Latest Updates
-
Harish Rana: क्या होती है 'ब्रेन सूदिंग' दवा? जो इच्छामृत्यु प्रक्रिया के दौरान हरीश को दी जा रही -
Eid के मुबारक मौके पर जन्में बेटा-बेटी के लिए 100+ इस्लामिक नाम, अर्थ के साथ -
युवराज दुआ कौन हैं? PM मोदी ने जिनकी रील को अपनी इंस्टा स्टोरी पर किया शेयर -
Navratri Wishes In Sanskrit: संस्कृत के इन मंत्रों और श्लोकों से दें तीसरे नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Gangaur Vrat Katha:गणगौर पूजा में जरूर करें इस कथा का पाठ, शिव-पार्वती की कृपा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान -
Eid Mubarak Wishes in Urdu: 'अल्फाजों में मोहब्बत, दुआ में असर...उर्दू शायरी के साथ कहें 'ईद मुबारक' -
Happy Gangaur 2026 Wishes: गौरा-शंकर का साथ मिले...इन संदेशों के साथ अपनों को दें गणगौर पूजा की शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal, 21 March 2026: मेष से मीन तक पढ़ें 12 राशियों का राशिफल, जानें शनि दोष के उपाय -
Eid Mubarak Wishes 2026: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें ईद की मुबारकबाद -
Gangaur Wishes For Husband: सजती हूं तेरे नाम...अपने पिया जी को इन संदेशों के साथ दें गणगौर की शुभकामनाएं
14 मई राशिफल: आज इन 3 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें अपने दिन का हाल
आज किन राशियों के भाग्य का चमकेगा सितारा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और मन लगाकर अपना हर काम करेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। आज कॉल पर ही आपकी कोई महत्वपूर्ण मीटिंग हो सकती है। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ संतुष्ट रहेंगे लेकिन आपको समय पर अपने काम पूरे करने होंगे। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। हालांकि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ दिन आनंद में बीतेगा। जीवनसाथी के साथ बेकार की बहसबाजी करने से बचें। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वाले लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 6:20 से 11:25

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है अन्यथा आज मुश्किल हो सकती है। आवश्यकता के अनुसार आज आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। इससे आपको काफी संतुष्टि मिलेगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन शुभ है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। उच्च पद की प्राप्ति के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं तो आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी बड़े क्लाइंट के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। निजी जीवन की किसी समस्या का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आप तनाव मुक्त रहेंगे जिससे शारीरिक रूप से भी आप मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपकी सेहत ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रहों की स्थिति स्वास्थ्य को लेकर अच्छे संकेत नहीं दे रही है। आपको अपना ज्यादा ध्यान रखना होगा। आप नौकरी करते हैं तो आज आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपको सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापारियों को आज छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में कोई व्यवसायिक मामला आपको परेशान कर सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जगह आपको मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। पैसों की बात करें तो आज आपके खर्चे कम होंगे।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 40
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करना होगा। अपने बॉस के साथ तर्क वितर्क करने से बचें अन्यथा आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को भी वाद विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में करोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज ज्यादा खर्च न ही करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव संभव है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद संभव है। ऐसा कोई काम न करें जिससे आपके बड़ों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। ज्यादा तनाव के कारण आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज के मोर्चे पर दिन काफी थकान भरा रहेगा। आप नौकरी करते हैं तो किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा लंबित कार्यों का बोझ भी आप पर दबाव डाल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज कुछ राहत मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा लेकिन रिश्तों में प्यार और आपसी तालमेल बना रहेगा। आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। अगर आपको त्वचा से जुड़ी समस्या है तो लापरवाही करने से बचें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप व्यापार करते हैं तो वर्तमान स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आप ज्यादा माल स्टोर करने से बचें। नौकरी करने वाले जातकों को अपने काम पर अधिक ध्यान देना होगा। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आपके बॉस का गुस्सा काफी भड़क सकता है। निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है, नुकसान होने की संभावना है। आज आपका मन कुछ उदास रहेगा। आपको कोई अनजाना भय सता सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। अपनों के साथ समय बिताएं, आपका तनाव कम होगा। कुलमिलाकर आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा इसलिए आप धैर्य से काम लें।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। वाणी में कठोरता के कारण जीवनसाथी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। गुस्से में आकर ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर बाद में आपको पछतावा हो। निजी जीवन की परेशानियां आपके काम को प्रभावित कर सकती हैं। आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा ताकि आपके काम सुचारू रूप से चलते रहें। पैसों की स्थिति में कुछ सुधार संभव है। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि आपको वित्तीय मामलों में बहुत ही संभलकर अपने फैसले लेने की जरूरत है अन्यथा आप पर कर्ज का दबाव बढ़ सकता है। मानसिक शांति के लिए आप पूजा पाठ में ध्यान लगाएं। आपको समझना होगा कि काम के साथ आपकी सेहत भी जरूरी है इसलिए खुद का ध्यान रखें। आज किसी करीबी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। मेहनत के अनुरूप फल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को आज अतीत में लिए अपने किसी महत्वपूर्ण फैसले का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपके प्रयासों से आज आपका मंदा पड़ा कारोबार एक बार फिर आगे बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज माता पिता के साथ समय बिताकर मन को सुकून मिलेगा। इसके अलावा आपके पिता आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ सकती है। आज आपके प्रिय का गुस्सा शांत हो जाएगा और उनके बर्ताव में भी नरमी आएगी। किसी करीबी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें अन्यथा हंसी मजाक में कही हुई कोई बात विवाद का रूप ले सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी ऑनलाइन क्लासेज चल रही हैं तो इसका भरपूर फायदा आपको उठाना चाहिए। ग्रहों की स्थिति शुभ है, आपको अपनी मेहनत का उचित फल जरूर मिलेगा। व्यापारियों को नए कारोबार में निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों पर काम का दबाव अधिक होगा लेकिन आपको मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए। आपकी आज की मेहनत आने वाले समय में आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। निजी जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन संभव है। आपको बहुत ही समझदारी से परिस्थिति को संभालना होगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय: सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आपके अधिकांश कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। आप स्वयं को जोश और उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। साथ ही आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा। आज उनकी ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह भी मिल सकती है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि आपको इस मामले में जल्दबाजी से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। छोटे भाई या बहन के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पैसों की बात करें तो आज आय से ज्यादा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज अपेक्षित परिणाम न मिले मिले तो आपको निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। आपको प्रयास करते रहना चाहिए। परिस्थिति में सुधार जल्द ही आएगा। कामकाज के मोर्चे पर अगर आप कुछ नया करने का विचार कर रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। आप थोड़ी प्रतीक्षा करें। नौकरीपेशा जातकों को यह सलाह दी जाती है कि किसी तरह के बदलाव से अभी बचें। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। फिजूल खर्ची ना ही करें तो बेहतर होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका तनाव काफी कम होगा। जरूरत से ज्यादा किसी से उम्मीद न रखें। आपको आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। आपको लम्बे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा थी आज वो आपके हाथ लग सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको कोई नया कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आप खूब मेहनत कीजिये, इससे आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अपने कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको उम्मीद के अनुसार ही लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। धन लाभ का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान होगा। यदि आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











