Latest Updates
-
Global Running Day: दौड़ना शुरू करने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा नुकसान -
Rajasthani Festive Style Dal Bati Recipe: घर पर बनाएं पारंपरिक स्वाद वाली दाल बाटी -
Aaj Ka Rashifal 03 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Healthy Weight Loss Kela Stem Sabzi Recipe: फाइबर से भरपूर इस सब्जी को डिनर में शामिल करें -
World Bicycle Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व साइकिल दिवस? जानें इतिहास, महत्व और साइकिल चलाने के 10 फायदे -
Jodhpur Style Pyaz Kachori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी और चटपटी कचौरी -
Vibhuvana Sankashti Chaturthi 2026: विभुवन संकष्टी चतुर्थी कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
मामा IPS, नाना रजिस्ट्रार और चाची राजनीति में, जानें Vaibhav Suryavanshi के परिवार में कौन क्या करता है? -
El Nino: क्या है एल नीनो, मानसून की बारिश और तापमान पर कैसे असर डालता है? जानिए सब कुछ -
Grandma Sunday Recipe Rajma Chawal Recipe: दादी के हाथ जैसा स्वाद अब घर पर पाएं
14 मार्च राशिफल: इन राशियों पर रहेंगी आज मां लक्ष्मी मेहरबान
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल तो आइए जानते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज लंबे समय बाद आपको अपने घर जाने का मौका मिल सकता है। परिजनों के साथ समय बिताकर आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। आपके माता पिता का प्रेम और स्नेह मिलने से आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी और आप अपनों के लिए जमकर खरीदारी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप अपने लंबित कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आज आपको किसी बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को संभालने का मौका दिए जाने की संभावना है हालांकि ये आपके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी इसलिए आप किसी तरह की चूक न करें। रोमांटिक लाइफ में आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम बना रहेगा। वहीं शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 2:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर रहेगा और आप दोनों साथ में अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा फायदेमंद नहीं है। खर्चों में वृद्धि के साथ साथ धन हानि भी संभव है। आज खर्च करने से पहले अपने बजट पर ध्यान दें। दफ्तर में आज आपके किसी कार्य में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। यदि आप समझदारी से काम लेंगे तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। ऐसे में आप उच्च अधिकारियों की भी मदद ले सकते हैं। आज परिवार के लोग आपके लापरवाह रवैये से नाराज रहेंगे। आपको उनकी भावनाओं की कद्र करनी चाहिए। महत्वपूर्ण लोगों से बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दें, नहीं तो बेवजह आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम हो जाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सावधान रहने की जरूरत है। उचित सलाह लेकर ही निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज कोई लेन देन करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें अन्यथा भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन की परेशानियों के कारण आप मानसिक रूप से दबाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी का कड़क रवैया आप दोनों के प्रेम को कड़वाहट में बदल रहा है। कामकाज की बात करें तो और आज आप पूरी ऊर्जा और ईमानदारी से अपने काम पूरे करेंगे। आपका बेहतरीन प्रदर्शन वरिष्ठों को भी प्रसन्न कर देगा। आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। किसी करीबी से असहमति के चलते वाद-विवाद हो सकता है और यह आपके लिए झुंझलाहट भरा साबित होगा। आप शांत रहकर इस परेशानी से बच सकते हैं। आज आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है। कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। आपके अच्छे सितारे आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ करा सकते हैं। आज धन कमाने का कोई बढ़िया अवसर आपको मिल सकता है। आपको वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरुरत है। कोशिश करें कि आपकी किसी बात या काम से आपका जीवनसाथी आहत न हो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आज दफ्तर में हर कोई आपकी तारीफ करेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आप दोनों आज अपनी पसंद की जगह पर कुछ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इससे जुड़े फैसले लेने के लिए दिन शुभ है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 8
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 3:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे। आज किसी भी काम को लेकर आपको जल्दबाजी से बचना होगा अन्यथा आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। जीवनसाथी अपने खूबसूरत अंदाज में एक बार फिर आपसे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आज वे आपको कोई सरप्राइज दे सकते हैं। आप भी अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया करें। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ सकती है। आज आप जरूरतमंदों को धन या वस्त्र दान करें। आज पिता या घर के अन्य किसी सदस्य से लाभ मिल सकता है। आज का दिन परिजनों के साथ आनंद और मनोरंजन में बीतेगा। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस समय आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालना आपके लिए ठीक नहीं है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी सेहत और कमजोर हो सकती है। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी से छोटी बातों को भी नजरअंदाज ना करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन आज खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं। अचानक बच्चे कोई बड़ी फरमाइश कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में आज कुछ ज्यादा ही खर्च हो सकता है। आप व्यापार करते हैं तो कोई बड़ा निवेश करने से बचें। व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए यह समय उचित नहीं है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज आप लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अचानक यात्रा करने से आज आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 19
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 10:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कार्यक्षेत्र में आज विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सहनशीलता और काबिलियत के बल पर बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना आसानी से कर पाएंगे। भविष्य में अच्छे परिणाम की प्राप्ति के लिए आप मेहनत और प्रयास करते रहें। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का योग बन रहा है। आप थोड़ी समझदारी से काम लेंगे तो अपनी आर्थिक स्थिति को सृदृढ़ बनाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज मनमुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। माता पिता का सहयोग मिलेगा और उनके साथ आज आप कुछ समय बिता पाएंगे। पिछले कुछ समय से कामकाज में व्यस्त रहने कारण आप उन्हें समय नहीं दे पा रहे थे। सेहत का मामला आज नरम गरम रहेगा। अपना ध्यान रखें।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 13
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 5:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आप बहुत ही प्रसन्न रहेंगे और सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आपकी खुशमिजाजी और जिंदादिली देखकर आपके आस पास के लोग काफी प्रभावित होंगे। ऑफिस में काम अधिक रहने के बावजूद आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करेंगे। आज आपके बॉस का मूड काफी बढ़िया रहेगा। अपने वेतन को लेकर यदि आप बातचीत करना चाहते हैं तो आज का दिन इसके लिए बढ़िया है। व्यापार करने वाले जातकों का कोई काम कागजी अड़चन के कारण बीच में ही अटक सकता है लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। जल्द ही आपकी समस्या दूर होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप बचत पर ध्यान दे पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए तनावपूर्ण रहेगा। घर परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने परिजनों के साथ मेलजोल बढ़ाने की जरूरत है। सबके प्रति अपनी भावनाएं अच्छी रखें। आप महसूस करेंगे कि घरवाले आपको समझने लगे हैं। आपको अपने गुस्से पर भी काबू रखने की जरूरत है। कई बार आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुश्किल में डाल देता है। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आप ठंडे दिमाग से अपनी गलती स्वीकार करें और अपने प्रिय से क्षमा मांगकर बात को खत्म करें। पैसों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। धन की प्राप्ति होगी लेकिन आज आपको कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप जितना ज्यादा प्रयास और मेहनत करेंगे उतनी ही अच्छी सफलता आपको मिलेगी। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 5 से 7:30 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अगर आप अपनी वाणी पर संयम नहीं रखेंगे तो आज किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। आज आपका मन विचलित रहेगा और आप बेचैनी महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। निवेश करने वालों को भी आज संभलकर अपने फैसले लेने होंगे। आज घर के माहौल में कुछ सुधार आएगा और अपनों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन कुछ बढ़िया रहेगा। कारोबार में बढ़ोतरी के साथ अटका हुआ धन प्राप्त होने की भी संभावना है। कुछ शारीरिक कष्ट संभव है। बेहतर होगा अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के मामलों के लिए दिन कुछ खास नहीं है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से दोपहर 1:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में आज कुछ तनाव संभव है। आप महसूस करेंगे कि आपके पार्टनर आप दोनों के रिश्ते को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं हैं। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में आप हिम्मत से काम लें। आपको समझना होगा जिंदगी किसी के लिए रूकती नहीं है, आप भी आगे बढ़ें। आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। वे आपके साथ किसी खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। उनकी ओर से कोई खास भेंट भी आपको मिल सकती है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको उनका सहयोग मिलेगा। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपका उत्साह बढ़ाएंगे और आप पूरी जिम्मेदारी से अपने काम खत्म करेंगे। आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप किसी से प्यार करते हैं तो अपने दिल की बात कहने के लिए यह समय बहुत अच्छा है। आपको सकारात्मक जवाब मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। हालांकि इसके लिए आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में आपको अच्छा फल देगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। परिजनों के साथ आज घूमने फिरने का मौका मिल सकता है। आज किसी रिश्तेदार के यहां आप जा सकते हैं। वैसे भी कुछ समय से आप काम का दबाव अधिक महसूस कर रहे थे इसलिए खुद को तरोताजा रखने के लिए बीच बीच में आपको ऐसे ब्रेक लेने चाहिए। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा। संतान की शिक्षा से जुड़ी किसी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 10:10 तक



Click it and Unblock the Notifications