For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 नवंबर राशिफल: इन राशियों की लाइफ में बरसेगी प्रेम की वर्षा, जानें कैसा रहेगा बाकी राशियों का द‍िन

|

आज का यह नया दिन किन राशियों के जीवन में लाएगा ढेर सारी खुशियां और किन पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़। अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें आज का राशिफल और जाने अपने दिन भर का सारा हाल। तो आइए देखते हैं आज ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। आय का कोई नया स्रोत मिलने से आपकी वित्तीय समस्या दूर हो जाएगी। इतना ही नहीं आज आप कुछ अतिरिक्त धन कमाने में भी कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आज आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि आप समय पर अपना काम पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज निवेश के अवसर प्राप्त हो सकता हैं। आप इस ओर अपना कदम बढ़ाएं आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर चलेंगे। परिजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और आप उनके साथ खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी का मिज़ाज आज कुछ अधिक ही रोमांटिक रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की तंगी आज दूर हो सकती हैं। अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज खराब स्वास्थ्‍य की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बनाए रखने में दिक्कत महसूस होगी साथ ही आपके ज़रूरी कामों में कई बाधाएं आएंगी। संतान पक्ष से कष्ट होने की संभावना हैं। आज उनकी तबीयत कुछ नरम रह सकती हैं। पारिवारिक जीवन को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण रहने वाली हैं। परिजनों के बीच आपसी विवाद के कारण घर का वातावरण बिगड़ सकता हैं। रोमांटिक लाइफ में भी आज उथल पुथल रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के आपसी संबंध में खटास आ सकती हैं जिसके कारण आपके बीच अलगाव हो सकता हैं। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं हैं आज की गई यात्रा केवल थकान ही देगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20) :

मिथुन (मई 20 से जून 20) :

आज आपके द्वारा किये हुए प्रयासों का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा और आप अच्छा पैसा कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीज़ें आपके पक्ष में रुख करती नज़र आ रही हैं। वरिष्ठ आपके कार्य को सराहेंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। माता, पिता, भाई बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे लेकिन जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन रहेगा जिसके कारण आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ने की संभावना हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलने का योग हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। आपको ज़बरदस्त सफलता मिल सकती हैं। आज आप बिना किसी वजह उदास महसूस कर सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ कुछ मजेदार समय बिताकर आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं हैं। आज आपका भारी नुकसान हो सकता हैं। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। अपनों के बीच समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज घर में रिश्तेदारों का आना हो सकता हैं जिससे माहौल और भी बढ़िया हो जाएगा। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता हैं। आज आपके प्रिय आपके साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहने वाला हैं। दफ्तर में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती हैं। बेहतर होगा आप पूरी मेहनत से अपने कार्य पूरे करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफा मिलेगा। आज सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी लेकिन फिर भी आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

शुभ रंग : नीला

शुभ अंक : 4

शुभ समय : शाम 7 :30 बजे से रात्रि 10:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21) :

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21) :

वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई समस्याआ सकती हैं। इस मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी का इस्तेमाल करें। जरूरत से ज्यादा तनाव लेने के कारण आप अपने ज़रूरी फैसले लेने में सक्षम महसूस नहीं करेंगे। आज आपको अपने मित्रों से कुछ लाभ होने की संभावना हैं साथ ही उनके सहयोग से आप अपना जरूरी काम निपटाने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ अशांति पूर्ण रह सकता हैं। माता-पिता के स्वास्‍थ्‍य पर ध्यान देने की जरूरत हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 8 :20 से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके के लिए बढ़िया रहेगा। आज आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ेंगे और आपकी ज्यादातर समस्याओं का समाधान होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा हैं। आज आपको किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं आएगी साथ ही किसी नए काम के लिए भी आप धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। कुछ बड़े मुनाफे मिलने की भी संभावना हैं। आपके महत्वपूर्ण कार्यों में जो बाधाएं आ रही थी वो इस दौरान दूर होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। परिवार को पूरा समय दें और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने कीमती हैं। भाई बहनों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता हैं लेकिन बातचीत के द्वारा समस्या का हल मिल जाएगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां रहेगी और एक दूसरे को आप पूरा सहयोग देंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ हैं। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती हैं जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं हैं। आज कुछ बड़े खर्चे होने की सम्भावना हैं। दफ्तर में आपको जरा संभलकर रहने की जरूरत हैं। उच्च अधिकारियों से कुछ अनबन हो सकती हैं। आपको ज्यादा उग्र होने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ लाभ मिल सकता हैं खासतौर पर अगर आप रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवन का एक सकारात्मक पहलू भी होता हैं ऐसी कोई समस्या नहीं हैं जिसका समाधान नहीं हो सकता यह बात आपको समझनी होगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। इसके अलावा आपको यह सलाह दी जाती हैं कि जल्दबाजी में अपना कोई भी निर्णय ना लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको पछताना पड़ सकता हैं। अगर आप व्यापार करते है तो आज आपको कोई खास फायदा नहीं मिल पाएगा लेकिन निराश होने की जरूरत नहीं हैं। आप ईमानदारी से मेहनत करें। सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों को लेकर चल रहा आपका कोई प्रयास आज फलीभूत हो सकता हैं। मुमकिन है आज आप अपने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। मानसिक रूप से यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो इस समय आपको पर्याप्त आराम की जरूरत हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव हैं। व्यापार हो या दफ्तर आज अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता हैं। वहीं दूसरी ओर आज आपको कुछ नया सीखने का भी मौका मिल सकता हैं। दिन के दूसरे हिस्से में परेशानियां कुछ बढ़ सकती हैं लेकिन अपने सकारात्मक रवैये से आप सब कुछ निपटाने में कामयाब रहेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ रोमांटिक मुलाकात के लिए आप समय निकाल लेंगे। आत्मविश्वास और धैर्य से किए हुए काम पूरे होंगे। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज आय में वृद्धि होने की पूरी संभावना हैं। घर में शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दाम्पत्य जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप दोनों के आपसी समझ में इजाफा होगा। यही सही वक्त है बताने का कि आप एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं। मुमकिन हैं आज आप दोनों को यात्रा का भी मौका मिले। रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने प्रेमी/प्रेमिका की बांहों में खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बेहतरीन रहने वाला हैं। आप अपनी सूझबूझ से अतिरिक्त धन कमा पाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत हीं उन्नतिकारक रहने वाला हैं। आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आप का व्यवसाय भी बढ़ेगा। अगर आप अपने पिता के बिज़नेस से जुड़े हुए हैं तो आपको उनकी सलाह से कोई बड़ा फायदा मिलने का योग बन रहा हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका लेकिन आप इस अवसर का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगे मुमकिन हैं कुछ अड़चने आएं। हालांकि पैसों को लेकर कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी और न ही आपका कोई काम अटकेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं हैं। अपने प्रेमी/प्रेमिका पर शक करने की आपकी आदत आज आप दोनों के रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा रही हैं। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आप से ज्यादा खुश नहीं हैं। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर न करना चाहें। ऐसे में आपकी जरा सी गलती आप दोनों के बीच विवाद करा सकती हैं। माता पिता से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा जिससे कठिन परिस्थितियों में भी मिलेगा। कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगने की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला हैं। आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता हैं खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की कोई बड़ी तरक्की हो सकती हैं। वहीं व्यापार में भी लाभ का योग बन रहा हैं इसके अलावा आज आप अपना कोई काम दोबारा शुरू करने का मन बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। मुमकिन हैं आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई ऐसा उपहार मिले जो आप दोनों के प्रेम की गहराई को दर्शाता हो। परिजनों के साथ तालमेल भी काफी अच्छा रहेगा खासतौर पर आपके माता पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। आज पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिससे पेट से जुड़ी किसी समस्या से आपको काफी राहत मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 13 November 2019 Wednesday

What does your Wednesday, November 13, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, November 12, 2019, 18:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion