14 अप्रैल राशिफल: सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा आज सुधार

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और बनेंगे उनके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपका प्रेम जीवन एक खूबसूरत मोड़ ले सकता है। मुमकिन है आपके पार्टनर शादी का प्रस्ताव रखें। ऐसे में आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ दिन अच्छा गुजरेगा। आप दोनों के बीच प्रेम में वृद्धि होगी। माता, पिता, भाई, बहन सभी का सहयोग मिलेगा और आप अपने पारिवारिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप सोच समझकर खर्च करेंगे जिससे आज आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। कामकाज की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। आपका काम सुचारु रूप से चलता रहेगा और आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 2:30 से शाम 7:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों की चिंता से आज मुक्ति मिल सकती है। आज अचानक आर्थिक फायदा मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। आप अपनी जिम्मेदारियां बिना किसी बाधा के पूरे कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। कुछ घरेलू मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिजनों के बीच आपसी मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे घर का माहौल अशांत रहेगा। हालांकि आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे लेकिन उचित परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा। कामकाज को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए निराशाजनक रहेगा। आप जिस फायदे की उम्मीद कर रहे हैं वो आपको नहीं मिल पाएगा। वैवाहिक जीवन में प्यार और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने प्रिय के मन की बात जानने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करना होगा अन्यथा आपका बड़बोलापन आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आपकी फिसली हुई जुबान से कुछ ऐसा निकल सकता है जिससे आपके किसी करीबी के साथ आपका विवाद हो जाएगा। ऐसे में शायद परिस्थिति को संभालना आपके लिए कठिन हो सकता है। काम का बोझ और पारिवारिक मुद्दे आज आपका तनाव बढ़ा सकते हैं। आज आप काफी बोझिल महसूस करेंगे। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। इस समय आपको भावुक होकर नहीं बल्कि समझदारी से अपने फैसले लेने होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो अपनी परेशानियां किसी अपने के साथ बांटे। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं इससे आपका तनाव कम होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। आज आप कोई नयी आर्थिक योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको आराम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का मधुर व्यवहार आपको उनकी तरफ आकर्षित करेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। आज आप एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक समय भी बिताएंगे। वहीं दूसरी ओर घर के किसी सदस्य के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। ऐसे में आप खुद को शांत रखें ताकि बात ज्यादा आगे न बढ़ें। अगर आप ठीक से व्यवहार नहीं करेंगे तो आपको आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की बात करें तो आज कुछ फायदा मिल सकता है। हालांकि इस समय पैसों से जुड़ा लेन देन न ही करें तो बेहतर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में समझदारी से काम लेने की जरूरत है। अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 4 से 6:00 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज आपको काफी अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको आय का नया स्रोत मिल सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी जिससे आपके कुछ अटके काम पूरे हो सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा बेवजह के विवादों में उलझकर आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। आने वाले समय में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 3:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज अचानक किसी पुराने दोस्त से आपका संपर्क हो सकता है। लंबे समय बाद इस मित्र से आपकी फोन या इंटरनेट के जरिये बातचीत हो सकती है। आज आपकी कई पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा व्यवहार आपको खास होने का एहसास कराएगा। प्रेमी जोड़ों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज आपकी मुलाकात संभव हो पाएगी। अगर आपका कोई जरूरी काम रुका हुआ है तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आज वो पूरा हो जाएगा। नौकरीपेशा जातक अपनी जिम्मेदारियों और लक्ष्य पर ध्यान दे पाएंगे। आज यदि अतिरिक्त काम होगा भी तो आप उसे आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक मामले में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही परिस्थिति में सुधार आएगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा है। आज आप कुछ ऐसा करें जिससे परिजनों के साथ आपके संबंध और मजबूत हो जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप अपने पार्टनर की मदद से किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने में सफल रहेंगे। इससे आपका भरोसा अपने साथी पर और भी पक्का जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अटका हुआ उधार आज मिलने की प्रबल संभावना है। वहीं दूसरी ओर अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज अच्छा फायदा मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। अपना मन शांत रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहेगा। आज कई मामलों में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपको समझना होगा कि जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे में आपको अपने विचार सकारात्मक रखने चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर समस्या हो सकती है। आज सिर्फ जरूरत की चीज़ों पर ही खर्च करें। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार को संतुलित रखना होगा अन्यथा आपके बर्ताव से जीवनसाथी दुखी हो सकते हैं। आपको अपने परिजनों पर किसी भी बात को लेकर दबाव नहीं बनाना चाहिए। घर के छोटे सदस्यों के साथ प्यार से पेश आएं। रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके पार्टनर आपसे बेहद नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। अधिक परिश्रम करने से आज शारीरिक रूप से काफी थकान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में दिन शुभ है। काफी दिनों बाद आज आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिल सकता है। हालांकि इस समय आपको अपने आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसले लेने की जरूरत है ताकि आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं है। काम का दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच आप स्वयं को उलझा हुआ पाएंगे जिससे शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने लंबित पड़े कार्यों को धीरे धीरे पूरा करने की कोशिश करें। रोमांटिक लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके पार्टनर के साथ कुछ अनबन संभव है। ऐसे में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। शाम को अचानक कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर का वातावरण काफी अच्छा हो जाएगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आप नौकरीपेशा हैं तो आज अपने काम से काम रखें। दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित न हों, आप अपना भला बुरा जानते हैं। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आज कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं ऐसे लोगों को नजरअंदाज करें। वे आपको भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है, अपने प्रतिद्वंदियों से बच कर रहें। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी और आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी प्रेम बना रहेगा। अपने पार्टनर के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पैसों की बात करें तो अपने आर्थिक मामलों में जल्दबाजी में न करें क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक ठाक रहेगा। आप अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। अगर कोई समस्या आती भी है तो आप अपनी समझदारी से उसका समाधान करने में सफल रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आप अपने इस दिन को खास बनाने के लिए कोई योजना बनाएं। आपका प्यार देखकर आज आपके प्रिय खुद को भाग्यशाली समझेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं और किसी व्यावसयिक मामले को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी चिंता दूर होगी। यदि बेवजह की बातों से आप दूर रहेंगे और अपना सारा ध्यान काम पर लगाएंगे तो अच्छा होगा। आपकी सेहत की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 7 से रात्रि 8:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पिछले कुछ दिनों से काम के तनाव के कारण आप काफी बोझिल महसूस कर रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए बढ़िया साबित होगा। आज दोस्तों और परिवार के साथ आप एक खुशनुमा दिन बिताएंगे। ये मीठी पल लंबे समय के लिए यादगार बन जाएंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ अच्छे संकेत मिल रहे हैं। आज व्यापार में आपको कोई फायदा मिल सकता है। हालांकि अभी आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा इसलिए आप धैर्य से काम लें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप ऐसी कोई बात न करें जिससे आप दोनों के बीच मतभेद गहरे हो जाएं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसों की बात करें तो आज बड़े खर्च करने से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा। आज आप कुछ अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

Story first published: Tuesday, April 14, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion