Latest Updates
-
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद -
Navratri 2026: क्या नवरात्रि के 9 दिनों में बाल और नाखून काट सकते है या नहीं? जानें नियम -
क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं नवरात्रि व्रत? बीच में मासिक धर्म शुरू हो जाए तो क्या करें -
Rajasthan Diwas 2026: राजस्थान दिवस पर शेयर करें मारवाड़ी बधाई संदेश, दिखाएं अपनी संस्कृति का गौरव -
Gudi Padwa 2026 Wishes: मीठी पूरनपोली का स्वाद...गुड़ी पड़वा पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes: नई शुरुआत का ये शुभ दिन...इन संदेशों से अपनों को दें हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं -
Navratri Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत संदेशों और श्लोकों के साथ अपनों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं -
Navratri 2026: पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए जरूर पढ़ें ये शक्तिशाली संस्कृत श्लोक -
Aaj Ka Rashifal 19 March 2026: नववर्ष पर चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Eid Chand Raat 2026: ईद का चांद दिखने पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा उर्दू शायरी और मुबारकबाद संदेश
14 सितंबर राशिफल: शनिवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी या फिर देने होंगे अभी और इम्तिहान, ऐसे कई सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। तो आइए जानते हैं आज क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। आपके आस पास के लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं या कहते हैं ऐसी बातों से प्रभावित ना हों। सही व्यक्ति आपके गुणों को अपने आप ही पहचान लेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है इसका जश्न आप अपने पूरे परिवार के साथ मनाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अभी उचित परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। सही समय पर आपके मनचाहे पार्टनर की तलाश खत्म हो जाएगी इसलिए थोड़ा सब्र करें। कामकाज की बात करें तो सफल होने के लिए आपको कुछ अलग सोचने की जरूरत है। अपने विचारों में रचनात्मकता लाएं इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अपने बजट को संतुलित रखें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 10
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। आपका हर काम आसानी से पूरा होगा जिससे आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। आज आप स्वयं के लिए भी समय निकालने में सफल रहेंगे। आप इस मौके का पूरा फायदा उठाएं। बाहर निकले दोस्तों के साथ घूमने फिरने का आनंद लें। सामाजिक मेल मिलाप करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा जातक अपने काम के प्रति काफी गंभीर रहेंगे और पूरे जोश के साथ अपने सभी कार्य निपटाएंगे। व्यापारी भी अपने काम में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी और घर के अन्य सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रोमांटिक लाइफ में आपकी जिद्द आप दोनों के बीच दूरियों का कारण है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाएं। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7:00 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
प्रेम जीवन हो या दांपत्य जीवन आपको अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। अपने प्रेमी/प्रेमिका के सामने आप खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। आपकी भावनाओं के बारे में जानकर आपके साथी थोड़े भावुक हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप खुशी महसूस करेंगे। आज आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। आप नौकरी करते हैं तो अपने उच्च अधिकारियों की मदद से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर लेंगे। सहकर्मियों के साथ भी आपके संबंध काफी अच्छे रहेंगे जिससे काम करने में आपको बहुत आनंद आएगा। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो आपको अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति में थोड़ी गिरावट आ सकती है। आज कुछ अनावश्यक खर्च होने के आसार हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें। ज्यादा चटपटा खाने से बचें। शराब और सिगरेट जैसी बुरी आदतों से भी दूर रहें।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के मामले में आज आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। नया घर या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपके पास एक साथ कई काम आ सकते हैं जिन्हें समय पर निपटाने का दबाव हो। ऐसे में आप काफी परेशान रहेंगे। हो सकता है मानसिक तनाव के कारण आप काम पर ठीक से ध्यान ना दे पाएं। बेहतर यही होगा कि आप ज्यादा सोचने में समय ना गवाएं बल्कि ठंडे दिमाग और एक बेहतर योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ संबंधों में सुधार आने से आप अच्छा महसूस करेंगे। इससे घर का वातावरण भी शांत रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
सेहत की बात करें तो आज कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप पैरों के दर्द से परेशान रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है यह सब आपकी लापरवाही का नतीजा है। निजी जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहेंगे। उनका प्यार और साथ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। घर के छोटे सदस्यों से सम्मान पाकर आप बहुत ही बढ़िया महसूस करेंगे। जीवनसाथी भी आपका पूरा ख्याल रखेंगे। आज आपका कोई अपेक्षित कार्य पूरा हो सकता है। पैसों के मामले में मन स्थिर रखकर ही कोई फैसला लें वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। दफ्तर में आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें आपकी रूचि ज्यादा ना हो, ऐसे में आप काम से जी चुरा सकते हैं लेकिन इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मौज मस्ती करने वाला रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ काफी मजेदार समय बिताएंगे। बीते कुछ समय से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी हुई थी और खाने पीने को लेकर आप काफी परहेज कर रहे थे लेकिन आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। अपनी सारी परेशानियों और तनाव को एक ओर रखकर इस मौके का फायदा उठाएं। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। आप ना सिर्फ अपनी कमजोरियों बल्कि अपनी ताकत को भी पहचानने की कोशिश करेंगे। अपने जीवन को एक नई और बेहतर दिशा देने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बना सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर आज आपको लाभ मिलने का योग बन रहा है। आपके पैसों की समस्या दूर हो सकती है। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपके स्वभाव में खुशमिजाजी देखने को मिलेगी। आपका सकारात्मक रवैया आपको बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने की हिम्मत देगा। आज आप अपने उन मित्रों या रिश्तेदारों से संपर्क कर सकते हैं जिनसे आप काफी समय से मिल नहीं पाए या फिर उनसे आपकी बातचीत नहीं हो पायी है। घर के सदस्यों का रवैया आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज हर मामले में आपको उनका समर्थन मिलेगा जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज दफ्तर में आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही मशगूल रहेंगे। आपके कुछ ईर्ष्यालु सहकर्मी बेवजह की बातों से आपका ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन उन्हें नजरअंदाज करके आप अपना काम करते रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी। सोच समझकर ही खर्च करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 2
शुभ समय: दोपहर 1:30 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
बात जब अपनों की आती है तो आपको अपने गुस्से और जुबान पर काबू रखने की जरूरत है। आपके बिगड़े हुए बोल और आपका उग्र स्वभाव आपके परिजनों को दुखी कर सकता है। आपके जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपकी तुनकमिजाजी आपको अपनों से दूर कर रही है। इससे आप अपनी मानसिक शांति भी खो सकते हैं। आपके मूड में उतार चढ़ाव रहेगा जिससे दफ्तर में काम कर पाना आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। सहकर्मियों से उलझने से बचें बल्कि उनके प्रति अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखने की कोशिश करें। आप व्यापार करते हैं तो आज आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आप महसूस करेंगे कि अचानक चीजें आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। बेहतर होगा आप अपने व्यावसायिक निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें। सेहत की बात करें तो आज मन उदास और बेचैन रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 16
शुभ समय: दोपहर 1:30 से 3:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की मदद से लाभ मिलने के आसार हैं। आपकी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। दफ्तर में किसी सहकर्मी से आपके बिगड़े हुए संबंध में भी सुधार आ सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। घर का वातावरण बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपका आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक दोस्तों के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आज जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपके प्रिय का मूड कुछ ज्यादा ही गर्म रहेगा, ऐसे में आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा। बातचीत करते समय ध्यान रखें। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 6
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पुरानी संपत्ति से जुड़ा निर्णय लेने के लिए समय ठीक नहीं है। आप इसकी बिक्री की योजना बना रहे हैं तो आपके रास्ते में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। कागजी करवाई में अचानक कोई समस्या खड़ी हो सकती है। बेहतर होगा आप कुछ समय के लिए अपना फैसला टाल दें। आज आप कुछ ज्यादा ही भावुक महसूस करेंगे। यदि आपने अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रखा तो आपके सामने अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन अच्छे संकेत नहीं दे रहा है। आपके पार्टनर के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। बात इस कदर बढ़ सकती है कि आपका रिश्ता टूट भी सकता है। खुद को शांत रखने की कोशिश करें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक नहीं है। धन हानि होने की संभावना है। सेहत का मामला गड़बड़ रहेगा, आप सावधान रहें।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 27
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप अपने नए व्यापार की रूपरेखा तैयार कर सकते हैं। यदि आपको कोई परेशानी होती भी है तो आपके पिता आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। आज वित्तीय रूप से भी आपको उनकी सहायता मिलेगी। दफ्तर में आपको जो भी काम सौंपा जाएगा उसे पूरा करने के लिए आप जी जान लगा देंगे। इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलने की संभावना है। आज आपका सामना कुछ ऐसे लोगों से हो सकता है जो आपकी तरक्की से नाखुश रहते हैं। ये आपको नीचा दिखाने का भी प्रयास कर सकते हैं लेकिन आप अपने आत्मसम्मान से किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते इसलिए आप इन्हें मुहतोड़ जवाब देंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 38
शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम 7:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
भाग्य में अनुकूलता बनी रहेगी और आज आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने फैसले सोच समझकर लेंगे तो आज आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आपकी लगन और मेहनत पर वरिष्ठ गौर करेंगे और तारीफ भी करेंगे। कुछ दिनों से आपका व्यक्तिगत जीवन ही आपके ध्यान का केंद्र रहा है लेकिन आज आप किसी सामाजिक कार्य पर भी ध्यान देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि संभव है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का प्रेम और साथ दोनों आपको मिलेगा। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा। आप पहले के मुकाबले स्वयं को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 6:30 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











