14 नवंबर राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों का होगा बेड़ापार

आज किन राशियों को मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद और किसके जीवन में होगा खुशियों का आगमन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा लाभ मिलने के आसार है। आज आप कोई नया और बड़ा सौदा करें। अगर आपका काम ट्रांसपोर्ट से जुड़ा है तो आपको कानूनी मामलों में बचकर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आज आप काफी एक्टिव रहेंगे और अपने सभी काम पूरी जिम्मेदारी के साथ निपटाएंगे। दिन के दूसरे हिस्से में पैसों को लेकर आज किसी से आपका वाद विवाद हो सकता है। अगर आप शांत दिमाग से काम लेंगे तो आप बड़ी मुसीबत से बच सकते हैं। आज के दिन आपको विवादों से दूर ही रहना होगा अन्यथा लम्बे समय के लिए आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ नरमी से पेश आएं। सेहत का मामला आज बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 10

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज आपकी मानसिक परेशानियां कम हो सकती है। पैसों को लेकर चल रही समस्या का समाधान होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। कुछ समय से यदि आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पा रहा था तो आज आपको सैर सपाटे या दोस्तों के साथ मुलाकात का अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। काम का बोझ कम रहेगा और वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सामने वाला आपका कोई करीबी दोस्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। जीवनसाथी किसी कारणवश आपसे नाराज रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों को आज नुकसान उठाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक संकट से उबरने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन मे शांति रहेगी। भाई बहन के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। यदि घर का कोई सदस्य आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। आप समझदारी से अपना पक्ष रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ काफी अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय से कुछ प्यार भरी बातें करेंगे और आपकी कोई पुरानी याद भी ताजा हो जाएगी। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। उच्च पद की प्राप्ति या मनचाहा ट्रांसफर हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर में शांति का वातावरण रहेगा। पिछले कुछ समय से परिजनों के बीच तालमेल बिगड़ने से घर का माहौल काफी गर्म चल रहा था लेकिन आपकी लगातार कोशिशें आखिरकार सफल होंगी और अपनों के बीच दूरियां खत्म करने में आप कामयाब होंगे। माता पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में अपने वरिष्ठों से बातचीत करते समय आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें। हो सकता हैं बातों बातों में आप कुछ ऐसा कह जाएं जिससे आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर लें। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है। पेट से जुड़ी तकलीफ से राहत मिलेगी और काफी दिनों बाद आज आप अपने मनपसंद भोजन का लुत्फ उठा पाएंगे।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

मन में असंतोष का भाव रहेगा। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन चिंतित रहेगा। अगर बात पैसों की करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा। बड़े खर्चे करने से बचें अन्यथा आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आप संभलकर रहें। आपका बड़बोलापन आपको मुश्किल में डाल सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से प्रसन्न रहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। आज व्यर्थ की भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3:45 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। आज आपकी मेहनत का उचित फल आपको मिलने से मन बहुत प्रसन्न रहेगा। अगर आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी उच्च अधिकारियों के सामने आपको नीचा दिखाने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों से संभलकर रहें। व्यापारिक उद्देश्य से की गई यात्रा आज सफल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा और आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन अनुकूल है। आज आप में ऊर्जा का स्तर काफी अच्छा रहेगा। शाम को अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12:05 से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। मन शांत रहेगा और आप ताजगी का अनुभव करेंगे। किसी रुके हुए कार्य के बनने से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के बीच मेल मिलाप रहेगा। आज रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा और दिन काफी मौज मस्ती में गुजरेगा। आज माता या पिता से आपको कोई खास भेंट मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आप दोनों ज्यादा समय बिताने के लिए सैर सपाटे पर जा सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आगे बढ़ने का कोई बेहतरीन मौका आपको मिल सकता है। हालांकि आपको काफी कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। वहीं व्यापार से जुड़े जातक फायदे का सौदा कर सकते हैं। पैसों को लेकर ज्यादा चिंतित न हों, खुद पर भरोसा रखें नतीजे अच्छे ही मिलेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे। घर मे स्थिति प्रतिकूल रहेगी। परिजनों के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। इस समय आपको धैर्य का दामन थामें रहना होगा। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं इनसे घबराने की जगह आप हर परिस्थिति का सामना पूरी हिम्मत से करें। पैसों की बात करें तो आज खर्चे कुछ बढ़ते नज़र आ रहे हैं। आमदनी से ज्यादा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने खर्चों पर काबू करें और भविष्य के लिए पैसे जोड़ने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों पर दबाव अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने सभी काम योजना के अनुसार करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो इसके कई फायदे आपको मिलेंगे। आज आपके पास कई महत्वपूर्ण काम होंगे और आपका अधिकांश समय भागदौड़ में जाएगा। व्यापार में कुछ फायदा मिल सकता है। किसी उलझे हुए व्यवसायिक मामले को आप अपनी बुद्धिमानी से सुलझाने में सफल रहेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज किसी अधिकारी से आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापारियों को ठीक ठाक फायदा हो सकता है। छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। इससे आपके घर की शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के स्वभाव में उग्रता रहेगी। आपको विवादित मुद्दों पर बात करने से बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी थकान बढ़ सकती है और आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग: केसरिया

शुभ अंक: 21

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेगी। आपको एक बार फिर जीवनसाथी के साथ प्रेम हो जाएगा। लम्बे समय के बाद एक दूसरे के साथ कुछ रोमांटिक समय बिताने का मौका भी मिलेगा। हो सकता है आप अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए भी जाएं। वहीं दूसरी ओर संतान पक्ष से कुछ कष्ट संभव है। पढ़ाई लिखाई के प्रति उनकी लापरवाही आपकी चिंता बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि संभव है। सेहत आपकी एकदम बढ़िया रहेगी और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। छोटी छोटी बातों पर आपका गुस्सा करना आज आपके नजदीकी लोगों से मनमुटाव की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। दफ्तर में सहकर्मियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो जाएगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 2:30 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आपको अपने लगभग हर एक प्रयास में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपके सारे काम बहुत ही आसानी से पूरे होंगे। साथ ही उच्च अधिकारी भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। वे आपकी जमकर तारीफ करेंगे। इससे आपका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को बड़े आर्थिक लेन देन से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में कलह रहेगी। माता पिता आपकी आलोचना कर सकते हैं। आपको उनकी भावनाओं का आदर करना होगा। बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने की भूल न करें। पैसों की बात करें तो आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप एक शांत भरा दिन बिताएंगे। संतान पक्ष से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। बच्चों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। वहीं दूसरी ओर आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा इसके लिए आप स्वयं को पहले से ही तैयार रखें। आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले दिल से नहीं बल्कि दिमाग से लेने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी कार्यकुशलता से वरिष्ठ काफी प्रभावित होंगे। आज आपको अपनी तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। अगर आपका काम लकड़ी, खाने पीने की चीजों, दवा या तेल से जुड़ा है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 6:30 बजे तक

Story first published: Saturday, November 14, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion