Latest Updates
-
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं -
Eid Mubarak For Husband/Wife: 'तुम ही मेरा चांद हो'... लाइफ पार्टनर को इन शब्दों में कहें 'ईद मुबारक -
Eid 2026 Mehndi Designs: ईद पर हाथों में रचाएं खूबसूरत मेहंदी, देखें सिंपल से फुल हैंड तक लेटेस्ट डिजाइन -
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी
13 अक्टूबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज किस्मत का साथ, बिना बाधा पूरे होंगे काम
अपने दैनिक राशिफल को पढ़कर जानिए आज किन चीजों से आपको रहना होगा सावधान और किन चीजों पर देना होगा अधिक ध्यान ताकि आप आने वाली मुसीबतों से बच सकें।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। पढ़ाई लिखाई में आपका ध्यान कुछ कम लगेगा जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बिजनेस में कोई बड़ा फायदा मिल सकता है लेकिन आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कुछ संभलकर रहने की जरूरत है। दफ्तर में आपके कारण कुछ तनाव संभव है हालांकि बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आप इस मामले से निपटने में कामयाब रहेंगे। आज जीवनसाथी से आपका कुछ विवाद हो सकता है। उनका व्यवहार थोड़ा रहस्मयी और चिड़चिड़ा भी रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम दे सकता है। अगर आप बचत पर थोड़ा और ध्यान देंगे तो आसानी से अपने कर्ज चुका पाएंगे।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 9:20 से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा रह सकता है। अपना दिमाग शांत रखेंगे तो आज आप आसानी से अपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। अपने प्रयास जारी रखें, आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। अचानक कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं लेकिन वरिष्ठों के सहयोग से और सहकर्मियों के साथ अच्छे तालमेल के कारण आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। आज परिवार में आपके साथ कुछ भेदभाव हो सकता है लेकिन भाई बहनों से मदद मिलने की संभावना है। कुछ मामलों में आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको गलत साबित कर सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में प्रेम ही प्रेम रहेगा। आज अपनी भावनाओं को अपने जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद या फिर पुराना कोई कर्ज आप पर दबाव बना सकता है। आपको अपने किसी करीबी या भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने का अवसर मिल सकता है। आज आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। आप किसी भी परिस्थिति में अपना आपा ना खोएं, समझदारी से काम लें। स्वस्थ रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करने की जरूरत है। मानसिक व्यायाम के लिए बेहतर होगा आप ध्यान करें।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज मिली कोई खास तारीफ आपको प्रसन्न कर देगी। परिजनों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आज के दिन आपके प्रेम जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। आप दोनों के बीच किसी तीसरे की दखलंदाजी आपके बीच दूरियां पैदा कर सकती है। आज धन लाभ का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दफ्तर में जो भी जिम्मेदारी आपको सौंपी गई है उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आज सेहत को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। यदि आप दिल के मरीज हैं तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 15
शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी अतिरिक्त देखभाल करनी होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभ कमाने वाला रहेगा। किसी नए व्यवसाय को लेकर आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। आज आय भी बढ़िया रहेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। यदि आपका उधार दिया हुआ रुपया कहीं अटका है तो उसके वापस मिलने की आज पूरी संभावना है। किस्मत का साथ ना मिलने से आपके कुछ बनते हुए कार्य बीच में ही अटक सकते हैं जिससे आपको निराशा होगी लेकिन आप उम्मीद का दामन थामे रहें, बहुत जल्द आपको सफलता मिलने का योग बन रहा है। सेहत के प्रति लापरवाही ना बरतें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपका अनियंत्रित क्रोध आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है खासतौर पर अपने कार्यस्थल पर इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप अपने सहकर्मियों के साथ किसी भी तरह के झगड़े झंझट में ना पड़े अन्यथा आपकी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। यदि आप बिना सोचे समझे बात करेंगे तो आपके सामने अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आज किसी छोटे से काम से आपको बड़ा फायदा मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
