Latest Updates
-
World TB Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व टीबी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्र का पांचवा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
14 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों को मिलेगी बड़ी चिंता से मुक्ति
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? अगर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल और पाएं अपने आज से जुडी कई जानकारियां। आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। आज पैसा कमाने का कोई बढ़िया मौका आपको मिल सकता है लेकिन कुछ बड़े खर्चे भी संभव है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन कुछ ठीक नहीं है। अपने प्रेमी/प्रेमिका पर शक करने की आपकी आदत आज आप दोनों के रिश्ते को समाप्ति की ओर ले जा रही है। आपके वैवाहिक जीवन की बात करें तो आप महसूस करेंगे की जीवनसाथी आपसे ज्यादा खुश नहीं है। मुमकिन है वे अपनी नाराजगी जाहिर ना करना चाहें। ऐसे में आपकी जरा सी गलती आप दोनों के बीच विवाद करा सकती है। माता पिता से आपको प्रेम और सहयोग मिलेगा जिससे कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। कामकाज में कुछ खास मन नहीं लगने की वजह से कुछ कार्य अधूरे रह सकते हैं।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 33
शुभ समय: सुबह 8:25 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज सेहत में सुधार होने से आपका मन काम में लगेगा और आप अपने सभी कार्यों को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। दफ्तर में काम के प्रति आपका समर्पण देखकर आपके वरिष्ठ भी काफी प्रभावित होंगे। व्यापारियों के लिए दिन कुछ ठीक नहीं है। कोट कचहरी का कोई मामला उभरने से आज नुकसान संभव है। आज परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिल सकता है और आप इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का आनंद लेने के लिए दिन अच्छा है। पैसों की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6
शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में आज कुछ तनाव संभव है। घर के सदस्यों के बीच आज वाद विवाद हो सकता है। ऐसे में परिस्थिति को संभालना आपके लिए थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आप हिम्मत ना हारें। अपने पिता की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी की नाराजगी आज बढ़ सकती है, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए आपको उनसे बातचीत करके उनका गुस्सा शांत करना चाहिए। पैसों के मामले में आपके लिए दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक प्रयास फलीभूत होने से पैसों को लेकर चल रहा आपका तनाव आज कुछ कम हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप बहुत ईमानदारी और धैर्य से अपने सभी काम निपटाएंगे। आज यात्रा करने से आपको बचना होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर परिवार में शांति बनी रहेगी और परिजनों के साथ समय काफी अच्छा गुजरेगा। पिछले कुछ समय से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप जो प्रयास कर रहे थे आज उनका सकारात्मक फल आपको मिल सकता है। हालांकि आज खर्च कुछ अधिक रह सकता है लेकिन आपकी आय में वृद्धि होने के कारण कोई समस्या नहीं आएगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। दफ्तर में अपने काम को आप बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे और वरिष्ठ आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार आने से जीवनसाथी से सुख प्राप्त होगा। आज संतान पक्ष से भी कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहेगा। उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए आपकी मेहनत आज रंग लाएगी। योग और ध्यान आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
बीते कुछ दिनों से आप तनाव में ज्यादा रह रहे थे लेकिन आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है जिसमें आप स्वयं को चिंतामुक्त और बेहतर मनोदशा में पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की कोई बड़ी तरक्की हो सकती है। व्यापार में भी लाभ का योग बन रहा है। आज आप अपना कोई काम दोबारा शुरू करने का मन बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। मुमकिन है आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई ऐसा खास उपहार मिले जो आप दोनों के प्रेम की गहराई को दर्शाता हो। परिजनों के साथ तालमेल भी काफी अच्छा रहेगा। आपके माता पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। आज पैसों को लेकर किसी तरह की कोई समस्या नहीं आएगी। आज आप अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव ला सकते हैं जिससे पेट से जुड़ी किसी समस्या से आपको काफी राहत मिलेगी।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 से दोपहर 12:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज काम का बोझ अधिक रहने सब कुछ अस्त व्यस्त हो सकता है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए आपको कुछ नई योजनाएं बनानी होगी। यदि आप आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो ऐसे में आप किसी अनुभवी या भरोसेमंद इंसान से सलाह ले सकते हैं। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपको मानसिक पीड़ा मिल सकती है। परिजनों के साथ आप एक शांत भरा दिन बिता पाएंगे। पैसों की करें तो आज जिस आर्थिक मुनाफे की आपको उम्मीद थी वो आपको नहीं मिल पाएगा। जीवनसाथी की मदद से आपको रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी आसानी होगी। सेहत आपकी ज्यादा अच्छी नहीं रहेगी। आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:40 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपका रहस्यमयी बर्ताव आपके आसपास के लोगों को काफी परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप सबके साथ ठीक से व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का सही समय है। आज आपको अपनी क्षमताओं को दिखाने का अवसर प्राप्त होगा इसलिए इधर उधर की बातों पर ध्यान ना देकर आप इन अवसरों का पूरा फायदा उठाएं। निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। आप अपने जीवनसाथी के प्रति अपने भावनात्मक लगाव को और बढ़ाने की कोशिश करें ताकि उन्हें पता चल सके कि वे आपके लिए कितने मायने रखते हैं। छोटी छोटी बातों पर क्रोधित होना भी आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। दीर्घकालिक निवेश आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। आज आपको अपने सभी आर्थिक प्रयासों में भी सफलता मिलने का योग है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अचानक धन लाभ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय के नए स्रोत भी आपको प्राप्त हो सकते हैं। आज खराब स्वास्थ्य की वजह से आपको अपने काम पर एकाग्रता बरकरार रखने में दिक्कत महसूस होगी। आपके जरूरी कामों में कई बाधाएं आएंगी। संतान पक्ष से कष्ट होने की संभावना है। आज उनकी तबियत कुछ नरम रह सकती है। पारिवारिक जीवन को लेकर स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है। परिजनों के बीच आपसी विवाद के कारण घर का वातावरण बिगड़ सकता है। रोमांटिक लाइफ में भी आज उथल पुथल रहेगी। प्रेमी/प्रेमिका के आपसी संबंध में खटास आ सकती है जिस कारण आपके बीच अलगाव हो सकता है। यात्रा के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आज की गई यात्रा केवल थकान ही देगी।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 42
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आर्थिक मोर्चे पर दिन लाभदायक है। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए भी आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में रुख करेंगी और आपको हर काम में सफलता हासिल होगी। आज अचानक घर में मेहमानों का आना दिन को और खुशनुमा बना देगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है जिस कारण आपके मन में तनाव रह सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है लेकिन आप यह बात भली भांति जानते हैं कि आप एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। माता व पिता दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनका पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपके वरिष्ठ अपना सहयोग देंगे।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 17
शुभ समय: सुबह 8:20 से रात्रि 8:40 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आज काम का दबाव बना रहेगा। आज आपके वरिष्ठ आपसे सख्ती से पेश आ सकते हैं जिस कारण आपका तनाव बढ़ जाएगा। अगर पैसों से जुड़े मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही करेंगे तो आज आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। माता पिता की सेहत अच्छी रहेगी और उनका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। मुमकिन है आपके प्रेमी/प्रेमिका से किसी गलतफहमी की वजह से आपके रिश्ते में दरार पड़ जाए। किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले एक दूसरे की बातों को गौर से सुनें और समझने का प्रयास करें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आज सहकर्मियों के साथ अनबन की स्थिति उत्पन्न होने से माहौल थोड़ा गर्म हो जाएगा। अगर आपने समझदारी से काम नहीं लिया तो आपकी छवि बिगड़ते देर नहीं लगेगी। आज आपको महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। हो सकता है यह खबर आपके ट्रांसफर से जुड़ी हो। आज बड़े भाई से आपको कोई फायदेमंद सलाह मिल सकती है। कुछ चुनौतियों से सामना होने के बाद आपको खुशियां भी मिलेगी। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और आप जमकर मौज मस्ती करने के मूड में रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कोट कचहरी के मामलों के लिए आज का दिन अच्छा है, फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। किसी भी नए कार्य को करने से पहले घर के बड़ों की सलाह लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 20
शुभ समय: प्रातः 5:15 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में खुशियां और सुकून रहेगा। परिजनों के बीच छोटी मोटी अनबन हो सकती है लेकिन शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाते वक्त ठीक से व्यवहार करें और कोई भी गैरजिम्मेदाराना हरकत करने से बचें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। दफ्तर के काम में व्यवधान पड़ने की काफी संभावना है। आप संभलकर रहें। बच्चे आज आपकी खुशियों की वजह बन सकते हैं। आज रोमांस आपके दिलो दिमाग पर छाया रहेगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहेंगे। आपको आराम करने का पर्याप्त समय मिलेगा। आपकी ऊर्जा के स्तर में वृद्धि होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











