For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 नवंबर राशिफल: आज इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

|

आज कैसा बीतेगा आपका दिन, क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपके दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। सुबह सुबह आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने दृढ मनोबल और आत्मविश्वास के बल पर अपने हर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। दफ्तर में आपकी प्रतिभा निखर के सबके सामने आएगी। आपके बेहतरीन प्रदर्शन से वरिष्ठ सिर्फ संतुष्ट ही नहीं रहेंगे बल्कि आपकी मेहनत को सराहना भी मिलेगी। मुमकिन है आज आपको कोई बड़ा सम्मान भी मिले। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। सही समय पर आपका सही कदम आज आपका बड़ा फायदा करा सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अचानक धन लाभ मिल सकता है। सेहत के लिहाज से आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के आसार हैं। आज माता पिता की ओर से भी वित्तीय सहायता मिल सकती है। आप नयी जमीन या घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दस्तावेजी कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ आज सैर सपाटे पर जाने का मौका मिल सकता है। पिछले कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपकी जो अनबन चल रही थी, आज उसके समाप्त होने की प्रबल संभावना है। आज आपके प्रिय अपना सारा मनमुटाव भूलकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देंगे। रोमांटिक लाइफ में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आप दोनों के बीच का प्यार बढ़ेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं जिससे बात काफी आगे बढ़ सकती है। आज आपको जोश से नहीं, होश से काम लेने की जरूरत है। शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट आ सकती है। पैसों की स्थिति आज कुछ खास नहीं रहेगी। आपको जिस आर्थिक फायदे की उम्मीद थी आज वो नहीं मिल पाएगा। खर्चों में भी वृद्धि संभव है। आज भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। मन में निराशा के भाव रहेंगे। ऐसे में आपका किसी भी काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। आप नौकरीपेशा हैं तो आज दफ्तर में आपके बॉस किसी बात को लेकर आप पर भड़क सकते हैं। आप उन्हें शिकायत का मौका ना दें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 17

शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज कुछ लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। हो सकता है हंसी मजाक में कही हुई कोई बात आपको बुरी लग जाए जिससे आपका गुस्सा बढ़ सकता है। आपको सलाह दी जाती हैं कि आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। बेवजह के झंझटों में पड़कर अपना कीमती समय व्यर्थ ना करें। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपके संबंध भी मधुर रहेंगे। यदि आप लव मैरिज की इच्छा रखते हैं तो इस बात की प्रबल संभावना है कि आपके घरवाले आपकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए तैयार हो जाएं। आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप कोई बड़ा वित्तीय लेन देन करने वाले हैं तो इससे जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से ना बाटें। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कुछ दिनों से काम का बोझ बढ़ने के कारण आप स्वयं और परिवार पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे लेकिन आज परिजनों के साथ समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है। आज कामकाज को अलग रखकर आप अपनों के साथ ढेर सारी मौज मस्ती करें। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है। व्यापारियों को आज अचानक किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपके नए काम में आज कुछ कागजी अड़चनें आ सकती हैं जिससे आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। आपकी चिंता बढ़ेगी लेकिन ऐसी स्थिति ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। आपकी आपकी यह परेशानी जल्द दूर हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार और अपनापन रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 4

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात संभव है। पहली ही मुलाकात में आप उनसे काफी आकर्षित हो सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले आप आश्वस्त हो जाएं कि कहीं यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। हालांकि इससे आप दोनों के बीच कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। वैसे भी जहां प्यार होता है वहीं तकरार भी होती है। पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। पुराने किसी निवेश का उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आ आएगा। आज आप काफी वक़्त से लंबित बिलों का भी भुगतान कर पाएंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होने से आपको काफी राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने सभी कार्य करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप जल्द से जल्द अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको अपने प्रयास और मेहनत तेज करने होंगे। इस समय आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की भी जरूरत है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको ध्यान से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। आपका बढ़ता हुआ तनाव आपके काम को भी प्रभावित कर रहा है। आर्थिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा नुकसान संभव है। बड़ी खरीदारी करने से आज आपको बचना होगा। आज आप शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों से अच्छा महसूस नहीं करेंगे। आप में उत्साह की कमी रहेगी। ऐसे में आपको पूजा पाठ में अधिक ध्यान लगाने की जरूरत है। अपने इष्ट देव की आराधना करें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने में आज आप कुछ ज्यादा ही धन खर्च कर सकते हैं। यदि आप इसी तरह हाथ खोलकर खर्च करते रहेंगे तो जल्द ही आप बड़ी मुसीबत में आ जाएंगे। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। परिजनों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद संभव हैं। बात जब अपनों की आती है तो अहंकार का त्याग कर देना चाहिए। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो आपको अपनी जुबान पर लगाम लगाकर रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा रहेगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। मगर कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आपको उनके साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन कई मामलों में आपके लिए बेहतर साबित होगा। आज आश्चर्यजनक रूप से आपकी तरक्की हो सकती है। पिछले कुछ समय से आपका व्यापार काफी धीमी गति से चल रहा था लेकिन आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। कोई ऐसा मौका आपको मिल सकता है जिससे आपका कारोबार बढ़ाने का सपना जल्द ही पूरा होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में अपने बॉस से वो तारीफ सुनने को मिल सकती है जिसकी आपको हमेशा से इच्छा थी। घर में शांति बनी रहेगी। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएग। आज काफी दिनों के बाद आप उनके साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आप महसूस करेंगे कि अपनों के बिना आपकी हर खुशी कितनी अधूरी है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी। आज आप कुछ बड़े खर्चे भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना है। आप लापरवाही ना करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में आज कोई बड़ी समस्या आ सकती हैं। आज जीवनसाथी का उग्र स्वभाव किसी बड़े विवाद का कारण बन सकता है। घर में अशांति रहेगी और परिजन भी काफी परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको अपनी ओर से बात को संभालने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इस समय आपकी माता को हर तनाव से दूर रखें अन्यथा उनकी सेहत में गिरावट संभव है। पैसों को लेकर आज आपकी किसी से कहासुनी हो सकती है। मुमकिन है अटके हुए धन की प्राप्ति ना होने से आपको काफी झुंझलाहट हो। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके वरिष्ठ आपके काम से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। आने वाले समय में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि आप पूरी मेहनत से इस काम को करते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4 से बजे से रात्रि 8:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप अपनी सेहत को प्राथमिकता देंगे। पिछले कुछ समय से आप अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को लेकर काफी तनाव में थे लेकिन आज आप व्यायाम शुरू करने का निश्चय करेंगे। हो सके तो रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें या फिर दोस्तों के साथ दौड़ लगाएं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा। घर परिवार से जुड़ी किसी परेशानी का आज अंत होगा और आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि आप हाल ही में परिणय सूत्र में बंधे हैं तो आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा। आज आप किसी खास जगह पर कैंडललाइट डिनर के लिए जा सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। आपके रिश्ते को लेकर घर में कोई बड़ा बवाल खड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से काम लें। घरवालों के विरुद्ध जाकर कोई काम ना करें। सही समय का इंतजार करें, आपको सफलता मिलेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों का समर्थन और स्नेह मिलने से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। माता पिता के साथ काफी दिनों बाद आज आपको समय बिताने का अवसर मिलेगा। आप अपने पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आप सैर सपाटे का आनंद लेंगे। आज बच्चों की तरफ से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपके क्षेत्र से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे लोगों से जुड़ने का फायदा आपको जल्द ही मिलेगा। व्यापारियों के लिए भी दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसों को लेकर कोई समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 8:30 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 14 November 2019 Thursday

What does your Thursday, November 14, 2019 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Wednesday, November 13, 2019, 17:10 [IST]
Desktop Bottom Promotion