For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 जुलाई राशिफल: सावन का दूसरा मंगलवार इन राशियों के लिए रहेगा खास

|

अपने दिन भर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपकी सेहत कमजोर रहने के कारण रोजमर्रा के कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़कर नई नौकरी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़े संघर्ष के बाद आज मुनाफा मिल सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई भी बड़ा खर्च करने से बचें। अपने पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिजनों को ज्यादा समय देने की जरूरत है। जीवनसाथी को आपके भावनात्मक समर्थन की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12:15 से शाम 7:45 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप विद्यार्थी हैं और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं तो आज आपकी शिक्षा में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पूरी एकाग्रता से पढ़ाई करने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को लंबित कार्यों को पूरे करने के लिए आज काफी कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों का आर्थिक मुनाफा अटकने से तनाव बढ़ सकता है। घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर आज पिता के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप शांत रहकर बात को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको शुगर की शिकायत है तो आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 2:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर स्थिति अच्छी चल रही है, आप बस मन लगाकर अपना काम करते रहें। यदि आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों को किसी भी तरह की शिकायत का मौका न दें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आज आपको कोई बढ़िया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कुछ अनबन हो सकती है। हंसी मजाक में कही हुई किसी बात को लेकर आपके प्रिय आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। इस वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आप ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 29

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक मामले में आज आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज पैसों को लेकर कोई भी जोखिम उठाने से बचें अन्यथा जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आपका नुकसान हो सकता है। यदि भावनात्मक रूप से आप विचलित महसूस कर रहे हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना चाहिए। छोटी सी भी लापरवाही आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो आज समय पर आपके सभी कार्य पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। परिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक

आज का राशिफल 14 July 2020 | Aaj ka rashifal | Today's Horoscope | Deepali Dubey | Boldsky
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर हो या कार्यस्थल यदि आज आपको किसी की मदद करने का मौका मिले तो उनकी सहायता जरूर करें। दफ्तर में आपके बॉस का मूड आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने काम पर फोकस करें। सहकर्मियों के साथ गप्पेबाजी या इधर-उधर की बातें करने से बचें। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए आज का दिन राहतभरा साबित होगा। पिछले कुछ दिनों से यदि आप अपने व्यापार को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का सानिध्य प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। घर से बाहर निकलते समय ग्लव्स और मास्क पहनना न भूलें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार अधिक रहने के कारण आज कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। आज आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज पिता की ओर से लाभ संभव है। जीवनसाथी किसी बात को लेकर आज आपसे नाराज हो सकते हैं। आप उन्हें प्यार से मनाने की कोशिश करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आपको समझदारी का परिचय देने की जरूरत है। आप जितना कठिन परिश्रम करेंगे उतना ही मीठा फल आपको मिलेगा। अपने मन में नकारात्मक विचार न आने दें। जल्द ही आप महसूस करेंगे कि कार्यस्थल पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। निजी जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। संतान से जुड़ी कोई चिंता आपको सता सकती है। इस समय आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो निवेश करने के लिए दिन अच्छा है। शाम को कुछ दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 21

शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि आज आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कोई महत्वपूर्ण बातचीत करने वाले हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपको सकारात्मक जवाब मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को भी जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से यदि आप काम का दबाव अधिक महसूस कर रहे हैं तो आज के दिन खुद के लिए समय निकालने की कोशिश करें। कुछ ऐसा करें जिससे आपको खुशी मिलती हो। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य एकदम बढ़िया रहेगा। आज का दिन भाई बहनों के साथ बहुत ही मजेदार गुजरेगा। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर में चल रहे तनाव को दूर करने के लिए आज आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। आपकी इस कोशिश में आपको सफलता मिलेगी और आप एक खुशहाल पारिवारिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप अपने प्रिय के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज को लेकर आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आ रही है। नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई बड़ा मौका मिल सकता है। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाते हैं तो आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आगर आप प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करते हैं तो आज कोई भी सौदेबाजी करते समय जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको घाटा हो सकता है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तीखी वाणी आज आपको मुसीबत में डाल सकती है। निजी जीवन की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं। यदि आप इसी तरह अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करते रहेंगे तो घर में कलह बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने निजी और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाकर चलें। आज वाहन का प्रयोग करते समय आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 5:30 से दोपहर 3:30 तक

 कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आप व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा इसका बुरा असर आपके कारोबार पर पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाए तो उसे समय पर और ध्यानपूर्वक पूरा करने की कोशिश करें। आपकी आज की मेहनत आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के रास्ते खोल सकती है। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। इससे आपके रिश्ते में और मजबूती आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने विरोधियों से संभलकर रहें। वाद-विवाद से दूर रहें और किसी व्यक्ति विशेष को लेकर मन में बैर न रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप संयम और धैर्य बनाकर रखें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन जी तोड़ मेहनत करने की ओर इशारा कर रहा है। काफी प्रयासों के बाद आज आपके हाथ मुनाफा लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता-पिता भाई बहनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही यादगार गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तला, भुना या मसालेदार भोजन खाने से बचें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:30 से दोपहर 12:35 तक

English summary

Daily Horoscope for 14 July 2020 Tuesday

What does your Tuesday, July 14, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Monday, July 13, 2020, 17:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion