने से बचें। मुमकिन है आपको शर्मिंदा होना पड़ जाए। सेहत की बात करें तो यदि आप उक्त रक्तचाप के मरीज हैं तो ज्यादा क्रोध करने से बचें। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 29
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज दोस्तों के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है। आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप सूझ बूझ से काम लेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर यदि आप नौकरीपेशा हैं और हाल ही में आपने कोई प्रोफेशनल कोर्स किया है तो आज उसका लाभ आपको मिल सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आप कोई बड़ा आर्थिक निर्णय ले सकते हैं। यदि आप परिवार से दूर रहते हैं तो आज आप उन्हें बहुत मिस कर सकते हैं। अपनी मां की याद आपको सताएगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरी करने वाले जातकों को अपने सभी काम ध्यान से करने होंगे। अपने द्वारा पूरे किए हुए कार्यों को दोबारा जांच करने के बाद ही उच्च अधिकारियों को सौंपे अन्यथा आज आपके लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है। बड़े व्यापारियों का नुकसान हो सकता है। लॉकडाउन के कारण माल की डिलीवरी में परेशानी की समस्या से आपको दो चार होना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ी किसी बात को लेकर आज आप काफी चिंता में रहेंगे लेकिन जीवनसाथी के सहयोग से आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी। माता पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज हल्का फुल्का भोजन करें। तरल पदार्थों का सेवन करने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ी तकलीफ बढ़ सकती है। जहां तक हो सके आप आराम पर ध्यान दें। इस समय आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। घर में छोटे मोटे तनाव संभव हैं। आप ज्यादा चिंता न करें शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें, बेवजह किसी दूसरे का गुस्सा अपने प्रिय पर निकालने से बचें। आज उनके साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें। नौकरी करने वाले जातकों को अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराशा हो सकती है। आप खुद पर और ईश्वर पर भरोसा रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों को आज कोई भी बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:05 से सुबह 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। आज आपके साथ छल हो सकता है। अपने महत्वपूर्ण फैसले स्वयं ही लें, दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। पैसों की स्थिति में बड़ा उछाल आ सकता है। अचानक कोई बड़ा आर्थिक फायदा मिलने का योग बन रहा है। हालांकि इस समय आपको वित्तीय मामलों में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। माता पिता के साथ समय बिताने की कोशिश करें अन्यथा वे उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आज भाई या बहन के व्यवहार से आप कुछ असंतुष्ट रहेंगे। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज का दिन इस मामले में आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 34
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











