14 मार्च राशिफल: इतवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा सुकूनभरा

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसकी चमकेगी किस्मत जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे और हर चुनौती का सामना बड़ी आसानी से कर पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। लकड़ी के कारोबारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर अनबन हो सकती है लेकिन आप प्यार से अपने प्रिय को मनाने में कामयाब रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अपने आर्थिक फैसले सोच समझ कर लें। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। दूसरी ओर यदि आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार पार्टनरशिप में शुरू करना चाहते हैं तो जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। आप सोच समझकर ही अपना फैसला लें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट अनुसार खर्च करेंगे तो कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। हो सकता है आज आपको परिजनों के साथ छोटी सी यात्रा करने का भी मौका मिले। इसके अलावा घर के किसी छोटे सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन काफी खर्चीला रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार चलने की सलाह दी जाती है। यदि आप बिना सोचे समझे खर्च करेंगे तो आने वाले दिनों में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। फैशन से जुड़ा काम करने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ और बेहतर होगी। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज बासी भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मानसिक रूप से यदि आप उथल पुथल महसूस कर रहे हैं तो किसी अपने से मन की बात साझा करने के लिए दिन अच्छा है। इससे आप काफी बेहतर महसूस करेंगे और हो सकता है आपकी परेशानी का हल ही भी मिल जाए। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। बाहर का तनाव आप घर पर न ही लाएं तो बेहतर होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपको ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपका काम समय पर पूरा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज सेहत और पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। काम के साथ-साथ आप पर्याप्त आराम भी करें। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा खर्च करने से भी आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको छोटा मोटा मुनाफा हो सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठ अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की जरूरत है। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज के दिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बेहतर होगा। इसके अलावा सहकर्मियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। वहीं व्यापारियों की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत की बात करें तो समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। घर हो या कार्यक्षेत्र आप पर जिम्मेदारियां काफी बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरा करने का प्रयास करें। दफ्तर में आज बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से आपकी चिंता बढ़ सकती है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नज़रअंदाज कर रहे हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन कड़े परिश्रम की ओर इशारा कर रहा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अपने बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने का मौका आपको मिल सकता है। इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और अपनों के साथ चल रही गलतफहमी को दूर करने की कोशिश करें। यदि कुछ समय से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज आप किसी पुराने लंबित बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज दिन की शुरुआत किसी गरीब को दान करने से करें। इसका अच्छा लाभ आपको जरूर मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। आज आपके लिए कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आय का नया स्त्रोत आपको मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आज आपको काफी तारीफें भी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर फलों और मिठाइयों का काम करने वाले जातकों को भी आज जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी दिक्कत होती है तो उसे नजरअंदाज करने की भूल न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है जिससे आप काफी तनाव में रहेंगे। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। आपको यूरिन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज कुछ व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। हो सकता है आप कुछ बदलाव करने का भी फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च पद की प्राप्ति चाहते हैं तो अपने छोटे से छोटे कार्यों को भी पूरी मेहनत और ध्यान से करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपकी प्रसन्नता बढ़ा देगा। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत की बात करें तो आज गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी नहीं होगी लेकिन खर्च में वृद्धि संभव है। पैसों को लेकर आज जीवनसाथी से आपकी कुछ कहासुनी भी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। दफ्तर में काम का बोझ कम रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय कोई भी नया काम शुरू करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज आप उधार देने से भी बचें। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आप काफी तरोताजा रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Story first published: Sunday, March 14, 2021, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion