Just In
- 2 hrs ago प्रेगनेंसी के First Trimester में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? कैसी होनी चाहिए हेल्दी डाइट
- 3 hrs ago OMG! भारत के इस गांव में प्रेगनेंट होने आती हैं विदेशी महिलाएं, आखिर यहां के मर्दों में क्या हैं खास बात
- 6 hrs ago Curd Benefits For Skin: रोजाना चेहरे पर दही मलने से पिग्मेंटेशन और मुंहासे की हो जाएगी छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा
- 8 hrs ago IPL 2024: कौन हैं क्रिकेटर केशव महाराज की स्टाइलिश वाइफ लेरिशा, इंडिया से हैं स्पेशल कनेक्शन
Don't Miss
- News JDU नेता की बेटी को LJP का टिकट, कौन है शांभवी चौधरी जिसे समस्तीपुर से लॉन्च करेंगे चिराग पासवान?
- Movies पत्नी को तलाक देकर करण जौहर के घर में किराए पर गर्लफ्रेंड के साथ लिव इन में रह रहा है ये एक्टर! मचा बवाल
- Travel अप्रैल की गर्मी में सैर करें कश्मीर की ठंडी वादियों में, IRCTC का 'कश्मीर-धरती पर स्वर्ग' पैकेज
- Finance Haryana News: हरियाणा में रबी फसलों की खरीद की सभी तैयारियां पूरी, 1 अप्रैल से 417 केंद्रों पर होगी खरीद
- Education Job Alert: बैंक ऑफ इंडिया ने निकाली 143 ऑफिसर पदों पर भर्ती 2024, देखें चयन प्रक्रिया
- Technology अप्रैल में OnePlus, Samsung, Motorola समेत इन ब्रांड्स के Smartphones होंगे लॉन्च, जानिए कीमत व स्पेक्स
- Automobiles Tesla को टक्कर देने के लिए Xiaomi ने लॉन्च की पहली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में मिलेगी 810KM की रेंज
- Sports Japan Open 2023: सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय की विक्टर एक्सेलसन से भिड़ंत आज
14 अप्रैल राशिफल: जानें आज किन राशियों की चकेगी किस्मत
आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और बनेंगे किसके बिगड़े काम, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। अगर आप मिलजुल कर काम करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में आप जरा सी भी जल्दबाजी न करें। निजी जीवन की बात करें तो यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब है तो आज आपको उनका अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है। हो सके तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चे अधिक हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो बासी भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आज आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप जिम्मेदारियां उठाने में ज्यादा आनाकानी न करें तो बेहतर होगा। ग्रहों की चाल आपकी तरक्की की ओर इशारा कर रही है, इसीलिए आप जमकर मेहनत करें। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। व्यापार में ऐसे उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आप बस अपने फैसले बहुत ही सोच समझ कर लें। जल्द ही आपकी इस नुकसान की भरपाई हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। हो सकता है आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल जाए। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आपके लंबित कार्य पूरे हो जाएंगे और आप पर से कार्यभार भी कम होगा। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। दफ्तर में आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप उधार लेन-देन से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारु रुप से पूरे होंगे। बस आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप बेरोजगार है तो आज आपको रोजगार मिलने की भी प्रबल संभावना है। व्यापारियों को आज कोई बड़े आर्थिक सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप अपने लिए शॉपिंग करने की सोच रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अगर आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदत है तो आप जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करें अन्यथा आने वाले समय में आप गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने की आशंका है। अपने निजी मामलों में आप किसी तीसरे का दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। दफ्तर में बॉस के सामने आप ठीक से व्यवहार करें। यदि वे आपके द्वारा किए हुए कार्यों में कमियां निकालते हैं तो आपको खुले दिल से अपनी गलतियों को स्वीकार करना चाहिए। अहंकार की भावना से बचें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। बड़े व्यापारियों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही नुकसान की वजह बन सकती है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ज्यादा जल्दबाजी न करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने के आसार है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। आप पूरी सकारात्मकता के साथ आगे बढ़े, आपको सफलता जरूर मिलेगी। नौकरीपेशा जातक दफ्तर में आलस्य से से बचें। आज आप पर जिम्मेदारियां कुछ बढ़ती नजर आ रही है। पैसों की स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आज आपकी कोई अच्छी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए अगर आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होता नजर आ रहा है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक खुद पर काम का ज्यादा दबाव न डालें। एक वक्त पर आप एक ही काम करें तो बेहतर होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। सेहत की बात करें तो आपको हाइपर एसिडिटी हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी लेटलतीफी आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है। आपकी यह आदत आपके बॉस का गुस्सा बढ़ा सकती है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदलें। लकड़ी के कारोबारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। मुमकिन है आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिले। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। अगर आप घर की मरम्मत या अन्य किसी खर्चे के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए आज का दिन ठीक नहीं है। सेहत की बात करें तो आज आप सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में अगर बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा होती है तो प्रतिक्रिया देने के दौरान थोड़ी सतर्कता बरतें अन्यथा आपका कहा आपके खिलाफ ही जा सकता है। व्यापारियों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आज पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके घर के बड़े बुजुर्गों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। घरेलू कलह का असर आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में यदि किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर आप अपने सहकर्मियों के साथ काम कर रहे हैं तो अहंकार की भावना से बचें। आपको सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। यदि इस कार्य में आपको सफलता मिलती है तो इसका श्रेय सबको जाना चाहिए। व्यापारी आज जोखिम भरे फैसले ले सकते हैं। आने वाले दिनों में आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी कुछ कमजोर महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक जागने से बचें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। इस वजह से आपको काफी थकान महसूस हो सकती है। हालांकि आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत का मौका न दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। ध्यान रहे मेहनत से आप अपने उच्च अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। इससे आपके लिए तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे। बेहतर होगा छोटे से छोटे काम को भी पूरी ईमानदारी और लगन से पूरा करें। व्यापारियों के लिए अच्छे लाभ के योग बन रहे हैं विशेष रुप से यदि आपका काम अनाज से जुड़ा है तो आपको डबल फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। धार्मिक कार्यों में आपका अधिक मन लगेगा। हो सकता है अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आप जमकर मेहनत करेंगे। बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत को खूब सराहेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। अगर आप कारोबारी हैं तो नए स्टॉक के लिए आज का दिन अच्छा है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन पुराने कर्ज आपको परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक