Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
13 सितंबर राशिफल: जानें आपके लिए कैसा रहेगा इतवार का दिन
ग्रहों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आज आप अपने उच्च अधिकारियों से कोई मांग करते हैं तो मुमकिन है कि वे आपकी इस मांग को पूरा करें। आप बस पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपका काम आगे बढ़ सकता है लेकिन आज बड़े आर्थिक लेन देन न करें तो बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आज खर्चे होंगे लेकिन धन की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। इसके अलावा आज आप अपने किसी मित्र को उधार भी दे सकते हैं। परिवार में विवाद से बचें। यदि आज आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो घरेलू कलह बढ़ सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। अपनी सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आप तनाव मुक्त रहेंगे और खुद को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। दफ्तर में काम का दबाव कुछ कम रहेगा और समय पर आपके सभी काम पूरे होंगे। इसके अलावा दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा और आपको काम करने में काफी आनंद महसूस होगा। किसी तरह की जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप लकड़ी का व्यापार करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि इस समय व्यापार में कोई भी जोखिम उठाने से बचें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। आप खुद पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 23
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कई काम आज ही निपटाने पड़ सकते हैं। ऐसे में आपको टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप अपने सभी कार्यों की योजना पहले ही बना लेंगे तो आपका दबाव कुछ कम हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर अधिक नियंत्रण रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में आपकी बातों से गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं और जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही संघर्षपूर्ण रहेगा। यदि लंबे समय से आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो आज भी उसकी प्राप्ति नहीं हो पाएगी। सेहत की बात करें तो कामकाज का बढ़ता हुआ तनाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। बेहतर होगा आप ज्यादा चिंता न करें और अपना दिमाग शांत रखें।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रही दूरियों को कम करने की कोशिश करें अन्यथा आपके बीच अलगाव संभव है। आप एक दूसरे को समझने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपनी मेहनत से अपने बॉस का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहेंगे। आने वाले दिनों में इसका फायदा आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो आर्थिक मामले में समझदारी से काम लें। किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें। दोस्तों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। विपरीत परिस्थितियों में मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। सेहत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। दूसरों की आलोचना करने से बचें अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप बेवजह के झंझटों में न पड़कर अपने काम से काम रखें। अगर आप फैशन से संबंधित काम या व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे जिसका अच्छा फायदा आपको आने वाले दिनों में मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज ज्यादा खर्च करने से बचें। आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपकी आर्थिक स्थिति में भारी गिरावट संभव है। इसके अलावा पैसों की कमी के कारण भविष्य की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। यदि पैसों की तंगी के कारण आप परेशान हैं तो आपकी यह समस्या दूर होगी। आपका रुका हुआ कोई काम आज बिना किसी बाधा के पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आपको कोई परेशानी है तो आप शांति से बात कर सकते हैं। उग्र होकर या जोश में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर आपको पछताना पड़े। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। अगर आप खुदरा व्यापारी हैं तो आपको आर्थिक फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज धर्म कर्म की चीजों में आपका अधिक मन लगेगा। आप दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहेंगे। आज आप किसी जरूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता भी कर सकते हैं। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आप कुछ अकेलापन महसूस कर सकते हैं। हो सकता है आज जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति कुछ ठीक न रहे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के मन की बात जानने का प्रयास करें। दफ्तर के कार्यों को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे। किसी काम को लेकर वरिष्ठ आप पर दबाव बना सकते हैं। वहीं व्यापारियों के हाथ आज निराशा लगेगी। यदि आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आज आपको कुछ खास फायदा नहीं मिल पाएगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाने के इच्छुक हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी तैयारियों पर ध्यान देना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार में अगर कोई परेशानी आ रही है तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज कोई बड़ा खर्चा हो सकता है लेकिन पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के बीच एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आज लाभ संभव है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। आज संतान से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। यदि मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो आप अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी यह दुविधा आज दूर हो जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आज आप शौक मौज पर खूब धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही आपकी परेशानी का अंत होगा और आप मन लगाकर काम कर पाएंगे। व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। पिता के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो अपने गुस्से पर काबू रखें। पैसों के मामले में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आय का नया स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अगर आप समझदारी से पैसों से जुड़े काम करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन कठिन साबित होगा। सेहत की बात करें तो यदि आपको कमजोरी और थकान महसूस हो रही है तो ऐसे में आपको अपने खान-पान और आराम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके अलावा ज्यादा तनाव लेने से भी आपको बचना होगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। आज वह दिन है जब आपको अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके बीच का प्रेम गहरा होगा और आपके रिश्ते को और भी मजबूती मिलेगी। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल भी बेहतर होगा। पैसों की बात करें तो आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप बेरोजगार हैं तो आज आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। नौकरी मिलने में विलंब होने से आप काफी निराश रहेंगे। हालांकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको यह सलाह दी जाती है कि आप धैर्य से काम लें। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापारियों को आज संभलकर रहना होगा। अगर आप कोई नयी डील करने वाले हैं तो होशियारी से काम लें अन्यथा हाथ में आया हुआ काम वापस जा सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया था तो उसका उम्मीद के अनुसार फायदा आपको नहीं मिल पाएगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आज परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल सकेगा। इस समय आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
