For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

13 अक्टूबर राशिफल: पैसों के मामले में ये राशियां रहेंगी आज लकी

|

अपने दिन भर से जुड़ी हर जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आर्थिक जीवन, व्यवसायिक जीवन, नौकरी, पारिवारिक जीवन आदि से सम्बंधित सभी जानकारियां मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और परिवार के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों को भी आप पूरा समय दे पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर आज आपके प्रिय के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपका बजट संतुलित रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्य की अधिकता रहेगी लेकिन बावजूद इसके आप पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना हर काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आप अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो अपनी नई योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आपके लिए परिवार की खुशियां बहुत मायने रखती हैं इसलिए हो सकता है आज आप अपनों के लिए भी तोहफे खरीदें। दफ्तर में से सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस समय आपके बॉस की नजर आप पर बनी हुई है, बेहतर होगा आप काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। आज का दिन कड़ी मेहनत की ओर इशारा कर रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपके माता पिता आपका साथ देंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विपरीत परिस्थितियों में आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। अगर आप उत्तेजित होते हैं तो इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आप किसी बड़े सेमिनार या कॉन्फ्रेंस में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ नए और प्रतिष्ठित लोगों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें और जरा भी हिचकिचाए नहीं। अगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में धूप छांव की स्थिति रहेगी। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। आप अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखने का प्रयास करें। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय का खर्चीला स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8:40 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। आप अपने पूरे दिन की योजना पहले ही बना लें। अगर आप फाइनेंस से जुड़ा काम करते हैं तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो इस समय आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए उसे पूरी ईमानदारी के साथ करने की कोशिश करें। इससे जल्द ही आपकी तरक्की होगी। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का रहस्मयी बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। आपके प्रिय आपसे कुछ ज्यादा ही नाराज रह सकते हैं। आज आपको तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज का दिन आपके लिए बेहद खर्चीला और तनाव से भरा रहेगा। आपके बढ़ते हुए खर्च आर्थिक रुप से आपको कमजोर कर रहे हैं। बेहतर होगा आप बचत पर अधिक ध्यान दें ताकि आपके भविष्य की योजनाओं में कोई बाधा न आए। घर के बड़े बुजुर्ग आपके बेपरवाह रवैये की आलोचना कर सकते हैं। अपने बड़ों की बातों को नजरअंदाज न करें, आपको समझना होगा कि वह आपका भला ही चाहते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो अपने वैवाहिक जीवन में जोश और उत्साह बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आपके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी और आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 9:15 से दोपहर 2:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज अकारण मन में उदासी रहेगी और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप इस तरह के विचारों से दूर रहें और पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। यह समय आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए बेवजह की बातों में इसे नष्ट न करें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में तेजी से आपके सभी कार्य पूरे होंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और आपने कोई बड़ा उधार लिया है तो उसे चुकाने की शुरुआत आपको कर देनी चाहिए। बेहतर होगा आप अपनी आर्थिक योजनाओं पर गौर करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आलस्य महसूस होगा। आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें, इससे आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और अपनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आज परिजनों के साथ सैर सपाटे पर जाने की भी योजना आप बना सकते हैं। हालांकि घर से बाहर जाते समय आपको सारी जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी है। पैसों के मामले में आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती न करें अन्यथा बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप पूरी मेहनत से अपना काम पूरा करेंगे और आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 25

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दफ्तर में अगर आप अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर होगा। बॉस या वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टकराव से आपको बचने की सलाह दी जाती है। किसी कारणवश यदि आप नौकरी बदलने का मन बना रहे हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। इस तरह के मामलों में सोच समझकर ही फैसला लेना हितकारी होता है। छोटे व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय ठीक नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपनी सारी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु राशि वालों को आज अच्छे फल की प्राप्ति होगी। पिछले कुछ समय से यदि पैसों को लेकर आप चिंतित हैं और आर्थिक समस्याओं के कारण आपके कई कार्य अटके हुए हैं तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण प्रसन्नचित रहेगा। अगर आपके जीवनसाथी नौकरीपेशा हैं तो आज उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने प्रिय की इस उपलब्धि पर आप काफी गर्व महसूस करेंगे। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आज आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सेहत के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। कोई पुराना रोग उभरने से आप काफी परेशान रहेंगे। आप लापरवाही न करें और अपना ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। अगर आज कोई बड़ा खर्चा करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर उच्च अधिकारियों से आपकी चर्चा हो सकती है। आपके द्वारा दिए हुए कुछ सुझावों पर वरिष्ठ गौर कर सकते हैं। साथ ही वे आपकी कार्यकुशलता से भी बेहद प्रभावित होंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपको कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। अगर बात आपके पारिवारिक जीवन की करें तो आपकी छोटी सी गलती के कारण घर की शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा आप सावधान रहें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

तनाव से दूर आपका आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा और इसका लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर कर लें और बेकार की योजनाओं में फंसने से बचें। वैवाहिक जीवन मे स्थिरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप मानसिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक समस्याओं के कारण मन परेशान रहेगा। रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भी आपको कठिनाई आएगी। दांपत्य जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बातचीत के द्वारा सारी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। बेहतर होगा आज आप शांति से इस परेशानी का हल ढूंढने की कोशिश करें। अगर बात आपके प्रोफेशनल लाइफ की करें तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा मुश्किल रहेगा। आप आलस महसूस करेंगे और काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। आज कोई व्यवसायिक लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 13 October 2020 Tuesday

What does your Tuesday, October 13, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, October 12, 2020, 16:34 [IST]
Desktop Bottom Promotion