For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

14 अक्टूबर राशिफल: इस राशि के लोग न करें जल्दबाजी, हो सकता है नुकसान

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। अपनों के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। यदि किसी बात को लेकर आप चिंतित हैं तो अपने मन की बात परिजनों से साझा करें। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपकी कड़ी मेहनत का मीठा फल आपको प्रमोशन के रूप में मिलने की प्रबल संभावना है। सरकारी नौकरी करने वालों पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। अगर आप खुद का छोटा-मोटा व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो बासी भोजन का सेवन करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 10

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। हद से ज्यादा भावुक होना किसी भी लिहाज से आपके लिए ठीक नहीं है। आपको मानसिक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज कोई बड़ा बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो अचानक आपको आपके ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी सफलता मिलने के आसार हैं। यदि किसी सरकारी अड़चन के कारण आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कॉस्मेटिक्स, फर्नीचर, स्टेशनरी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी नोकझोंक हो सकती है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप पानी का सेवन अधिक मात्रा में करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। आज आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में काम के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। सहकर्मियों से भी टकराव और बहसबाजी से आपको बचना होगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। अगर आपका काम फाइनेंस से जुड़ा है तो आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आपके प्रिय के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपकी आपसी समझ भी बेहतर होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप अपना ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपके अंदर सकारात्मकता और ऊर्जा का संचार होगा। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में कार्य का बोझ बढ़ सकता है। हालांकि आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना हर काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ आपको सहकर्मियों का भी सहयोग मिलेगा। अगर आपका काम टारगेट बेस्ड है तो आज आसानी से आपका लक्ष्य पूरा होगा। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आज का दिन जीवनसाथी के साथ बहुत ही खास गुजरने वाला है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 23

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ है। आपकी सही आर्थिक योजनाओं का अच्छा फल आपको मिल सकता है। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है जिससे पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में तनाव के कारण आप ठीक से काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेहतर होगा आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप उच्च अधिकारियों से बात कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में निवेश से जुड़े फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बड़े व्यापारी हैं तो अपने कर्मचारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। वाद विवाद से आपका ही नुकसान होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि परिजनों के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा। काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देना चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो दूसरी कंपनियों में आवेदन देने के लिए समय अनुकूल है। वहीं दूसरी और व्यापार करने वाले जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण आपकी योजना बीच में अटकी हुई है तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर में अचानक वाद विवाद होने की आशंका है। इस तरह की परिस्थिति में आपको हिम्मत और धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपना आपा खोने से बचें और शांति से मामले को निपटाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत का पूरा ध्यान रखें। लापरवाही उनका स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। शाम को अचानक कुछ मेहमानों का घर पर आना हो सकता है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी धीमी गति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। आप तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपको दी हुई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां वापस भी ली जा सकती हैं। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको ठीक ठाक मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। घर के बड़े आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव लेकर आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं तो कामकाज को लेकर आपको जिम्मेदारी और विश्वसनीयता बढ़ाने की जरूरत है। दफ्तर में आपके बॉस आपको जो भी काम सौपें आप उसे पहले पूरा करने का प्रयास करें, साथ ही उन्हें शिकायत का एक भी मौका न दें। अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज आपके बिजनेस पार्टनर के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है। इस तरह की परिस्थिति में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना होगा। ऐसे मतभेदों का बुरा असर आपके व्यापार पर पड़ सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आप पूरी मेहनत और लगन से काम करें जल्द ही आपके करियर में एक नया मोड़ आने वाला है। वहीं व्यापारियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके बनते हुए कार्यों को भी बिगाड़ सकती है। लकड़ी का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। आपको कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त होगा। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो घर में आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। इस तरह के फैसले आपको जल्दबाजी में न लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो बाहर का खाना खाने से आप बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में बॉस की बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। अपने काम पर फोकस करें और सभी नियमों का पालन करें। अगर आप होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करते हैं तो आज आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। आपके मन में व्यापार बदलने की भी इच्छा पैदा हो सकती है। इस तरह के फैसले आप जल्दबाजी में न ही ले तो बेहतर होगा। सोच समझकर ही अपना अंतिम फैसला लें। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज खर्चे अधिक हो सकते हैं लेकिन किसी तरह की समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी और एक दूसरे के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सर्दी, जुकाम और कफ से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बावजूद इसके आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी वर्ग जिस आर्थिक मुनाफे की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे वह आज मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अपनी प्लानिंग पर ध्यान देने की जरूरत है। निजी जीवन में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आज आप कुछ समझौते भी कर सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से दो-चार होना पड़ सकता है। ऐसे में आपको लापरवाही करने से बचना होगा अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो वरिष्ठ अधिकारियों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा और आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को काफी संघर्षों के बाद उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। यदि आज आप व्यापार से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। बेहतर यही होगा कि आप लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर आज आपको मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 14 October 2020 Wednesday

What does your Wednesday, October 14, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Tuesday, October 13, 2020, 16:44 [IST]
Desktop Bottom Promotion