केवल ख्याली पुलाव बनाकर अपना समय नष्ट ना करें बल्कि आप जो योजना बना रहे हैं उन पर अमल करने का यही सही वक्त है। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है लेकिन कुछ वित्तीय लाभ भी संभव है। बेहतर होगा कि आप अपने धन का सही उपयोग करें ताकि आपको कुछ बड़े फायदे मिल सकें। आज जीवनसाथी के साथ कुछ दिक्कत हो सकती है। उनका रहस्यमयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता है और उन्हें समझाना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा। ऐसे में आप उन्हें थोड़ा वक्त दें। माता पिता का प्यार और आशीर्वाद मिलने से आपको सकारात्मकता का अनुभव होगा और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके पक्ष में रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ दिन: 23
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर में शांति का वातावरण रहेगा। भाई बहनों सभी का सहयोग मिलेगा। आज दोस्तों के साथ समय बिताकर आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ दिन बहुत ही रोमांटिक बीतेगा। आज आप अपने प्रिय के ख्यालों में डूबे रहेंगे। हो सकता है आप उन्हें कोई ऐसा उपहार दें जिसे पाकर वे बहुत ही खास महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों से भरा रहेगा। आज आपके साथ कुछ ऐसा घटित हो सकता है जिससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। अपना हर वित्तीय फैसला आप सोच समझकर ही लें। अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो मुमकिन है आखिरी वक्त पर आपकी योजना में कोई बदलाव आए और आपको अपनी यह यात्रा टालनी पड़े।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ खास बीतेगा। आप दोनों रोमांटिक स्थल पर सैर सपाटे की योजना बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी लगातार मेहनत और प्रयास का फल आपको मिल सकता है। आज आपके बॉस की कृपा दृष्टि से आपको वो मौका मिल सकता है जिसकी आपको लंबे समय से प्रतीक्षा थी। आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। निवेश के लिए अच्छा दिन है। पैसों को लेकर पिता से चल रही आपकी अनबन भी आज समाप्त हो जाएगी और उनका भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपका है क्योंकि आज आपका भाग्य आपका साथ देगा और ज्यादातर मामलों में आपको सफलता मिलेगी। आज कम मेहनत में आप ज्यादा लाभ कमा सकते हैं। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी अच्छा है लेकिन आपको अपने प्रयास और मेहनत जारी रखने होंगे। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा संभव है। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में सुधार आएगा क्योंकि आज आपके प्रिय का मूड भी कुछ बदला हुआ रहेगा। आप अपना बर्ताव ठीक रखें और अपने प्रिय से बातचीत करते समय विवादित मुद्दे ना उठाएं।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3 से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आपके कामकाज की बात करें तो आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। नौकरी हो या व्यवसाय आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। आज आपकी मुलाकात समाज के कुछ प्रतिष्ठित लोगों से हो सकती है जिससे आपके कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। खासतौर पर अगर आपका कोई सरकारी कार्य लंबे समय से अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। घरेलू जीवन में खुशियां बनी रहेगी लेकिन आपको अपने व्यस्त दिनचर्या से में कुछ समय अपने परिजनों को भी देना होगा। आपके दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का मूड थोड़ा गड़बड़ रहेगा। मगर आपका उन्हें मनाने का खास अंदाज उनका मिजाज बदल देगा। आज संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज पैसों को लेकर जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके खर्चीले स्वभाव की भी आलोचना हो सकती है। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें। आप महसूस करेंगे कि चीजें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज के दिन आप थोड़ा थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप समय निकालें और स्वयं पर भी ध्यान दें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और कोई भी गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें जिससे बाद में आपको पछताना पड़े। परिजनों के बीच गलतफहमी दूर होने से घर का माहौल आज शांत रहेगा। आज गंभीर घरेलू मुद्दों पर आप चर्चा करेंगे। आपकी सेहत की बात करें तो आज मन कुछ अशांत रहेगा जिससे आप थोड़ा बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











