For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 जून राशिफल: कन्या राशि वालों के जीवन में आज आ सकती है ये समस्या

|

अपने दिनभर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपको अपने शब्दों का चयन बहुत ही सोच समझकर करना होगा अन्यथा न चाहते हुए भी आज आप विवादों में घिर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज अनावश्यक खर्चों से बचें। आर्थिक लेनदेन के लिए भी दिन अच्छा नहीं है। अगर आप नौकरी करते हैं तो ज्यादा इधर उधर की बातों पर ध्यान न दें। अपने सभी काम तय समय पर पूरे करें अन्यथा आपके बॉस आज कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर यही होगा कि आप उन्हें तनाव से दूर रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में आज वे आपकी मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखें। गलत खानपान की वजह से आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप सही और पौष्टिक आहार लें। छोटी छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। यदि आप कुछ दबाव महसूस कर रहे हैं तो आज खुद के लिए समय निकालें। दोस्तों या परिवार के साथ समय बिताएं। अपनों से दिल की बात शेयर करें, इससे आपका तनाव कम होगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो साझेदारी में कोई भी कार्य करने के लिए दिन ठीक नहीं है। नौकरी करने वाले जातकों को अपने लंबित कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों को लेकर आज आप काफी चिंतित रहेंगे। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज वरिष्ठों से उम्मीद के अनुसार सहयोग न मिलने से आप कुछ निराश रहेंगे। आप ईमानदारी से मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो आज धन हानि संभव है इसलिए अगर आज आप किसी नयी योजना पर काम करने या फिर निवेश का मन बना रहे है तो बेहतर होगा अपने इस फैसले पर विचार कर लें। आज कोई पुराना रोग असहजता का कारण बन सकता है। आप लापरवाही न बरतें और ठीक से अपना इलाज करवाएं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपकी सकारात्मक सोच आपको दूसरों से आगे रखेगी। परिजनों का प्रेम और सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा। आज किसी सहकर्मी से कुछ गलतफहमी हो सकती है इसलिए आप शांति से काम लें और अपना व्यवहार संतुलित रखें। इसके अलावा आज जो भी काम आपको सौंपा जाए तो उसे ध्यान से पूरा करें। लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आज घर का माहौल कुछ तनावपूर्ण रहेगा। आपसी तालमेल बिगड़ने से परिजनों के बीच मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी आ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। अपने माता पिता की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर रहा है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आप खूब मेहनत करेंगे और वरिष्ठ भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी आय और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा। व्यापारी वर्ग को किसी साझेदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है भागीदार आपका फायदा उठाने की कोशिश करे। आपके निरंकुश व्यवहार के चलते आज परिजन आपसे काफी नाराज रहेंगे। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। वहीं दूसरी ओर बड़े भाई से कोई उपहार मिल सकता है। आज उनकी कोई सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: नारंगी

सुबह अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही तनावपूर्ण रहने वाला है। किसी बात पर असहमति के कारण आपके जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का आदर करना चाहिए अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। कोई बड़ा वित्तीय फायदा मिलने का योग बन रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज का बोझ आपको परेशान कर सकता है। साथ ही कुछ घरेलू परेशानियां भी आज दिमाग पर छायी रहेगी। बच्चे आज आप से ज्यादा समय की मांग कर सकते हैं। आपको उन्हें निराश नहीं करना चाहिए। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना थोड़ी कसरत करें।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ आमदनी में भी वृद्धि की संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़े फायदे के लिए आप चालाकी भरी योजनाओं में फंसने से बचें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में यदि कड़वाहट चल रही है तो आज उनका गुस्सा शान्त हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है और आपकी जीवनसाथी की तलाश खत्म हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको मानसिक प्रसन्नता की अनुभूति होगी और शारीरिक रूप से भी आप काफी तंदुरुस्त रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 35

शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से दोपहर 12:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। अचानक आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आज आपको दफ्तर में अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। हालांकि आप शांति और सूझबूझ से अपने सभी कार्यों को बेहतर ढंग से निपटाने में कामयाब रहेंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके प्रेम में वृद्धि होगी। विदेशी स्रोतों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। आपके हाथ निराशा लगेगी। परिजनों के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें समझाने में आपको काफी मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 9:45 से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

काम का भार आज हल्का रहेगा जिससे आपको खुद के लिए ज्यादा समय मिल पाएगा। अगर आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं देंगे तो आपके वैवाहिक जीवन की समस्याएं बढ़ सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको सोच समझकर अपना आर्थिक फैसला लेना होगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी पढ़ाई में आ रही कोई बाधा आज दूर होगी। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज्यादा मात्रा होती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आज आप घर पर छोटी सी पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। आज अपनों के साथ सभी मनमुटाव भी दूर हो जाएंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिलेगा।। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरती रहेगी। पारिवारिक मुद्दे हो या काम से जुड़े उलझे हुए मामले, आज आपको अपने प्रिय का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके वरिष्ठ किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आपकी राय ले सकते हैं। यह आपके लिए कोई सुनहरा मौका हो सकता है इसलिए आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखें। सेहत के मामले में आज किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 3:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपके जीवनसाथी को आपके साथ की जरूरत है। उनके साथ ज्यादा समय बिताएं और उन्हें महसूस कराएं कि वे आपके लिए क्या मायने रखते हैं। इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज आपकी वजह से दफ्तर में कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधानी से अपने काम करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखें और कुछ ऐसा करने से बचें जिसकी वजह से आप मुसीबत में पड़ जाएं। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी आय और खर्च दोनों में संतुलन बनाकर चलना होगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। धीमी गति से काम चलने के कारण आज आप काफी तनाव में रहेंगे। आपको आर्थिक समस्या भी घेर सकती है। हालांकि आप निराश न हो जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। आज जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। आज आपके उग्र स्वभाव की आलोचना हो सकती है। दूसरों का गुस्सा अपने प्रिय पर न निकालें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें बल्कि आप अपनी सोच बदलें आप महसूस करेंगे कि चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर रही हैं। आज जो भी करें बहुत सोच समझकर अन्यथा बाद में आपके हाथ पछतावा ही लगेगा। शाम को दोस्तों के साथ कुछ वक़्त बिताने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 14 June 2020 Sunday

What does your Sunday, June 14, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Saturday, June 13, 2020, 14:20 [IST]
Desktop Bottom Promotion