Latest Updates
-
Eid Chand Raat 2026: दिखा ईद का चांद, अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश -
Chaitra Navratri 2026 Puja Time: कब है पूजा व घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, जानें नारियल की सही दिशा -
EId Chand Raat 2026 Saudi Arabia Live: कब दिखेगा ईद का चांद, जानें कब मनाई जाएगी ईद -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes in Sanskrit: संस्कृत श्लोकों और मंत्रों के साथ दें नववर्ष की शुभकामना -
Navreh Special Lunch: घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी स्टाइल तहर और नदरू यखनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे सब -
Eid-Ul-Fitar 2026: क्या घर में पढ़ी जा सकती है ईद की नमाज? औरतों के लिए क्या हैं शरीयत के नियम -
Navreh 2026 Wishes: 'नवरेह पोस्त त मुबारक!' कश्मीरी दोस्तों को इन खास संदेशों से दें नए साल की बधाई -
Hindu Nav Varsh 2026 Predication: 60 साल बाद लौटा 'रौद्र संवत्सर', दुनिया के लिए 5 डरावनी भविष्यवाणी -
Navratri 2026 Kalash Sthapana: शुभ फल के लिए कलश में क्या डालें? जानें डॉ. वाई राखी के अचूक उपाय -
Chaitra Amavasya आज, पितरों को जल देने और दान-पुण्य के लिए नोट कर लें शुभ मुहूर्त
14 जून राशिफल: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का साथ, पैसों की स्थिति में आएगा बड़ा उछाल
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने आज के दिन से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपने व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। यदि आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो आज न चाहते हुए भी आप अपनों को नाराज कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके काम में रफ़्तार आएगी। आपके अच्छे प्रदर्शन को देखकर वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों को आज अपने पुराने किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले ले सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, लेकिन पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप काम के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: दोपहर 1:25 बजे से रात्रि 10:10 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ कोई मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। मुमकिन है इससे आपके करियर को एक नयी दिशा मिलेगी। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है लेकिन आज अचानक कुछ बड़े खर्चे संभव है। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। हो सकता है आज परिजन आपकी किसी बात को गलत समझ बैठे। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो चीज़ें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। इतना ही नहीं, आज आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी भी आपको समझने में भूल कर रहे हैं जिससे आपको काफी निराशा हो सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज शिक्षा के क्षेत्र में कुछ रुकावटों का सामना आपको करना पड़ सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी हालांकि ज्यादा तनाव लेने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 21
शुभ समय: प्रातः 4:50 से दोपहर 2:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरी हो या व्यापार, कार्यभार अधिक रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले बहुत ही सावधान रहना होगा। आपको अपनी आर्थिक योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। दिन के दूसरे हिस्से में आप यात्रा कर सकते हैं। आज आपके संपर्क का दायरा बढ़ेगा। आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण लोगों से जुड़ सकते हैं। मुमकिन है आने वाले दिनों में इसका पूरा लाभ आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। अगर आप शौक मौज पर खर्च करने का मन बना रहे हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा आपको कोई गंभीर रोग घेर सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन कुछ मामलों में आपके लिए निराशाजनक रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपकी आर्थिक स्थिति की तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए गलत आर्थिक फैसले का गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। शादीशुदा जिंदगी में आपकी कम होती दिलचस्पी जीवनसाथी को आपसे दूर कर रही है। बेहतर होगा आप उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लें और अपने प्रिय को पर्याप्त समय दें। कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपकी धीमी गति के कारण आपके ज्यादातर कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। हो सकता है आज उच्च अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आएं। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 8:20 से दोपहर 3:40 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। बेहतर होगा आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाने का प्रयास करें। कपड़ों के व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। आपके हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। परिजनों के साथ किसी बात पर असहमति हो सकती है। यदि आप साफ दिल और समझदारी से अपना पक्ष रखेंगे तो आपके अपने आपको जरूर समझेंगे। आप महसूस करेंगे कि आज जीवनसाथी भी आपको समझने में भूल कर रहे हैं। अगर आप विद्यार्थियों है तो आपको शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको तनाव मुक्त रहना होगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको मौज मस्ती का कोई बढ़िया अवसर मिलेगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप काफी प्रसन्न रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आज धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। परिजनों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी से सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आज कठिन से कठिन काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों से आपके तालमेल अच्छा रहेगा। मुमकिन है आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका भी मिले। सेहत में सुधार आने से आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 18
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
लम्बे समय बाद आज आप मानसिक शांति महसूस करेंगे। आज आप अपनों के बीच ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। मित्रों या परिजनों के साथ आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा। आज आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपकी सारी शिकायतें दूर कर देगा। कामकाज की बात करें तो अगर आप व्यापार करते हैं तो आप किसी नए कार्य को लेकर योजनाएं बना सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम आज समय पर पूरे होंगे। साथ ही आज आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान देंगे। पैसों के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आय का नया स्रोत मिल सकता है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। आप स्वयं को तनाव मुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। निजी जीवन की बात करें तो यदि आज आप किसी मुसीबत में फंस जाते हैं तो परिजनों और दोस्तों का पूरा समर्थन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी की वजह से आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। दफ्तर में आप अपने काम समय पर पूरे करेंगे। अगर व्यापार करते हैं तो आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से आपको राहत मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपको अपने क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा, नहीं तो आज आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं। विशेष रूप से कार्यस्थल पर आपको इस बात का अधिक ध्यान रखना होगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपको उग्र होकर नहीं बल्कि शांति से काम लेना होगा। व्यापारियों को आज निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। पिछले कुछ समय से यदि आप बचत पर ज्यादा ध्यान दे पा रहे हैं तो आज आपको बचत करने का अच्छा मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज रोजमर्रा के कार्यों में जीवनसाथी आपकी मदद कर सकते है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। अगर आपको लो बीपी की शिकायत है तो संभलकर रहें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 25
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 7:45 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप नौकरी करते हैं तो रोजाना की तनावपूर्ण दिनचर्या से आज आपको राहत मिलेगी। मुमकिन है आज काम का बोझ कुछ हल्का रहेगा और आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। खुद को तरोताजा करने के लिए दिन अच्छा है इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। आज जीवनसाथी के साथ आपकी काफी खट्टी मीठी बातें होंगी और आपका खूब मनोरंजन होगा। अपने प्रिय के साथ बिताए ये पल आपके लिए यादगार बन जाएंगे। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। आप इसी तरह निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही आपको अच्छे फल की प्राप्ति होगी। अगर बात आपकी आर्थिक स्थिति की करें तो दिन सामान्य रहेगा। आज आप ठीक ठाक बचत कर पाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपके लगभग सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे हो सकते हैं। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन लाभ हो सकता है। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप शौक मौज पर कुछ धन खर्च कर सकते हैं। आज आपके आसपास के लोग आपकी सकारात्मकता देख आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इतना ही नहीं, लोगों के बीच आपके अच्छे व्यवहार और संतुलित बोल की काफी तारीफ भी होगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आज आपको बहुत संभलकर रहना होगा। शक के आधार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से बचें अन्यथा आप दोनों के रिश्ते में गहरी दरार पड़ सकती है। बेवजह की बातों में पड़कर अपनी एकाग्रता भंग न करें बल्कि अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। आपकी छोटी सी भूल आप पर भरी पड़ सकती है। दफ्तर में आज सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो जाएगा। जल्द पैसा कमाने के चक्कर में आज किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपने आर्थिक फैसले लें। घर में आज कोई अच्छी बात हो सकती है जिससे माहौल काफी खुशनुमा हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी महत्वपूर्ण चर्चा कर सकते हैं। आज आप स्वयं को ऊर्जावान और बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











