14 फरवरी राशिफल: इन राशियों का दिन रहेगा आज बेहद रोमांटिक

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से भी बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की तो नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपको भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। निजी जीवन की बात करें तो घर के माहौल में सुधार आने की प्रबल संभावना है। छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी और बहसबाजी से बचें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी पर अपना भरोसा मजबूत करें। आपका रूखा व्यवहार आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको दिल से जुड़ी बीमारी है तो आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आज किसी सहकर्मी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। महिला कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। इस तरह की बातों का बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलने की प्रबल संभावना है। आपका कोई अटका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। अगर आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में चल रहे तनाव को दूर करने का आज आप भरपूर प्रयास करेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्यार और उत्साह बना रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आप गैस, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। अपने निजी मामलों में आप किसी तीसरे को दखलअंदाजी करने न दें तो बेहतर होगा। साथ ही आपको अपने प्रिय का सम्मान करने की भी सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन की बात करें तो आज आप अपने पार्टनर के साथ खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचने की सलाह दी जाती है। आप मेहनत करें और आगे बढ़े आपको सफलता जरूर मिलेगी। अधिक क्रोध और तनाव से बचें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 20

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज के दिन आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नजर आएंगे और आपकी मेहनत पर भी गौर करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के बड़ों का समर्थन प्राप्त होगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज का दिन पार्टनर के साथ बहुत ही यादगार गुजरेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। कामकाज के प्रति लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। हो सकता है आज आपको बॉस की खरी खोटी भी सुननी पड़े। बेहतर होगा आप अपना दिमाग ठंडा रखें। कोई भी फैसला जोश और जल्दबाजी में लेने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। यदि आज आप कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो समझदारी और सावधानी से अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। घर में झगड़े झंझट हो सकते हैं। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज भागदौड़ के कारण काफी थकान रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

भावनात्मक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर बाधा का सामना आप पूरी हिम्मत के साथ करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आप अपनी समझदारी से बात को संभालने में सफल रहेंगे, लेकिन भविष्य में आपको इस तरह की बातों से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को आज कोई अच्छी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके प्रिय आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आज कोई अच्छी बात हो सकती है। पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में गड़बड़ी के कारण स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

निजी हो या पेशेवर जीवन आज आप पर जिम्मेदारियों को बोझ बढ़ सकता है। अचानक आयी इन जिम्मेदारियों से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लें। इससे आप किसी भी तरह का दबाव महसूस नहीं करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपको ज्यादा समय बिताने का अवसर प्राप्त नहीं होगा। आपके प्रिय आज कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। संतान को शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अपने पार्टनर के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें अन्यथा आज बेकार की चीजों में आपका दिन बर्बाद हो जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आप लापरवाही करने से बचें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 1:45 से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। अगर आप डेयरी उत्पादों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के सदस्यों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। अपनों के साथ बिताए हुए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो जल्द ही आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको साफ सफाई का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ है। रुके हुए काम पूरे होंगे और इसका फायदा आपको मिलेगा। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास प्लान करें और एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज अचानक कोई बड़ी समस्या हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। पैसों को लेकर चल रहा कोई प्रयास सफल होगा और धन की प्राप्ति होगी। सेहत की बात करें तो अगर आपको कोई परेशानी हो रही है तो आपको डॉक्टर से उचित सलाह लेनी चाहिए।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मन शांत रहेगा और आज आप तनावमुक्त रहेंगे। आज आपको खुद के लिए पर्याप्त समय भी मिलेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। यदि बड़े भाई या बहन के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच एक बार फिर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज की मुलाकात कुछ खास होने वाली है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा काम भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा बेहद लाभदायक रहेगी। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला ले सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा और आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। लंबे समय से चली आ रही है आपकी कड़ी मेहनत और प्रयासों का अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अच्छी खबर मिल सकती है। आपको वो काम सौंपा जा सकता है जिसे करने की आपको लम्बे समय से इच्छा थी। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। निजी जीवन की बात करें तो माता पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। अगर आप शादीशुदा हैं और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है तो आज आपके प्रिय अपना सारा गुस्सा भूल कर आपकी ओर प्यार से अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। लव पार्टनर के साथ रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आंख बंद करके आज किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आज आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कामकाज की बात करें तो तेल से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आप जमकर मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। भाई बहनों के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ रूखापन रहेगा। वे आपसे कुछ नाराज रह सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

Story first published: Sunday, February 14, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion