Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Bihar Diwas 2026 Wishes: गर्व से कहो हम बिहारी हैं...बिहार दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Chaiti Chhath 2026: चैती छठ कब है? जानें नहाय-खाय, खरना से लेकर उषा अर्घ्य की सही तारीख, पूजा विधि और महत्व -
Chaitra Navratri Day 4: मां कुष्मांडा को समर्पित है नवरात्रि का चौथा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Aaj Ka Rashifal 22 March 2026: मेष से मीन तक, रविवार को किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान? -
'अब पाकिस्तान का मुस्तकबिल हिंदुस्तान तय करेगा', धुरंधर-2' के इन 15 डायलॉग्स मचाया इंटरनेट पर गदर -
नवरात्रि के तीसरे दिन ऐसे बनाएं कुरकुरी कुट्टू की पकौड़ी, 10 मिनट में होगी तैयार
14 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों का दिन रहेगा आज खुशियों से भरा
दैनिक राशिफल में आपके दांपत्य जीवन, नौकरी, व्यवसाय, पढ़ाई, आर्थिक स्थिति आदि से संबंधित सारी महत्वपूर्ण बातें शामिल होती हैं। आप जानकारियों को प्राप्त कर अपने दिन को और भी खास और बेहतर बना सकते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
वैवाहिक जीवन की समस्याओं को बहुत ही समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। आज आपको तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आपका वाद विवाद हो सकता है। आप दोनों के बीच आपसी सामंजस्य बिगड़ने की संभावना है। बेकार की बातों में पड़कर आप अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं। सफल होने के लिए आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आज शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको अपनी तरफ से सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए काफी उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ने से आप बोझिल महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। आज का दिन जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी आपके लिए बढ़िया साबित होगा। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी का मूड बढ़िया रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर अचानक धन लाभ संभव है। इसके अलावा आज आप कोई महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला भी ले सकते हैं। पिछले कुछ समय से आपकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा था लेकिन आज आपको बहुत राहत मिलेगी। सेहत में सुधार आने से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 42
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 5:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पिछले कुछ समय से आप काम के दबाव के कारण अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में आपके रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। बेहतर होगा आप अपनों के लिए भी समय निकालें। सिर्फ चिंता करने और सोचने से सफलता नहीं मिल पाएगी। अपना कीमती समय बर्बाद ना करें और अपनी ऊर्जा सार्थक कामों में लगाएं। खर्चों में वृद्धि होगी लेकिन आय का नया स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। आज कम परिश्रम में ही आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपके लिए कितने जरूरी हैं। रोमांटिक लाइफ में आज आपकी किसी बात से आपके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही बोलें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपका पूरा ध्यान बच्चों और परिवार पर ही होगा। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। साथ ही घर के बाकी सदस्यों के बीच प्यार और एकता की भावना देखने को मिलेगी। आज माता पिता के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप समय पर अपने काम निपटाने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। आपकी अच्छी और बेहतर योजनाओं का परिणाम आपको मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बड़ा उछाल आने की संभावना है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 11 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आपकी लापरवाही के कारण आज स्वास्थ्य का मामला बिगड़ सकता है। आज सेहत में गड़बड़ी आपका दिन बर्बाद कर सकती है। आज आपका अधिकांश समय डॉक्टर और दवाखाने के चक्कर लगाने में ही चला जाएगा। पैसों की बात करें तो आज खर्चों में वृद्धि संभव है। आज पुराना कोई कर्ज भी आपको परेशान कर सकता है। घर में अशांति रहेगी। माता जी से आपकी अनबन हो सकती है। आज कामकाज में व्यस्त रहने के कारण जीवनसाथी भी आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस समय आपको परिवार और काम में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है अन्यथा आपके अपने उपेक्षित महसूस करेंगे। आपके बच्चों को आपकी काफी जरूरत है। आज आप यात्रा करने से बचें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 21
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का वातावरण आज अशांत रहेगा। परिजनों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। इस तनाव के कारण आपकी मानसिक शांति भंग होगी। पैसों की स्थिति में आज जबरदस्त उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। पिता के सहयोग या सलाह से आपको धन लाभ मिल सकता है। आप नौकरीपेशा हैं तो आज काम के सिलसिले में आप घर से दूर रहेंगे। आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। रोमांस के मामले में आज का दिन खास रहेगा। आज आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आप किसी के सामने प्रेम प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं तो जल्दबाजी करने से बचें। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे। आप एक दूसरे की जिम्मेदारियों को निभाने में भरपूर सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 35
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपकी सेहत एकदम बढ़िया रहेगी। आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से काफी मजबूत रहेंगे। यदि कार्यक्षेत्र में आज कोई चुनौती आती भी है तो आपको रोक पाना मुश्किल होगा। आप अपनी मेहनत से आने वाले समय में कोई बड़ी तरक्की करने वाले हैं। पारिवारिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। पिछले कुछ दिनों से घरेलू समस्याओं के कारण आपका स्वभाव काफी चिड़चिड़ा हो गया था। छोटी छोटी बातों पर आपको बेवजह गुस्सा करने की आदत हो गई थी लेकिन आज परिस्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में सिर्फ प्यार ही प्यार रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आपको उनपर थोड़ा और ध्यान देना होगा। पैसों की बात करें तो आज धन लाभ संभव है। आज आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7:45 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं जिससे आप काफी परेशान रहेंगे। पैसों के कारण किसी से आपका विवाद भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी से आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा और आपके बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता मजबूत होगा। अपनों से संबंध में किसी भी प्रकार की कड़वाहट ना आए इसके लिए जरुरी है कि आप सबके प्रति अच्छी भावना रखें। शाम को अपने पुराने मित्रों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिल सकता है। दोस्तों के साथ सुख दुख साझा करके आपको काफी बढ़िया महसूस होगा। आज खाने पीने के प्रति लापरवाही ना करें वरना मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज आपके मन में भौतिक सुखों की लालसा होगी। अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज आप बहुत कड़ी मेहनत करेंगे। इसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो कोई बेहतर विकल्प मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में गलफहमियों की वजह से तनाव रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने की कोशिश करें। आपको उनकी बातों को भी महत्व देना चाहिए। आपका रुखा व्यवहार उन्हें काफी दुखी कर रहा है। सेहत को लेकर आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ दिनों से आपके प्रदर्शन में लगातार उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी लेकिन आज आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता वरिष्ठों को चौंका देगी। आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। अपने नए व्यापार को लेकर आज आपको यात्रा करनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन पर ध्यान देने का आज आपको ज्यादा समय नहीं मिल पाएगा। इससे आपके बच्चे आज आपसे कुछ नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जाने अनजाने में आप उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आय का नया स्रोत प्राप्त होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच समझ कर लें क्योंकि आज अनुमान लगाना नुकसानदेह हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 12
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
निजी जीवन की परेशानियों से बचने के लिए आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आज आपको इसका बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अपने बड़ों से बातचीत करते समय अपनी वाणी और व्यवहार संतुलित रखें। वैवाहिक जीवन में प्रेम और खुशियां रहेगी। आज जीवनसाथी आपसे कुछ ज्यादा ही प्रसन्न रहेंगे। उनका साथ पाकर आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहना चाहिए। आज पैसा कमाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेन देन के लिए समय अच्छा नहीं है। यदि आप किसी पुरानी संपत्ति को बेचने की योजना बना रहे हैं तो आज कोई बड़ी अड़चन आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में काफी दिनों के बाद शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन समाप्त होने से आपके बीच एक बार फिर सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आज आप अपने प्रिय के प्रति कुछ अधिक भावुकता महसूस कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा। छोटे मोटे खर्चे होंगे लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए आपको और मेहनत करनी होगी। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। उनका प्रेम और आशीर्वाद मिलने से विपरीत परिस्थितियों में आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज कोर्ट कचहरी के किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। मानसिक शांति के लिए आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











